Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, May 18
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » PM Modi Foreign Visit Live: सच्चे दोस्त ने संकट में दिया साथ… पहलगाम हमले का जिक्र कर पीएम मोदी ने नॉर्वे का जताया आभार
Hindi News

PM Modi Foreign Visit Live: सच्चे दोस्त ने संकट में दिया साथ… पहलगाम हमले का जिक्र कर पीएम मोदी ने नॉर्वे का जताया आभार

HawkNewsBy HawkNewsMay 18, 2026No Comments12 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे के तहत स्वीडन की यात्रा पूरी कर चुके हैं. वहां से वह अब नार्वे पहुंच गए हैं. फिर वह इटली का दौरा करेंगे. भारतीय समय अनुसार सोमवार तड़के उन्होंने स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टेरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों नेताओं के बीच भारत-स्वीडन संबंधों को मजबूत करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर भारत और स्वीडन के मजबूत संबंधों की सराहना की और बैठक की जानकारी साझा की. दोनों नेताओं ने यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री (ERT) को भी संयुक्त रूप से संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत, स्वीडन और यूरोप के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों पर जोर दिया. बैठक में स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया भी मौजूद रहीं. उन्होंने स्वीडन के राजा कार्ल 16 गुफ्ताफ और रानी क्वीन सिल्विया की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं.

PM Modi Norway Visit Live: भारत-यूरोप के बीच शुरू हुआ स्वर्ण युग; नॉर्वे इंडिया में निवेश करेगा 100 अरब डॉलर

PM Modi Norway Visit Live: भारत और यूरोप के द्विपक्षीय संबंधों में सोमवार को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर जुड़ा है. नॉर्वे की राजकीय यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि नई दिल्ली और ब्रसेल्स के संबंध अब एक स्वर्ण युग में प्रवेश कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनास गहर स्टोर के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में भारत के वाणिज्यिक, तकनीकी और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर (लगभग 8.3 लाख करोड़ रुपये) के विशाल निवेश के खाके का अनावरण किया गया.

PM Modi Norway Visit Live: नॉर्वे में भी पीएम मोदी को मिला सर्वोच्‍चा नागरिक सम्‍मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेन ऑर्डर ऑफ मेरिट दिया गया

PM Modi Norway Visit Live: नॉर्वे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया. यह सम्मान भारत और नॉर्वे के बीच मजबूत होते संबंधों और वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की नेतृत्व भूमिका को मान्यता देने के तौर पर देखा जा रहा है. इस सम्मान के बाद भारतीय समुदाय में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला. ये पीएम मोदी को मिला 32वां सर्वोच्‍च सम्‍मान है.

PM Modi Norway Visit Live: “सैन्य टकराव से नहीं निकलता समाधान…” यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी ने दुनिया को दिया शांति का नया मंत्र

PM Modi Norway Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे में वैश्विक शांति और कूटनीति पर भारत का रुख साफ किया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों ही नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संवाद और कूटनीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. हम दोनों इस बात पर सहमत हैं कि कोई भी सैन्य टकराव अपने आप में समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता. प्रधानमंत्री ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) के संकट का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे स्थिति कहीं भी हो, भारत और नॉर्वे दुनिया के इन अशांत क्षेत्रों में संघर्षों को तुरंत समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने के सभी प्रयासों का लगातार समर्थन करते रहेंगे.

PM Modi Norway Visit Live: सच्चे दोस्त ने संकट में दिया साथ…’ पहलगाम हमले का जिक्र कर भावुक हुए पीएम मोदी, नॉर्वे का जताया आभार

PM Modi Norway Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे पहुंचने पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मिले सहयोग को याद किया. पीएम मोदी ने कहा, “मैं पिछले वर्ष ही नॉर्वे आने वाला था, लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण मेरी यह यात्रा स्थगित हो गई थी. उस चुनौतीपूर्ण समय में नॉर्वे ने भारत के साथ मजबूती से खड़े रहकर अपनी सच्ची दोस्ती का परिचय दिया था. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में नॉर्वे ने भारत के प्रति जो एकजुटता दिखाई, आज इस ऐतिहासिक धरती पर कदम रखते ही वह उसके लिए पूरे देश की तरफ से आभार व्यक्त करते हैं.

