Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, May 19
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » PM Modi Norway Visit Live: आतंकवाद पर नो डबल स्टैंडर्ड, यूक्रेन-पश्चिम एशिया में चाहिए शांति; नॉर्डिक समिट में गरजे पीएम मोदी
Hindi News

PM Modi Norway Visit Live: आतंकवाद पर नो डबल स्टैंडर्ड, यूक्रेन-पश्चिम एशिया में चाहिए शांति; नॉर्डिक समिट में गरजे पीएम मोदी

HawkNewsBy HawkNewsMay 19, 2026No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच से कई बड़े संदेश दिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, कानून के शासन और बहुपक्षवाद के प्रति साझा प्रतिबद्धता भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक भागीदार बनाती है. अक्टूबर 2025 से नॉर्वे, आइसलैंड और अन्य नॉर्डिक देशों के साथ हुए व्यापारिक समझौतों का जिक्र करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि भारत-यूरोप मुक्त व्यापार समझौता (FTA) दोनों क्षेत्रों के आर्थिक व रणनीतिक संबंधों में एक नए स्वर्णिम युग (Golden Era) की शुरुआत करेगा. वहीं, यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संकटों पर पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत हमेशा शांति बहाली और संघर्षों को जल्द समाप्त करने के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा. वैश्विक आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने साफ कहा कि इस पर भारत का नजरिया बिल्कुल स्पष्ट और एकजुट है—इसमें कोई समझौता या दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को मजबूत करने और बहुपक्षीय संस्थाओं में तत्काल सुधार की वकालत की.

यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब भारत और नॉर्डिक देशों के बीच व्यापार, हरित ऊर्जा, तकनीक और निवेश के क्षेत्र में तेजी से सहयोग बढ़ रहा है. मई 2022 में कोपेनहेगन में हुए दूसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट के बाद यह पहला बड़ा मंच है, जहां दोनों पक्ष पिछले समझौतों और साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

नॉर्डिक देश दुनिया में तकनीक, इनोवेशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, स्वच्छ ऊर्जा और टिकाऊ विकास के मॉडल माने जाते हैं. भारत इन देशों के साथ अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर लगातार जोर दे रहा है. दोनों पक्षों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार करीब 19 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. करीब 700 नॉर्डिक कंपनियां भारत में सक्रिय हैं, जबकि लगभग 150 भारतीय कंपनियां नॉर्डिक देशों में कारोबार कर रही हैं.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, ग्रीन ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लू इकॉनमी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, सप्लाई चेन और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी. भारत नॉर्डिक देशों की तकनीकी विशेषज्ञता और निवेश क्षमता को अपने विकास कार्यक्रमों से जोड़ना चाहता है.

PM Modi Italy Visit: नॉर्वे के बाद इटली पहुंचे पीएम मोदी, हुआ भव्‍य स्‍वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर रोम इटली पहुंच गए हैं. इटली में भारत की राजदूत वाणी सरराजू राव के मुताबिक, यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग की समीक्षा करने और भविष्य के रणनीतिक लक्ष्यों को तय करने का एक बड़ा अवसर है. तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री 20 मई को इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला और पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री प्रमुख व्यापारिक नेताओं (बिजनेस लीडर्स) के साथ संवाद करेंगे. दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र की संस्था ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (FAO) के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. यह संक्षिप्त लेकिन बेहद ठोस रणनीतिक चर्चाओं और परिणामों पर केंद्रित दौरा होगा.

नॉर्डिक देशों से मजबूत होंगे रिश्ते: पीएम मोदी ने डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के समकक्षों से की द्विपक्षीय वार्ता

PM Modi Norway Visit Live: तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइसलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क के प्रधानमंत्रियों के साथ अलग-अलग महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें कीं. इन बैठकों के दौरान व्यापार, रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) और निवेश जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई. पीएम मोदी ने आइसलैंड की पीएम क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडोटिर, फिनलैंड के पीएम पेटेरी ओर्पो और डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के समग्र रोडमैप पर विचार-विमर्श किया. नॉर्डिक क्षेत्र में उत्तरी यूरोप और उत्तरी अटलांटिक के पांच प्रमुख देश शामिल हैं.

