Last Updated:
उज्जैन के काल भैरव मंदिर का अब भव्य कायाकल्प होने जा रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 163 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई है.यहां मल्टी लेवल पार्किंग, सुविधा केंद्र, पार्क, फाउंटेन और रुकने की व्यवस्था बनेगी. इसके साथ ही जनरल, वीआईपी और स्पेशल एंट्री के अलग गेट बनाकर आने वाले कुंभ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी.
धार्मिक नगरी उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के नाम से जानी जाती है. यही पर भेरुगढ़ क्षेत्र मे स्थित शिव के रोद्र रूप कालभैरव के दर्शन भी होते है. जहां रोजाना लाखो की संख्या मे श्रद्धांलु का आगमन लगा रहता है. कुछ ही समय मे यह संख्या लाखो की जगह करोड़ो मे पहुंचने वाली है. क्योंकि उज्जैन मे 2028 सिंहस्थ महाकुंभ लगने वाला है जिसमे देश-विदेश से करीब 50 करोड़ श्रद्धांलु आस्था की डुबकी लगाने उज्जैन पहुचेगे. इसी श्रद्धांलु की बढ़ती आस्था को देखते हुए उज्जैन में कई विकास के कार्य चल रहे हैं. जिनका काम अंतिम चरणों मे देखा जा रहा है.
उज्जैन में अब महाकाल मंदिर के भव्य विकास के बाद बारी है काल भैरव मंदिर के कायाकल्प की है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा. यहां आने वाले भक्तों के लिए होल्डिंग एरिया, मल्टी लेवल पार्किंग, ठहरने की बेहतर व्यवस्था और अत्याधुनिक फेसिलिटी सेंटर तैयार किए जाएंगे. साथ ही सुंदर पार्क, आकर्षक मूर्तियां और मनमोहक फाउंटेन भी विकसित किए जाएंगे. जिससे परिसर की भव्यता और बढ़ेगी. महाकाल मंदिर में रोजाना करीब 2 लाख श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है. ऐसे में अब काल भैरव मंदिर को भी नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है.
कितने रूपये से निखरेगा काल भैरव का दरबार
उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और त्योहारों के दौरान यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है. भक्तों की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए अब मंदिर परिसर के विकास की बड़ी योजना तैयार की गई है. करीब 163 करोड़ रुपये की लागत से यहां कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाने प्रस्तावित हैं. इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर भी तैयार कर ली गई है. माना जा रहा है कि जल्द भोपाल में होने वाली अहम बैठक में इस योजना को मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद श्रद्धालुओं को आधुनिक और बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा.
जानिए कैसे मिलेगी एंट्री
उज्जैन मे रोजाना सैकड़ो vvip का जमावड़ा लगा रहता है. इसके लिए अब यहां भी जनरल, वीआईपी और स्पेशल एंट्री के लिए अलग-अलग गेट होंगे. उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि मंदिर में जनरल एंट्री, वीआईपी एंट्री और स्पेशल एंट्री के लिए अलग अलग प्रवेश द्वार बनाए जायगे. इसके साथ ही मंदिर के लिए एक नई अप्रोच रोड भी प्रस्तावित की है. आने वाले कुम्भ के लिए क्राउड मैनेजमेंट का ध्यान रखते हुए कार्य किए जाएंगे. मंदिर में फाउंटेन पार्क बड़ी मूर्ति भी लगाई जाएगी.