PM Modi Norway Visit Live: भारत-नॉर्वे के बीच खुली तरक्की की नई राह, पीएम मोदी ने बताया कैसे यह ऐतिहासिक समझौता बदलेगा दोनों देशों की किस्मत!

PM Modi Norway Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) के बीच पिछले वर्ष हुए ऐतिहासिक व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) की सराहना की है. पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत और नॉर्वे के बीच साझा प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने का एक मजबूत ब्लूप्रिंट है. इस समझौते के लागू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग के नए द्वार खुले हैं. प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि यह रणनीतिक साझेदारी न केवल भारत और नॉर्वे के आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी विकास को रफ्तार देगी.

PM Modi Norway Visit Live: भारत-नॉर्वे की स्‍पेस एजेंसी के बीच हुआ करार, बदलते क्‍लाइमेट चेंज पर मिलकर करेंगे काम

PM Modi Norway Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे के पीएम के साथ ज्‍वाइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक सहयोग (MoU) पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इसरो और नॉर्वे की यह साझेदारी अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया आसमान छुएगी. इससे दोनों देशों के वैज्ञानिक क्लाइमेट चेंज (जलवायु परिवर्तन) और वैश्विक इकोसिस्टम को बेहतर ढंग से समझने और सुरक्षित रखने में योगदान देंगे. भारत-नॉर्वे की यह मजबूत साझेदारी पूरी दुनिया के कल्याण के लिए फायदेमंद साबित होगी.

PM Modi Norway Visit Live: 40 साल बाद आया हूं, दोस्ती का नया दौर शुरू… ओस्लो उतरते ही पीएम मोदी का एक्स पर बड़ा संदेश

PM Modi Norway Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे की धरती पर कदम रखते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी खुशी जाहिर की. पीएम मोदी ने लिखा, “मैं ओस्लो पहुंच चुका हूं. हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री योनास गहर स्टोर द्वारा किए गए गर्मजोशी से स्वागत के लिए मैं उनका अत्यंत आभारी हूं. 40 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है.” पीएम ने विश्वास जताया कि इस ऐतिहासिक दौरे से भारत और नॉर्वे के बीच दोस्ती और मजबूत होगी. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी वहां के राजा हेराल्ड पंचम और रानी सोन्जा से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा, वह 19 मई को ओस्लो में आयोजित होने वाले ‘तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे और नॉर्डिक देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे.

PM Modi Norway Visit Live: भारत-नॉर्वे बिजनेस समिट में दिखेगी पीएम मोदी की धमक, निवेश और तकनीक को लेकर होने वाला है बड़ा ऐलान

PM Modi Norway Visit Live: विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ मिलकर ‘इंडिया-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट’ को संबोधित करेंगे. इस बेहद महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करना, निवेश के नए अवसरों को तलाशना और वैज्ञानिक अनुसंधान (रिसर्च) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है. पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान यह वैश्विक मंच आर्थिक और तकनीकी रिश्तों को नई रफ्तार देगा.

PM Modi Norway Visit Live: व्यापार से लेकर समुद्री ताकत बढ़ाने तक… नॉर्वे के पीएम संग मोदी की महाबैठक, 43 साल का सूखा हुआ खत्म

PM Modi Norway Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के अपने समकक्ष योनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. स्वीडन की दो दिवसीय यात्रा पूरी कर नॉर्वे पहुंचे पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर खुद वहां के प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में व्यापार, निवेश, ग्रीन टेक्नोलॉजी और ब्लू इकोनॉमी (समुद्री अर्थव्यवस्था) जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर गहन चर्चा हुई. यह पीएम मोदी की पहली नॉर्वे यात्रा है. इसके साथ ही, पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस नॉर्डिक देश की यह पहली आधिकारिक यात्रा है, जो दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.

PM Modi Norway Visit Live: सुरों का महासंगम: जब एक ही मंच पर गूंजी भारतीय और वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक की जुगलबंदी

पीएम मोदी के सामने ‘साथ साथ’ संगीत, संस्कृति और साझी कलात्मक भावना के जरिए एकजुटता को दर्शाने वाली एक बेहद खूबसूरत और जीवंत प्रस्तुति हुई. इस अनूठे कार्यक्रम में भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत और पश्चिमी शास्त्रीय परंपराओं का एक बहुत ही सुरीला और आत्मा को छू लेने वाला संगम देखने को मिला. बैरेट ड्यू म्यूजिक इंस्टीट्यूट की पूरी टीम इस सराहनीय प्रयास के लिए विशेष रूप से धन्यवाद की पात्र है. उन्होंने दोनों अलग-अलग संस्कृतियों के संगीत को जिस बारीकी और खूबसूरती के साथ एक मंच पर पिरोया, उसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह आयोजन कला के माध्यम से वैश्विक जुड़ाव का एक बेहतरीन उदाहरण है.

