Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 11 june 2026: आज का दिन धनु राशि वालों के लिए उत्साह और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है. ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है, जो आपको करियर और कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकेत दे रही है. अपनी प्रतिभा और कार्यशैली के दम पर लोग दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. धार्मिक गतिविधियों की ओर भी रुझान बढ़ेगा और पूजा-पाठ, हवन या आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है.
जमुई. आज यानी 11 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक, व्यावसायिक और करियर के लिहाज से सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा और मंगल की युति मेष राशि में होने से जातकों के आत्मविश्वास, ऊर्जा और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है और भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं. उन्होंने बताया कि आज विशेष रूप से मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा, लेखन और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह दिन उपलब्धियां दिलाने वाला साबित हो सकता है. अपनी प्रतिभा और कार्यशैली के दम पर लोग दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. धार्मिक गतिविधियों की ओर भी रुझान बढ़ेगा और पूजा-पाठ, हवन या आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना दिखाई दे रही है.
आज खर्चों पर करना पड़ेगा पूरा कंट्रोल
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में संतुलन रखना होगा. आज आपके लाभ के अवसर सामने आएंगे. आज आप निवेश कर सकते हैं, लेकिन किसी भी निर्णय में भावनाओं को हावी नहीं होने दें. व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको बिजनेस में किसी पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए. यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्साह से भरा रहेगा. आज आपके कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी बन रहे हैं. करियर के क्षेत्र में भाग्य का सहयोग मिलने से कई अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं.
आज के दिन सेहत भी रहेगा सामान्य
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सेहत के मामले में धनु वालों का दिन सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. आज के दिन आपको अपने प्रेम संबंधों में भी संयम और समझदारी बनाए रखने की जरूरत है. दिनभर की व्यस्तता के बीच परिवार के लिए समय निकालना रिश्तों को और मजबूत करेगा. आपके लिए आज का दिन का शुभ अंक 2 और शुभ रंग पीला रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आपको घर में पूजा या हवन करना चाहिए, ऐसा करना आपके शुभ फलदायी रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

