Last Updated:
मिर्जापुर जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तीन लाख 36 हजार 456 लाभार्थी हैं. योजना के लाभार्थियों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि जा रही है. हालांकि, लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एक जून से 30 जून तक पीएम किसान सम्मन निधि योजना के लाभार्थियों का ई केवाईसी कराया जाना है.
मिर्जापुर: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. अगर आपने जल्द से जल्द ई-केवाईसी नहीं कराया तो आपकी किस्त रुक सकती है और योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं. सरकार के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का वेरिफिकेशन कराया जाना है. वार्षिक ई-केवाईसी को लेकर किसानों को निर्देशित किया गया है. ऐसे में जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. वह 30 जून तक अपनी के-वाईसी कर लें, अन्यथा उनको योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अगली किस्त रुक जाएगी.
ई-केवाइसी की तारीख
मिर्जापुर जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 3 लाख 36 हजार 456 लाभार्थी हैं. योजना के लाभार्थियों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि जा रही है. हालांकि, लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 1 जून से 30 जून तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का ई केवाईसी कराया जाना है. ई केवाईसी को लेकर विभाग की ओर से वेबसाइट को खोल दिया गया है. ऐसे में जो भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी है. वह वेबसाइट पर जाकर ई-केवाईसी जरूर करा लें. ई केवाईसी करने की अंतिम तिथि 30 जून तक है. 30 जून तक की केवाईसी न करने पर अगली किस्त उनके खाते में हस्तांतरित नहीं की जाएगी.
कैसे कराएं ई-केवाईसी
उपनिदेशक कृषि विकेश सिंह पटेल ने लोकल 18 से बताया कि ई-केवाईसी करने को लेकर किसानों से अपील किया जा रहा है, जो भी किसान योजना का लाभ ले रहे हैं. वह नजदीकी शहर जन सेवा केंद्र पर जाकर केवाईसी कर सकते हैं. आधार कार्ड के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी. ई-केवाईसी न करने पर उनके खाते में अगली किस्त भी नहीं जाएगी. उन्होंने किसानों से अपील किया कि जिन्हें खाद और बीज चाहिए. वह फार्मर रजिस्ट्री करा लें. फार्मर रजिस्ट्री न करने पर खाद और बी भी नहीं दिया जाएगा. फॉर्मर रजिस्ट्री और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अंतिम तिथि 30 जून तक रहेगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