Witnessed ‘Saath Saath’, a beautiful reflection of togetherness through music, culture and shared artistic spirit.

Thankful to the team of Barratt Due Music Institute for presenting a soulful confluence of Indian and Western classical traditions. pic.twitter.com/mtPYDcTXg8

— Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2026

PM Modi Norway Visit Live: विदेश में भारतीय परंपरा का जलवा, ओसलो में पीएम मोदी के सामने छात्रों ने भरतनाट्यम से बांधा समां

PM Modi Norway Visit Live: नृत्‍यालय डांस स्‍कूल की कलाकार टीम ने भरतनाट्ययमसे जुड़े पारंपरिक ‘अलारिप्पु’ की प्रस्तुति देकर ओस्लो में आयोजित स्वागत समारोह को खास बना दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में हुए इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपरा की शानदार झलक देखने को मिली। करीब तीन दशक से नॉर्वे में यह संस्था भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का काम कर रही है. नई पीढ़ी को इंडियन क्‍लासिकल डांस और संस्कृति से जोड़ने में इस समूह की अहम भूमिका मानी जाती है. विदेश में भारतीय विरासत को जीवंत रखने की इन कोशिशों की जमकर सराहना हो रही है.

A group from the Natiyalaya Dance School performed Alarippu, which is associated with Bharatanatyam, during the welcome programme in Oslo. This team has been popularising India’s cultural traditions for almost three decades in Norway. Such efforts are indeed commendable. pic.twitter.com/AWajGJN6UW

— Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2026

PM Modi Norway Visit Live: होटल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नॉर्वे में गूंजे भारत माता की जय के नारे

PM Modi Norway Visit Live: नॉर्वे की राजधानी ओसलो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने पारंपरिक अंदाज में उनका अभिनंदन किया. इस दौरान लोगों ने भारत और नॉर्वे के झंडे लहराए. कई लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए. प्रधानमंत्री मोदी ने होटल के बाहर मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-नॉर्वे संबंधों को नई मजबूती देने के लिहाज से अहम मानी जा रही है. दोनों देशों के बीच व्यापार, हरित ऊर्जा, समुद्री सहयोग और तकनीक जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

PM Modi Foreign Visit Live: PM मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर की हस्तलिखित कविताओं के लिए स्वीडन के जताया आभार

PM Modi Foreign Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वीडन दौरे के दौरान उन्हें गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की दो हस्तलिखित कविताओं की प्रतियां उपहार में मिलने पर वह बेहद भावुक हो गए. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्वीडन की सरकार और वहां के लोगों का इस खास सम्मान के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह उपहार भारत और स्वीडन के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर के विचार और शब्द पीढ़ियों और सीमाओं से परे लोगों को प्रेरित करते रहे हैं. उन्होंने टैगोर की मानव गरिमा, ज्ञान और भाईचारे की सोच को कालातीत बताया. PM मोदी का यह बयान उनके स्वीडन दौरे के समापन के दौरान सामने आया. उनकी इस यात्रा को भारत और स्वीडन के बीच सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है.

PM Modi Foreign Visit Live: PM मोदी ने स्वीडन दौरा किया खत्म, अब नॉर्वे के लिए होंगे रवाना

PM Modi Foreign Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वीडन दौरे का समापन कर लिया है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने भारत और स्वीडन के रिश्तों को नई गति दी है. स्वीडन, प्रधानमंत्री मोदी के जारी पांच देशों के दौरे का तीसरा पड़ाव था. अब प्रधानमंत्री मोदी नॉर्वे रवाना होंगे, जहां वह तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे. यह दौरा इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि 43 वर्षों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री नॉर्वे की यात्रा पर जा रहा है. इसे उत्तरी यूरोप के देशों के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का फोकस व्यापार, तकनीक, ग्रीन एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना बताया जा रहा है. नार्वे एक ऐसा मुल्क है जहां आधी रात तक सूरज की चमक दिखती रहती है.

