Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 09 june 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है. दिन की शुरुआत में जातकों को विशेष रूप से सतर्क और धैर्यवान रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि सुबह के समय परिवार या कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. हालांकि, दोपहर के बाद परिस्थितियों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और आपके लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज के दिन को संकटमुक्त और सफल बनाने के लिए हनुमान जी की पूजा और पाठ करना बेहद फलदायी साबित होगा.
देवघर: कन्या राशिवालों ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और आयुष्मान योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो कई मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है. चंद्रमा का गोचर भी आज महत्वपूर्ण रहने वाला है, जिसका असर कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी.
अपने व्यावहार पर नियंत्रण रखे
आज सुबह के समय आपको अपने व्यवहार और बोलचाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी. परिवार या जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात को लेकर बहस या मतभेद होने की संभावना बन रही है. ऐसे में गुस्से पर नियंत्रण रखना और धैर्य से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. यदि आप समझदारी से स्थिति को संभालेंगे तो किसी बड़े विवाद से बच सकते हैं. परिवार के लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें.
व्यापार और नौकरी मे होगा उतार चढ़ाव
व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए भी दिन के शुरुआती घंटे थोड़े उतार-चढ़ाव वाले रह सकते हैं. कारोबार में मनचाहा लाभ नहीं मिलने से थोड़ी चिंता हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके अनुकूल होने लगेंगी.
आज का शुभ और अशुभ समय
आज दोपहर 3 बजकर 27 मिनट से शाम 5 बजकर 27 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वहीं सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जो बेहद शुभ माना गया है. इस समय में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है. यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, निवेश करना चाहते हैं या किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.
दोपहर के बाद बदलेगा समय
कन्या वालों दोपहर के बाद आपके मन में सकारात्मकता बढ़ेगी और कार्यों में गति आने लगेगी. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. मित्रों या करीबी लोगों से सहयोग मिल सकता है. शाम का समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा. आप परिवार या दोस्तों के साथ मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं. किसी कार्यक्रम में शामिल होने या घूमने-फिरने का अवसर भी मिल सकता है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो आपके लिए सुखद और लाभकारी साबित हो सकते हैं. उपाय-सुबह स्नान के बाद हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

