Last Updated:
भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीएलए (PLA) द्वारा हालिया घुसपैठ और कैंप बनाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को खारिज किया है. सेना ने स्पष्ट किया कि इस तरह की खबरें पूरी तरह गलत और निराधार हैं.
कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि चीनी सेना भारतीय इलाके में घुस आई है.
अरुणाचल प्रदेश में सीमा पार से चीनी सेना (PLA) की घुसपैठ और नए कैंप बनाए जाने की उड़ी अफवाहों पर भारतीय सेना ने करारा प्रहार किया है. सेना ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि अरुणाचल में ड्रैगन की घुसपैठ की खबरें पूरी तरह से झूठी, बेबुनियाद और भ्रामक हैं. मीडिया के एक धड़े में चल रही इन फर्जी खबरों का कड़ा खंडन करते हुए भारतीय सेना ने ऐसे किसी भी नापाक दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं.
हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह सनसनीखेज दावा किया गया था कि चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा में घुसपैठ की है और वहां अपने नए कैंप स्थापित कर लिए हैं. इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए भारतीय सेना ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं हुई है. सेना के मुताबिक, इन खबरों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है और यह केवल सनसनी फैलाने का एक निंदनीय प्रयास है.
सेना बोली-भ्रामक खबरों से गुमराह न हों
सेना ने देशवासियों को आश्वस्त किया है कि सीमा पर हमारे वीर जवान पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं. किसी भी विदेशी ताकत की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह एक इंच भी भारतीय जमीन पर नापाक कदम रख सके. भारतीय सेना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की जनता ऐसी निराधार और भ्रामक खबरों से गुमराह न हो, हमारी सेना सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
कांग्रेस ने उठाया था सवाल
एक मीडिया में पब्लिश रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला किया था. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर लिखा, हमारी पुश्तैनी जमीन, जो हमारा शिकार करने का इलाका हुआ करती थी, जहां हम कुछ साल पहले तक आजादी से घूमते थे, वन उपज इकट्ठा करते थे और जहां हमारे मवेशी चरते थे, वह अब चीनी पीएलए (PLA) के कब्जे में है.
About the Author
<strong>Gyanendra Kumar Mishra</strong> is a senior journalist with nearly <strong>20 years of experience</strong> in the media industry. He is currently associated with <strong>News18 Hindi </strong>(hindi.new…और पढ़ें

