Last Updated:
NEET UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच अब और तेज हो गई है. महाराष्ट्र के बड़े कोचिंग नेटवर्क रेनूकई (Renukai Career Centre,RCC) के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर को कोर्ट ने 9 दिन की CBI कस्टडी…और पढ़ें

NEET UG Paper Leak LIVE, NEET, neet exam, neet ug, Neet news: नीट पेपर लीक मामले में क्या है लेटेस्ट अपडेट?
NEET UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला लगातार बड़ा होता जा रहा है. CBI अब इस केस में बड़े कोचिंग नेटवर्क, मेडिकल छात्रों और NTA से जुड़े लोगों तक पहुंच चुकी है. महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार Renukai Career Centre (RCC) के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर को कोर्ट ने 9 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है. वहीं पुणे की बॉटनी लेक्चरर मनीषा मंधारे को कॉलेज ने सस्पेंड कर दिया है. इस बीच जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज की छात्रा पलक बिवाल के गायब होने की खबर ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. संसद की समिति ने NTA प्रमुख को भी तलब किया है और अब NEET परीक्षा को CBT मोड में कराने की मांग तेज हो गई है. NEET पेपर लीक मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट हम आपको यहां लगातार बता रहे हैं….
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का पेपर लीक मामला अब सिर्फ एक एग्जाम घोटाला नहीं, बल्कि देशभर में फैले बड़े नेटवर्क की जांच बन चुका है. CBI लगातार गिरफ्तारियां कर रही है.नए नाम सामने आ रहे हैं और जांच का दायरा कोचिंग सेंटरों से लेकर मेडिकल कॉलेजों और NTA से जुड़े लोगों तक पहुंच गया है. महाराष्ट्र के बड़े कोचिंग नेटवर्क RCC के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी, पुणे की लेक्चरर मनीषा मंधारे का सस्पेंशन, राजस्थान में मेडिकल छात्रों के गायब होने की खबर और संसद की समिति द्वारा NTA प्रमुख को तलब किए जाने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है. इसी बीच केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी में दिख रही है और NEET को CBT मोड में कराने की मांग भी तेज हो गई है.
NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: अब तक क्या-क्या हुआ?
देशभर में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला हर दिन नए खुलासे कर रहा है. CBI, राजस्थान SOG और दूसरी एजेंसियां लगातार जांच में जुटी हैं और अब इस केस में कई बड़े नाम सामने आने लगे हैं.इस मामले में सबसे बड़ा ताजा एक्शन महाराष्ट्र के लातूर में देखने को मिला, जहां CBI ने Renukai Career Centre (RCC) के संस्थापक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया.दिल्ली की विशेष CBI अदालत के जज अजय गुप्ता ने मोटेगांवकर को 9 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया. जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि मामला अभी शुरुआती और बेहद अहम चरण में है. CBI का कहना है कि मोटेगांवकर से पूछताछ के जरिए दूसरे आरोपियों की पहचान करनी है और सबूतों से छेड़छाड़ रोकनी है.

