Last Updated:
BBA vs BCA Difference: 12वीं के बाद बीबीए करें या बीसीए? ज्यादातर स्टूडेंट्स इस उलझन से जूझते हैं. अगर आप भी ऐसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो जानिए बीबीए और बीसीए के बीच अंतर, दोनों कोर्सेस के लिए अनिवार्य पात्रता, करियर स्कोप, सरकारी नौकरी के मौके और मिलने वाली सैलरी की हर डिटेल.
BBA vs BCA: बीबीए और बीसीए कोर्स के सिलेबस में बहुत अंतर है
नई दिल्ली (BBA vs BCA Difference). 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद हर स्टूडेंट के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यही होता है कि अब आगे क्या किया जाए? बीए, बीएससी या बीकॉम जैसे कोर्सेस के बजाय युवा प्रोफेशनल कोर्स को ज्यादा वरीयता दे रहे हैं. प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट कोर्स लिस्ट में 2 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं- बीबीए (BBA) और बीसीए (BCA). लेकिन अक्सर बच्चे इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन सा कोर्स उनके भविष्य के लिए ज्यादा बेहतर साबित होगा.
BBA और BCA के बीच क्या अंतर है?
- BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन): यह 3 साल का मैनेजमेंट डिग्री कोर्स है. इसमें बिजनेस चलाने, टीम को लीड करने, मार्केटिंग, फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स जैसे गुर सिखाए जाते हैं.
- BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशंस): यह भी 3 साल का टेक्निकल कोर्स है, जो पूरी तरह कंप्यूटर वर्ल्ड पर केंद्रित है. इसमें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कोडिंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज (जैसे Java, Python, C++), वेब डिजाइनिंग और डेटाबेस मैनेजमेंट पढ़ाया जाता है.
बीबीए vs बीसीए: दोनों कोर्स के लिए जरूरी पात्रता
बीबीए कोर्स की सबसे अच्छी बात है कि आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स- किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं. आमतौर पर 12वीं में 50% मार्क्स होना जरूरी है. वहीं, बीसीए के लिए कई यूनिवर्सिटीज 12वीं में साइंस स्ट्रीम (मैथ्स के साथ) की मांग करती हैं. हालांकि अब कई कॉलेज कॉमर्स और आर्ट्स के उन स्टूडेंट्स को भी एडमिशन देने लगे हैं, जिन्होंने 12वीं में कंप्यूटर साइंस या मैथ्स पढ़ा हो.
बीबीए vs बीसीए: कोर्स के लिए जरूरी स्किल्स
अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतरीन है, आप लोगों से बात करने में माहिर हैं, आपके अंदर लीडरशिप क्वॉलिटी है और आप बिजनेस की बारीकियां समझना चाहते हैं तो बीबीए कोर्स परफेक्ट है. दूसरी तरफ, अगर आपका दिमाग लॉजिकल है, घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर कोडिंग करना पसंद है, प्रॉब्लम-सॉल्विंग में मजा आता है और नई टेक्नोलॉजी को जानने की उत्सुकता रहती है तो बीसीए कोर्स चुनना चाहिए.
बीबीए vs बीसीए: जॉब प्रॉस्पेक्ट और करियर ऑप्शंस
- BBA के बाद: कॉर्पोरेट कंपनियों में सेल्स एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर, मार्केटिंग मैनेजर, बिजनेस कंसलटेंट या फाइनेंशियल एनालिस्ट बन सकते हैं. आगे चलकर एमबीए (MBA) करने पर रास्ते और बड़े हो जाते हैं.
- BCA के बाद: आईटी सेक्टर में सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डिजाइनर, सिस्टम एनालिस्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर या डेटा साइंटिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं. उच्च शिक्षा के लिए एमसीए (MCA) कर सकते हैं.
बीबीए vs बीसीए: सरकारी नौकरी के मौके
दोनों ही कोर्सेस के बाद सरकारी नौकरी के बेहतरीन रास्ते खुलते हैं. ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद स्टूडेंट्स यूपीएससी, एसएससी (SSC CGL), बैंकिंग (IBPS PO/Clerk) और रेलवे की परीक्षाएं दे सकते हैं. हालांकि, बीसीए डिग्रीधारकों को एक एक्सट्रा फायदा मिलता है; वे सरकारी विभागों (जैसे NIC, ISRO या बैंक) में ‘सिस्टम ऑफिसर’ या ‘आईटी स्पेशलिस्ट’ के तकनीकी पदों के लिए भी सीधे अप्लाई कर सकते हैं.
बीबीए vs बीसीए: शुरुआती सैलरी पैकेज कितना मिलता है?
किसी भी नौकरी में सैलरी पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कोर्स किस कॉलेज से किया है और आपके पास कितना हुनर है.
- बीबीए सैलरी: किसी सामान्य कॉलेज से पासआउट होने पर शुरुआती सैलरी 3 लाख से 5 लाख रुपये सालाना हो सकती है. टॉप मैनेजमेंट कॉलेज से यह पैकेज 8 लाख से 12 लाख रुपये तक भी जाता है.
- बीसीए सैलरी: शुरुआती तौर पर टेक कंपनियों में 3.5 लाख से 6 लाख रुपये सालाना का पैकेज आसानी से मिल जाता है. अगर कोडिंग की अच्छी समझ है तो आईटी सेक्टर में सैलरी बहुत तेजी से बढ़ती है.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