PM Modi Foreign Visit Live: स्वीडन दौरे से भारत-स्वीडन रिश्तों को मिली नई रफ्तार: PM मोदी

PM Modi Foreign Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनकी स्वीडन यात्रा से भारत और स्वीडन के रिश्तों को नई गति मिली है. प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते और पहल शुरू की गईं. प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक भारत और स्वीडन ने अपने संबंधों को अब स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर तक पहुंचा दिया है. इसके साथ ही दोनों देशों ने ज्वाइंट इनोवेशन पार्टनरशिप 2.0 की शुरुआत की और इंडो-स्वीडन टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कॉरिडेर भी लॉन्च किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य भी तय किया है. माना जा रहा है कि इससे टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और निवेश के क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होगा.

PM Modi Foreign Visit Live: स्वीडन में PM मोदी ने बिजनेस लीडर्स से की मुलाकात, AI और टेक्नोलॉजी सहयोग पर जोर

PM Modi Foreign Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर में उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं के साथ अहम बैठक की. इस दौरान उनके साथ स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टेरसन भी मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और स्वीडन के बीच आर्थिक, तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करना था. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर बताया कि चर्चा के दौरान भविष्य की तकनीकों, रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विस्तार से बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से सुधारों और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी तथा इनोवेशन सेक्टर में निवेश के बड़े अवसर मौजूद हैं. प्रधानमंत्री ने स्वीडिश कंपनियों को भारत में निवेश और साझेदारी बढ़ाने का संदेश भी दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleTrump Buffalo: ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा हुआ Viral, लोगों ने बताया हूबहू, अब ईद पर होगा कुर्बान-Video | Trump Buffalo-netanyahu-looks-like-eid-ul-adha-bangladesh-international-news-hindi
Next Article गोवा में AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप | Goa AAP Leader Deepak Singla Arrest Sparks Political Row, Kejriwal and Atishi Slam BJP Over ED Action
HawkNews
  • Website

Related Posts

गोवा में AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप | Goa AAP Leader Deepak Singla Arrest Sparks Political Row, Kejriwal and Atishi Slam BJP Over ED Action

May 18, 2026

Trump Buffalo: ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा हुआ Viral, लोगों ने बताया हूबहू, अब ईद पर होगा कुर्बान-Video | Trump Buffalo-netanyahu-looks-like-eid-ul-adha-bangladesh-international-news-hindi

May 18, 2026

India Weather Report। Weather Update Today। पंजाब-हरियाणा से राजस्‍थान तक, आसमान से बरस रही आग, जानलेवा होती लू के बीच IMD ने सुना दी एक गुड न्‍यूज

May 18, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,945)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

गोवा में AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप | Goa AAP Leader Deepak Singla Arrest Sparks Political Row, Kejriwal and Atishi Slam BJP Over ED Action

May 18, 2026

PM Modi Foreign Visit Live: सच्चे दोस्त ने संकट में दिया साथ… पहलगाम हमले का जिक्र कर पीएम मोदी ने नॉर्वे का जताया आभार

May 18, 2026

Trump Buffalo: ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा हुआ Viral, लोगों ने बताया हूबहू, अब ईद पर होगा कुर्बान-Video | Trump Buffalo-netanyahu-looks-like-eid-ul-adha-bangladesh-international-news-hindi

May 18, 2026

India Weather Report। Weather Update Today। पंजाब-हरियाणा से राजस्‍थान तक, आसमान से बरस रही आग, जानलेवा होती लू के बीच IMD ने सुना दी एक गुड न्‍यूज

May 18, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

गोवा में AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, केजरीवाल और आतिशी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप | Goa AAP Leader Deepak Singla Arrest Sparks Political Row, Kejriwal and Atishi Slam BJP Over ED Action

May 18, 2026

PM Modi Foreign Visit Live: सच्चे दोस्त ने संकट में दिया साथ… पहलगाम हमले का जिक्र कर पीएम मोदी ने नॉर्वे का जताया आभार

May 18, 2026

Trump Buffalo: ट्रंप जैसा दिखने वाला भैंसा हुआ Viral, लोगों ने बताया हूबहू, अब ईद पर होगा कुर्बान-Video | Trump Buffalo-netanyahu-looks-like-eid-ul-adha-bangladesh-international-news-hindi

May 18, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.