Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, May 29
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Punjab Nikay Chunav Results LIVE | Punjab Nikay Chunav Kaun Jeeta Kaun Haara | पंजाब निकाय चुनाव में AAP का शतक, अकाली से आगे निकली कांग्रेस
Hindi News

Punjab Nikay Chunav Results LIVE | Punjab Nikay Chunav Kaun Jeeta Kaun Haara | पंजाब निकाय चुनाव में AAP का शतक, अकाली से आगे निकली कांग्रेस

HawkNewsBy HawkNewsMay 29, 2026No Comments8 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे. राज्य चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई. आयोग ने दावा किया है कि मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम किए गए हैं. राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के बाद मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों की नियुक्ति की जाएगी. हर मतगणना केंद्र पर दो माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो संबंधित जिले के जनरल ऑब्जर्वर की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्य करेंगे और अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे.

मतगणना केंद्रों में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही दिया जाएगा. प्रत्येक उम्मीदवार को हर मतगणना टेबल पर एक मतगणना एजेंट नियुक्त करने की अनुमति होगी. उम्मीदवार अथवा उसका चुनाव एजेंट मतगणना हॉल में प्रवेश कर सकेगा और रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर बैठ सकेगा. राज्य चुनाव आयोग ने वार्डवार परिणामों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की है. आयोग की वेबसाइट पर Results of Municipal Elections 2026 टैब के अंतर्गत सभी परिणाम अपलोड किए जाएंगे. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त प्रेस के लिए भी मतगणना केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सभी उपायुक्तों को दिए गए हैं.

पंजाब में 26 मई को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया था. इस बार 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों सहित कुल 103 नगर निकायों के लिए मतदान कराया गया था. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके. इन निकाय चुनावों को राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनाव परिणामों का असर आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर भी दिखाई दे सकता है, खासकर शहरी क्षेत्रों में पार्टियों के जनाधार को लेकर.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: सत्‍ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस को झटका

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंजाब नगर‍ न‍िकाय चुनाव को प्रदेश में सत्‍ता के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है. बता दें कि अगले साल ही पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों के साथ ही राजनीतिक एक्‍सपर्ट की नजरें भी निकाय चुनाव के परिणाम पर टिकी हैं. कांग्रेस को उम्‍मीद थी कि निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन सुधरेगा, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है. वहीं, सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी का अभी तक परफॉर्मेंस जबरदस्‍त रहा है.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: तो मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पास कर ली अग्निपरीक्षा?

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंजाब निकाय चुनाव में सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी का अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. पार्टी सौ के आंकड़े को पार कर गई है, जबकि 50 से ज्‍यादा सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, अकाली दल, कांग्रेस, भाजपा जैसी तमाम पार्टियां आम आदमी पार्टी से बहुत पीछे चल रही हैं. इस चुनाव को सीएम भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा था.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: आम आदमी पार्टी 100 के पार, दूसरे नंबर पर निर्दलीय

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंजाब निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गर्दा मचा दिया है. आप ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरी तरफ, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा पचास का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने सबको पीछे छोड़ दिया है.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: राजनीतिक समीकरण के लिहाज से अहम है पंजाब निकाय चुनाव का परिणाम

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंजाब में नगर निकाय चुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू हो गई. राज्य में 26 मई को हुए मतदान के बाद आज 103 नगर निकायों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. इनमें 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतें शामिल हैं. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी निगरानी भी की जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. इन चुनावों को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब निकाय चुनाव आप की आंधी, अकाली दल, कांग्रेस, भाजपा सब पीछे

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंजाब निकाय चुनाव के रुझान सामने आने लगे हैं. आम आदमी पार्टी पहले ही 63 सीटों पर निर्विरोध जीत चुकी है. सुबह 9:20 बजे तक आम आदमी पार्टी 78 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी थी, जबकि 42 पर आगे चल रही है. वहीं, अकाली दल 18 सीटें जीतकर 19 पर आगे चल रही है. कांग्रेस के खाते में 10 सीटें गई हैं, जबकि 11 पर लीड कर रही है. भाजपा को एक सीट पर जीत मिल चुकी है और वह 8 पर आगे चल रही है.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब निकाय चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू, आप 63 सीटों पर निर्वरोध जीती

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंजाब निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. 63 सीटों पर प्रदेश में सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी को पहले ही जीत मिल चुकी है. वहीं, शिरोमणि अकाली दल 9 तो कांग्रेस के हिस्‍से में 1 सीट गई है. काउंटिंग के आगे बढ़ने के साथ ही अन्‍य सीटों के परिणाम भी सामने आने लगेंगे.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: सभी दलों के अपने-अपने दावे

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल अपनी जीत के दावे कर रही हैं. इन चुनाव परिणामों का असर आने वाले विधानसभा चुनावों रणनीतियों पर भी पड़ सकता है. खासकर शहरी क्षेत्रों में किस पार्टी को कितना समर्थन मिलता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: 103 निकायों के लिए चुनाव, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: इस बार निकाय चुनाव में 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों सहित कुल 103 नगर निकायों के लिए वोट डाले गए थे. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी निगरानी भी रखी जाएगी, ताकि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके. निकाय चुनावों को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: 26 मई को हुआ था मतदान, लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया था हिस्‍सा