द्विपक्षीय वार्ता: क्लीन एनर्जी और व्यापार बढ़ाने पर पीएम मोदी का जोर, नॉर्डिक प्रधानमंत्रियों के साथ रणनीतिक मंथन

PM Modi Norway Visit Live: तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आइसलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क के प्रधानमंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं. इन मुलाकातों में क्लीन एनर्जी, व्यापार, सस्टेनेबिलिटी और डिजिटलाइजेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई. आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडोटिर के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत और आइसलैंड की दोस्ती बेहद मूल्यवान है. दोनों देशों ने जियोथर्मल एनर्जी, फिशरीज और कार्बन कैप्चर जैसी आधुनिक तकनीकों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर विशेष बात की.

PM Modi Norway Visit Live: भारत-नॉर्डिक दोस्ती में गोल्डन एरा की शुरुआत! पीएम मोदी बोले- लोकतंत्र और कानून ही हमें बनाते हैं नेचुरल पार्टनर्स

PM Modi Norway Visit Live: भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों के मजबूत रिश्तों को रेखांकित करते हुए कहा कि लोकतंत्र, कानून के शासन और बहुपक्षवाद के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता हमें स्वाभाविक भागीदार बनाती है. पीएम मोदी ने अहम जानकारी साझा करते हुए बताया कि अक्टूबर 2025 से भारत ने नॉर्वे, आइसलैंड और अन्य नॉर्डिक देशों के साथ महत्वपूर्ण व्यापारिक एवं आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि भारत और यूरोप के बीच होने वाले मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के साथ, हम दोनों क्षेत्रों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों में एक नए स्वर्णिम युग की शुरुआत कर रहे हैं.

PM Modi Norway Visit Live: आतंकवाद पर नो डबल स्टैंडर्ड, यूक्रेन-पश्चिम एशिया में चाहिए शांति; नॉर्डिक समिट में गरजे पीएम मोदी

PM Modi Norway Visit Live: तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक मंच से शांति और स्थिरता का बड़ा संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में गहराते भू-राजनीतिक तनाव के बीच, भारत और नॉर्डिक देश नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था (Rules-based Global Order) को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. यूक्रेन और पश्चिम एशिया के संकटों पर बोलते हुए उन्होंने साफ किया कि भारत शांति बहाली और संघर्षों को जल्द समाप्त करने के प्रयासों का लगातार समर्थन करता रहेगा. आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस पर हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट और एकजुट है. इसमें कोई समझौता या दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं होगा. इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जैसी बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार को बेहद जरूरी और तत्काल आवश्यकता बताया.

PM Modi Norway Visit Live: वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत-नॉर्डिक देशों की बड़ी हुंकार; डिफेंस और इनोवेशन में मचेगी धूम, फिनलैंड में होगा अगला महामंथन

PM Modi Norway Visit Live: ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी किया. नॉर्डिक नेताओं ने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के इस दौर में भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया है. दोनों पक्षों ने मौजूदा जियो पॉलिटिकल शिफ्ट पर गंभीर चर्चा की और कानून आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाको बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई. नेताओं के अनुसार, आने वाले समय में इनोवेशन, ग्रीन ट्रांजिशन और डिफेंस सेक्टर में सहयोग के बड़े मौके बनेंगे. शिखर सम्मेलन का अगला संस्करण अब फिनलैंड में आयोजित किया जाएगा.

PM Modi Norway Visit Live: ओसलो में भारतीयों के बीच PM मोदी, आइसलैंड में ब्‍लू इकनॉमी और क्‍लीन एनर्जी पर हुई बातचीत

PM Modi Norway Visit Live: नॉर्वे की राजधानी ओसलो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. वहीं, PM मोदी ने क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडोटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. दोनों नेताओं ने क्‍लीन एनर्जी, फिशरीज और स्‍टोरेज जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, आइसलैंड के साथ दोस्ती को बेहद महत्व देता है. उन्होंने ब्‍लू इकनॉमी में आइसलैंड की विशेषज्ञता की सराहना की. साथ ही India-EFTA TEPA समझौते से व्यापार और निवेश संबंध मजबूत होने की उम्मीद जताई.

