Last Updated:
BCA Without Maths in 12th Eligibility: क्या 12वीं में मैथ्स की पढ़ाई के बिना आगे जाकर बीसीए कर सकते हैं? आर्ट्स, कॉमर्स और बायोलॉजी के स्टूडेंट्स अक्सर इस सवाल से जूझते हैं. जानिए गणित के बिना कंप्यूटर की दुनिया में करियर बनाने का पूरा प्रोसेस, टॉप कॉलेज और प्लेसमेंट की सच्चाई.
BCA Without Maths: 12वीं में मैथ्स के बिना भी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर सकते हैं
नई दिल्ली (BCA Without Maths in 12th). 12वीं के बाद कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और IT सेक्टर में करियर बनाने वालों के दिमाग में बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस) आना आम है. लेकिन आर्ट्स, कॉमर्स और मेडिकल बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स कंफ्यूजन की स्थिति में रहते हैं. उनके मन में सवाल होता है- 12वीं में मैथ्स पढ़ा नहीं तो BCA में एडमिशन कैसे मिलेगा? आमतौर पर कंप्यूटर कोडिंग और प्रोग्रामिंग के लिए गणित अनिवार्य माना जाता है. सही जानकारी के अभाव में कई होनहार स्टूडेंट्स अपना सपना छोड़ देते हैं.
बिना मैथ्स के बीसीए: क्या हैं एडमिशन के नियम?
देश में बीसीए कोर्स को लेकर यूनिवर्सिटीज के नियम अलग-अलग हैं. मुख्य रूप से कॉलेज दो श्रेणियों में बंटे हुए हैं:
- मैथ्स अनिवार्य नहीं रखने वाले कॉलेज: इग्नू, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी और कई राज्य स्तरीय सरकारी व प्राइवेट कॉलेज उन स्टूडेंट्स को सीधे एडमिशन देते हैं, जिन्होंने 12वीं किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस-बायो) से पास की हो.
- ब्रिज कोर्स की सुविधा: कई यूनिवर्सिटी नॉन-मैथ्स छात्रों के लिए पहले सेमेस्टर में अतिरिक्त ‘ब्रिज कोर्स’ या बेसिक मैथमेटिक्स की क्लास चलाती हैं. इसका मकसद कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में इस्तेमाल होने वाले जरूरी गणित की बेसिक समझ देना होता है, जिससे बीसीए सिलेबस समझना आसान हो.
क्या बिना गणित के कोडिंग सीखना मुश्किल है?
यह सबसे बड़ा भ्रम है, कंप्यूटर साइंस में जिस गणित की जरूरत होती है, वह 12वीं के कठिन कैलकुलस (Calculus) या ट्रिग्नोमेट्री (Trigonometry) जैसा नहीं होता. कोडिंग में मुख्य रूप से लॉजिकल रीजनिंग और डिस्क्रिट मैथमेटिक्स (Discrete Mathematics) का इस्तेमाल होता है, जिसे कोई भी थोड़ी सी मेहनत और लॉजिकल सोच के साथ आसानी से सीख सकता है. अगर आपका दिमाग लॉजिकली सोच सकता है तो आप बेहतरीन कोडर बन सकते हैं.
नॉन-मैथ्स छात्रों के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज के विकल्प
अगर आपके पास 12वीं में मैथ्स नहीं था तो आप ये टॉप ऑप्शंस देख सकते हैं:
- ओपन और डिस्टेंस लर्निंग: इग्नू (IGNOU) से बीसीए करना बेस्ट और सबसे आसान विकल्प है, जहां मैथ्स की कोई बंदिश नहीं है.
- प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी: देश की बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (जैसे एलपीयू, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, एमिटी) बोर्ड परीक्षा के कुल प्रतिशत या अपने खुद के एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर एडमिशन देती हैं.
करियर और प्लेसमेंट: क्या सैलरी में कोई फर्क पड़ता है?
मल्टीनेशनल कंपनियां (जैसे TCS, Infosys, Wipro, Tech Mahindra) जब कॉलेज कैंपस में प्लेसमेंट के लिए आती हैं तो वे यह नहीं देखतीं कि आपके पास 12वीं में मैथ्स था या नहीं. उनका पूरा फोकस आपकी कोडिंग स्किल्स, प्रॉब्लम सॉल्विंग एबिलिटी और बीसीए के मार्क्स पर होता है. बीसीए पूरा करने के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डिजाइनर, सिस्टम एनालिस्ट या डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर बनकर शुरुआत में ही 3 से 6 लाख रुपये सालाना का पैकेज आसानी से पा सकते हैं.
सफलता के लिए काम आएंगे ये टिप्स
अगर आप मैथ्स बैकग्राउंड के बिना बीसीए कोर्स करने वाले हैं तो पहले दिन से ही प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज (जैसे Python, HTML, C) पर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दें. कोडिंग का जितना ज्यादा प्रैक्टिकल अभ्यास करेंगे, कॉलेज का सिलेबस उतना ही आसान लगने लगेगा. इंटरनेट पर मौजूद मुफ्त कोडिंग प्लेटफॉर्म्स की मदद लें और अपने लॉजिक्स को मजबूत बनाएं.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

