Last Updated:
PM Surya Ghar Yojana: बाड़मेर जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है. जिले के लगभग 450 परिवारों ने अपनी छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर न केवल बिजली बिल को लगभग शून्य कर दिया है, बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन के जरिए आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं. केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत पात्र परिवारों को 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल रही है, जिससे सोलर सिस्टम लगवाने की लागत काफी कम हो गई है. सोलर पैनलों से उत्पादित बिजली का उपयोग घरेलू जरूरतों के लिए किया जा रहा है, जबकि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर लाभ अर्जित किया जा रहा है. इस पहल से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और बिजली खर्च में कमी जैसे कई फायदे मिल रहे हैं.
बाड़मेर. सरहद पर बसे बाड़मेर सहित राजस्थान के किसान और ग्रामीण परिवार अब पीएम सूर्य घर बिजली योजना का लाभ उठाकर अपनी छतों पर सोलर प्लांट लगा रहे हैं. इस योजना के तहत केंद्र सरकार 3 किलोवाट तक के सोलर रूफटॉप सिस्टम पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. इससे बिजली बिल में बड़ी बचत होने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है. बाड़मेर जिले में 450 घरों में इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाए गए है.
पीएम सूर्य घर बिजली योजना ग्रामीण और शहरी परिवारों के लिए राहत का माध्यम बन रही है. इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा कर रहे हैं. अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने की सुविधा होने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है.
3 किलोवाट तक मिलती है 78 हजार की सब्सिडी
बाड़मेर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीणा के मुताबिक केंद्र सरकार 1 किलोवाट से 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर प्लांट पर निर्धारित सब्सिडी उपलब्ध करा रही है. 3 किलोवाट क्षमता के सिस्टम पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जा रही है. इससे सोलर सिस्टम लगाने की लागत काफी कम हो जाती है और उपभोक्ता खुद बिजली का उत्पादन कर रहे है.
बाड़मेर जैसे रेगिस्तानी इलाके में बम्पर हो रही बिजली
पश्चिम राजस्थान जैसे शुष्क इलाको में सोलर ऊर्जा की अपार संभावनाएं हैं ऐसे में यह योजना किसानों और आम परिवारों के लिए आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इससे न केवल उपभोक्ता बिजली की बचत कर रहा है बल्कि खुद बिजली उत्पादन करके ग्रीड में सप्लाई भी दे रहे है.
बाड़मेर में 450 घरों में लगाया पीएम सूर्यघर योजना के तहत प्लांट
मीणा के मुताबिक बाड़मेर जिले में अब तक करीब 450 लाभार्थी अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर चुके हैं. इससे न केवल बिजली बिल में कमी आई है बल्कि लंबे समय तक ऊर्जा खर्च बचाने का रास्ता भी खुला है. वे बताते है कि इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