PM Modi Norway Visit Live: पीएम मोदी और आइसलैंड की पीएम क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडोटिर की मुलाकात, क्लीन एनर्जी और ब्लू इकोनॉमी पर हुई चर्चा

PM Modi Norway Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रून फ्रॉस्टाडोटिर के साथ एक बेहद सफल द्विपक्षीय बैठक की. इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और आइसलैंड के बीच मजबूत मैत्रीपूर्ण संबंधों को रेखांकित करते हुए क्लीन एनर्जी, जियोथर्मल एनर्जी, फिशरीज, सस्टेनेबिलिटी और कार्बन कैप्चर जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की. पीएम मोदी ने ब्लू इकोनॉमी के क्षेत्र में आइसलैंड की विशेषज्ञता की सराहना की. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐतिहासिक भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (TEPA) दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को एक नई गति प्रदान करेगा.

 

PM Modi Norway Visit Live: डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ओस्लो में ग्रीन ट्रांजिशन और द्विपक्षीय व्यापार पर हुई चर्चा

PM Modi Norway Visit Live: तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की. इस उच्च स्तरीय वार्ता में दोनों नेताओं ने भारत और डेनमार्क के बीच व्यापार, निवेश, हरित परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर गहन चर्चा की. यह बैठक दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नया आयाम देने की दिशा में एक अहम कदम है.

PM Modi Norway Visit Live: पीएम मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री संग की बैठक, आपसी रिश्तों को मजबूती पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑर्पो के साथ द्विपक्षीय बैठक की. यह बैठक तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के इतर हुई, जिसमें भारत और नॉर्डिक देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिए जाने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी और पीएम ऑर्पो ने भारत-फिनलैंड संबंधों को नई दिशा देने और तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई.

PM Modi Norway Visit Live: प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय, वैश्विक मंच पर भारत को दिलाया अहम स्थान- नॉर्वे के विदेश मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्त आईडे ने भारत का लोकप्रिय और प्रभावशाली राजनेता बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और महत्वपूर्ण स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के ओस्लो दौरे को सफल और बेहद उपयोगी बताया. इस दौरान भारत और नॉर्वे के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और नवाचार से लेकर ग्रीन ग्रोथ तक कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच बनी यह साझेदारी भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी तथा सतत विकास और पर्यावरण अनुकूल विकास की दिशा में मिलकर काम करने में मदद करेगी.

PM Modi Norway Visit Live: बेहद फलदायी रही नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ बैठक- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस गार स्टोरे के साथ ओस्लो में हुई बैठक को बेहद फलदायी बताया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस मुलाकात की सबसे अहम उपलब्धि भारत और नॉर्वे के रिश्तों को ‘ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक अपग्रेड करना रहा. इससे स्वच्छ ऊर्जा, टिकाऊ विकास, ब्लू इकोनॉमी और ग्रीन शिपिंग जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को नई मजबूती मिलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भारत और नॉर्वे ने नवाचार, रिसर्च, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) में नॉर्वे का शामिल होना खुशी की बात है और इससे समुद्री सहयोग को नई दिशा मिलेगी.

PM Modi Norway Visit Live: पीएम मोदी ने इंडिया-नॉर्वे के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग पर दिया जोर

इंडिया-नॉर्डिक समिट से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ओस्लो में इंडिया-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया था. यहां उन्होंने भारत-ईएफटीए ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट लागू होने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक सहयोग पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और भारत और नॉर्वे के बिजनेस और रिसर्च क्षेत्र से जुड़े 250 से अधिक लोग शामिल हुए. इस दौरान भारतीय और नॉर्वेजियन संस्थाओं के बीच कई कारोबारी समझौते भी साइन किए गए.

PM Modi Norway Visit Live: भारत के लिए क्यों अहम नॉर्डिक देश?

भारत के लिए नॉर्डिक देशों के साथ संबंध रणनीतिक रूप से काफी अहम होते जा रहे हैं. ये देश हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन हाइड्रोजन, जल प्रबंधन और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों में अग्रणी हैं. भारत इन क्षेत्रों में तेजी से निवेश और सहयोग बढ़ाना चाहता है.

इसके अलावा यूरोप में बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच भारत अपने साझेदार देशों के दायरे को और मजबूत कर रहा है. नॉर्डिक देश भी भारत को एक बड़े बाजार, विश्वसनीय साझेदार और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में देख रहे हैं.

