Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 02 june 2026: 2 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. आज देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. जिससे आत्मविश्वास और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. हालांकि, राशि स्वामी के अष्टम भाव में होने से कोई भी बड़ा निर्णय बेहद सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है. जानें ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा से आज का राशिफल और उपाय.
जमुई: आज 02 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव और अवसर लेकर आएगा. आज देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर हो रहा है, जहां वे उच्च के प्रभाव में रहेंगे. इससे उनके शुभ प्रभावों में वृद्धि होगी और कई राशियों के साथ धनु राशि के जातकों को भी इसका सकारात्मक असर मिलेगा. वहीं चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होने से आत्मविश्वास, उत्साह और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी. हालांकि राशि स्वामी गुरु के अष्टम भाव में जाने से कुछ मामलों में उलझन, मानसिक दबाव और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति भी बन सकती है. ऐसे में किसी भी बड़े फैसले को सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और अनुभव की चर्चा होगी तथा आपके काम को सराहना मिल सकती है. आर्थिक मामलों में दिन संतुलित रहेगा और आय के नए स्रोतों पर भी विचार हो सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं.
अगर विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई पर दें ध्यान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखने की जरूरत होगी. घर का वातावरण सामान्य रूप से अनुकूल बना रहेगा. हालांकि आपकी लापरवाही या किसी बात को हल्के में लेना परिवार के भीतर मनमुटाव का कारण बन सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है, इसलिए उनकी सेहत पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन काफी अच्छा रहेगा. प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे और अपने मन की बात साझा कर सकते हैं. यदि आप किसी से अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है. हालांकि पार्टनर के साथ किसी छोटी बात पर विवाद करने से बचना चाहिए.
आज सामान में बढ़ने वाला है मान-सम्मान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि वालों के सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे. किसी सहकर्मी की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन संयम और सकारात्मक सोच से आप उसे आसानी से संभाल लेंगे. करियर और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू या नई नौकरी से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपकी बात को महत्व मिलेगा और आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं. व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा तथा धन से जुड़े कार्यों में किसी बड़ी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक अंक 3 रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