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और इसके कुछ समय बाद ही शुरुआती रुझान आने लगेंगे. राज्य में 26 मई को हुए मतदान के दौरान मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अब परिणाम की बारी है.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. प्रत्येक उम्मीदवार का एक मतगणना एजेंट प्रत्येक मतगणना टेबल पर उपस्थित रहने की अनुमति होगी. उम्मीदवार अथवा उसका चुनाव एजेंट मतगणना हॉल में प्रवेश कर सकेगा तथा रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर बैठ सकेगा. मतगणना केंद्रों पर मान्यता प्राप्त प्रेस की सुविधा के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं. जैसे ही वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित होंगे, उन्हें आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: यहां देखें पंजाब निकाय चुनाव के लाइव रिजल्‍ट

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: प्रत्येक मतगणना केंद्र पर दो माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं, जो संबंधित जिले के जनरल ऑब्जर्वर की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्य करेंगे तथा अपनी रिपोर्ट जनरल ऑब्जर्वर को सौंपेंगे. मतगणना हॉल में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अनुमति होगी. वार्डवार घोषित परिणाम देखने के लिए लिंक राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट https://sec.punjab.gov.in पर Results of Municipal Elections 2026 टैब के अंतर्गत उपलब्ध रहेगा.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: चुनाव आयोग ने किए हैं खास इंतजाम

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: चुनाव आयोग ने सुबह 08:00 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं. प्रत्येक जिले में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा रैंडमाइजेशन के बाद मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना सहायक नियुक्त किए जाएंगे.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: दोपहर तक कई नगर परिषद और नगर पंचायतों की तस्‍वीर साफ होने की उम्‍मीद

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: मतगणना शुरू होने के कुछ समय बाद शुरुआती रुझान आने की संभावना है. दोपहर तक कई नगर परिषदों और नगर पंचायतों के परिणाम सामने आ सकते हैं, जबकि बड़े नगर निगमों के अंतिम नतीजे शाम तक स्पष्ट होने की उम्मीद है.

Punjab Nikay Chunav Results LIVE: पंजाब में निकाय चुनाव की मतगणना कुछ ही देर में होगी शुरू

पंजाब निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंजाब निकाय चुनाव के लिए आज का दिन काफी अहम है. कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और उनकी आम आदमी पार्टी की साख दांव पर है. वहीं, कांग्रेस के लिए भी इस चुनाव का परिणाम बेहद अहम है, क्‍योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCM Vijay: ‘असली सुपर स्टार’, सीएम विजय की एयर होस्टेस संग तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने पूछा-कौन है ये सुंदरी? | CM Vijay: Tamil Nadu Chief Minister In-Flight Photo With Air Hostess Wins Internet, People Asked- Who is this beauty? Hindi
Next Article बेहद दर्दनाक रही इस एक्ट्रेस की जिंदगी, मर गया पहला पति, दूसरे ने किए जुल्म, तड़प-तड़पकर हुई अभिनेत्री की मौत | vidya sinha very painful life first husband died second pati tortured her she died in agony
HawkNews
  • Website

Related Posts

भारतीय माताओं में से 50.1% प्रसव के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कर देती हैं: एनएफएचएस-6 के आंकड़े | एनएफएचएस-6 के निष्कर्षों के अनुसार, 50.1% भारतीय माताएं पहले घंटे के भीतर स्तनपान कराती हैं।

May 29, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 30 may 2026 Scorpio horoscope in hindi today is a day full of sudden changes

May 29, 2026

CM बनते ही विजय को लगा बड़ा झटका! हाथों से फिसला AMCA मेगा प्रोजेक्ट, PM मोदी से मिलना भी रहा बेअसर? | Thalapathy Vijay’s First Big Challenge: TN Loses AMCA Hub to Andhra, CM Meets PM Modi

May 29, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,208)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

भारतीय माताओं में से 50.1% प्रसव के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कर देती हैं: एनएफएचएस-6 के आंकड़े | एनएफएचएस-6 के निष्कर्षों के अनुसार, 50.1% भारतीय माताएं पहले घंटे के भीतर स्तनपान कराती हैं।

May 29, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 30 may 2026 Scorpio horoscope in hindi today is a day full of sudden changes

May 29, 2026

CM बनते ही विजय को लगा बड़ा झटका! हाथों से फिसला AMCA मेगा प्रोजेक्ट, PM मोदी से मिलना भी रहा बेअसर? | Thalapathy Vijay’s First Big Challenge: TN Loses AMCA Hub to Andhra, CM Meets PM Modi

May 29, 2026

जो अपना इलाका नहीं जिता सका… राहुल गांधी के सामने ही कांग्रेस में बवाल, नाराज बाजवा मीटिंग छोड़कर निकले

May 29, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

भारतीय माताओं में से 50.1% प्रसव के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कर देती हैं: एनएफएचएस-6 के आंकड़े | एनएफएचएस-6 के निष्कर्षों के अनुसार, 50.1% भारतीय माताएं पहले घंटे के भीतर स्तनपान कराती हैं।

May 29, 2026

aaj ka Vrishchik rashifal 30 may 2026 Scorpio horoscope in hindi today is a day full of sudden changes

May 29, 2026

CM बनते ही विजय को लगा बड़ा झटका! हाथों से फिसला AMCA मेगा प्रोजेक्ट, PM मोदी से मिलना भी रहा बेअसर? | Thalapathy Vijay’s First Big Challenge: TN Loses AMCA Hub to Andhra, CM Meets PM Modi

May 29, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.