PM Modi Norway Visit Live: आज शाम इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल होंगे. इस सम्मेलन में सभी नॉर्डिक देशों के प्रधानमंत्री मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, सप्लाई चेन, यूक्रेन संकट के असर, आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

समिट के बाद प्रधानमंत्री मोदी और नॉर्डिक देशों के नेता संयुक्त प्रेस वार्ता भी करेंगे. इसके जरिए सम्मेलन में हुई चर्चाओं और भविष्य की साझेदारी को लेकर साझा बयान जारी किया जा सकता है.

PM Modi Norway Visit Live: नार्वे में आज बेहद व्यस्त रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी का आज का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है. भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के बाद उनकी सबसे पहले आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रोसाडोटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी. इसके बाद वे फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेट्टेरी ऑर्पो से मुलाकात करेंगे. फिर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ उनकी वार्ता निर्धारित है.

इन बैठकों में रक्षा सहयोग, हरित ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, समुद्री सुरक्षा, ब्लू इकोनॉमी, जलवायु परिवर्तन और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. इसके अलावा भारतीय छात्रों, पेशेवरों और स्टार्टअप सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर भी बात हो सकती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIran Vs America War: ‘शुक्रवार तक सुधर जाए ईरान, वरना अंजाम भुगतने को रहे तैयार’, ट्रंप की आखिरी चेतावनी | iran vs america war donald trump final warning strike threat uae drone attack updates in hindi
Next Article हिमाचल प्रदेश में 25 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के परिणामस्वरूप 131 पंचायत चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। | हिमाचल प्रदेश में 25 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के चलते निर्विरोध चुनाव हुए।
HawkNews
  • Website

Related Posts

हिमाचल प्रदेश में 25 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के परिणामस्वरूप 131 पंचायत चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। | हिमाचल प्रदेश में 25 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के चलते निर्विरोध चुनाव हुए।

May 19, 2026

Iran Vs America War: ‘शुक्रवार तक सुधर जाए ईरान, वरना अंजाम भुगतने को रहे तैयार’, ट्रंप की आखिरी चेतावनी | iran vs america war donald trump final warning strike threat uae drone attack updates in hindi

May 19, 2026

Arvind Kejriwal Justice Swarana Kanta News। जस्टिस स्‍वर्णकांता अवमानना केस में केजरीवाल पर नई याचिका, क्‍या है डिमांड?

May 19, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,972)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

हिमाचल प्रदेश में 25 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के परिणामस्वरूप 131 पंचायत चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। | हिमाचल प्रदेश में 25 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के चलते निर्विरोध चुनाव हुए।

May 19, 2026

PM Modi Norway Visit Live: आतंकवाद पर नो डबल स्टैंडर्ड, यूक्रेन-पश्चिम एशिया में चाहिए शांति; नॉर्डिक समिट में गरजे पीएम मोदी

May 19, 2026

Iran Vs America War: ‘शुक्रवार तक सुधर जाए ईरान, वरना अंजाम भुगतने को रहे तैयार’, ट्रंप की आखिरी चेतावनी | iran vs america war donald trump final warning strike threat uae drone attack updates in hindi

May 19, 2026

Arvind Kejriwal Justice Swarana Kanta News। जस्टिस स्‍वर्णकांता अवमानना केस में केजरीवाल पर नई याचिका, क्‍या है डिमांड?

May 19, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

हिमाचल प्रदेश में 25 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के परिणामस्वरूप 131 पंचायत चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। | हिमाचल प्रदेश में 25 लाख रुपये के प्रोत्साहन पैकेज के चलते निर्विरोध चुनाव हुए।

May 19, 2026

PM Modi Norway Visit Live: आतंकवाद पर नो डबल स्टैंडर्ड, यूक्रेन-पश्चिम एशिया में चाहिए शांति; नॉर्डिक समिट में गरजे पीएम मोदी

May 19, 2026

Iran Vs America War: ‘शुक्रवार तक सुधर जाए ईरान, वरना अंजाम भुगतने को रहे तैयार’, ट्रंप की आखिरी चेतावनी | iran vs america war donald trump final warning strike threat uae drone attack updates in hindi

May 19, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.