Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, May 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Australia PR Process for Indians: ऑस्ट्रेलिया में कितने भारतीय हैं? इन नौकरी वालों को सबसे पहले मिलता है PR वीजा
Hindi News

Australia PR Process for Indians: ऑस्ट्रेलिया में कितने भारतीय हैं? इन नौकरी वालों को सबसे पहले मिलता है PR वीजा

HawkNewsBy HawkNewsMay 16, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:May 16, 2026, 12:15 IST

Australia PR Process for Indians: ऑस्ट्रेलिया की परमानेंट रेजीडेंसी (PR) क्या है और इसे मिलने में कितने साल लगते हैं? जानिए 189, 190 और 491 वीजा के बदलते नियम, ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों की रिकॉर्ड आबादी और पीआर हासिल करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.

ऑस्ट्रेलिया में कितने भारतीय हैं? यह नौकरी करने वालों को मिलता है PR वीजाZoom

Australia PR Process: ऑस्ट्रेलिया में पीआर के लिए हेल्थकेयर वालों को प्राथमिकता दी जाती है

नई दिल्ली (Australia PR Process for Indians). विदेश में बसने और शानदार करियर बनाने की चाहत रखने वाले भारतीय युवाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया हमेशा से सबसे पसंदीदा देशों में से एक रहा है. लेकिन जब बात ऑस्ट्रेलिया की पीआर (Permanent Residency) यानी स्थाई निवास की आती है तो हर किसी के मन में पहला सवाल यही उठता है कि आखिर पीआर मिलने में कितने साल लगते हैं? ऑस्ट्रेलिया में पीआर मिलने का सफर कोई तयशुदा समय सीमा नहीं है. यह वीजा टाइप, प्रोफेशन, पॉइंट स्कोर और डॉक्यूमेंट्स की मजबूती पर निर्भर करता है. जहां कुछ लोगों को यह 1 से 2 साल में मिल जाती है, वहीं कुछ को 3 से 5 साल तक का इंतजार करना पड़ता है.

ऑस्ट्रेलियाई ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (ABS) के हालिया आंकड़ों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के डेमोग्राफिक इतिहास में बड़ा बदलाव आया है. पहली बार ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की आबादी (लगभग 9.71 लाख) ने ब्रिटेन (इंग्लैंड) से आए प्रवासियों को पीछे छोड़ दिया है. अब भारतीय, ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा विदेशी प्रवासी ग्रुप बन चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया हर साल अपने स्थायी प्रवासन कार्यक्रम (Permanent Migration Programme) के तहत करीब 1.85 लाख सीटें जारी करता है, जिसमें से 70% से ज्यादा सीटें Skilled Stream के लिए रिजर्व होती हैं. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा भारतीयों के खाते में जाता है.

ऑस्ट्रेलिया की PR क्या है और कैसे मिलती है?

ऑस्ट्रेलियाई पीआर (Permanent Residency) एक ऐसा वीजा है जो आपको बिना किसी पाबंदी के ऑस्ट्रेलिया में अनिश्चित काल के लिए रहने, काम करने और पढ़ाई करने का अधिकार देता है. इसके बाद आप 5 साल बाद वहां की सिटीजनशिप के लिए भी पात्र हो जाते हैं. भारतीय सबसे ज्यादा नीचे दिए गए 3 स्किल्ड पाथवे के जरिए पीआर हासिल करते हैं:

  • 189 स्किल्ड इंडिपेंडेंट वीजा (Skilled Independent): यह डायरेक्ट पीआर वीजा है, जिसके लिए किसी स्टेट स्पॉन्सरशिप की जरूरत नहीं होती. इसमें ईओआई (EOI) इनविटेशन आने में 6 महीने से 2 साल और प्रोसेसिंग में 6-12 महीने लगते हैं. कुल मिलाकर 1 से 3 साल का समय लगता है.
  • 190 स्किल्ड नॉमिनेटेड वीजा (Skilled Nominated): यह स्टेट स्पॉन्सर्ड पीआर वीजा है, जिसे तस्मानिया या विक्टोरिया जैसे राज्य देते हैं. स्टेट नॉमिनेशन में 1-6 महीने और वीजा प्रोसेसिंग में 6-12 महीने लगते हैं. इसका कुल सफर 1 से 2 साल का होता है.
  • 491 रीजनल वीजा (Regional Temporary to PR): यह 5 साल का अस्थायी वीजा है. इसमें पहले आपको रीजनल एरिया में 3 साल रहकर वहां की इनकम कंडीशन पूरी करनी होती है, जिसके बाद यह 191 वीजा के जरिए पीआर में बदल जाता है, इस पूरे सफर में 3 से 5 साल लग जाते हैं.

फास्ट पीआर के नियम क्या हैं?

मौजूदा नियमों और बजट प्राथमिकताओं के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई सरकार हेल्थकेयर (डॉक्टर्स, नर्स), टीचिंग, इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन ट्रेड्स (कारपेंटर, शेफ) और क्षेत्रीय (Regional) इलाकों से जुड़े आवेदकों को सबसे तेज प्राथमिकता दे रही है. जिन उम्मीदवारों का पॉइंट स्कोर 80 से 95+ के बीच है, उन्हें बहुत जल्दी इनविटेशन मिल रहे हैं. दूसरी तरफ, आईटी और अकाउंटिंग के क्षेत्र में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है, जिससे इन सेक्टर्स के आवेदकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

ऑस्ट्रेलिया पीआर प्रोसेस का Step-by-Step फ्रेमवर्क

अगर आप भारत से ऑस्ट्रेलिया पीआर के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको इस 8-स्टेप प्रक्रिया से गुजरना होगा:

  1. स्किल असेसमेंट: सबसे पहले आपकी पढ़ाई और वर्क एक्सपीरियंस को संबंधित ऑस्ट्रेलियाई अथॉरिटी से जांचना होता है.
  2. इंग्लिश टेस्ट (IELTS/PTE): भाषा की दक्षता साबित करने के लिए अच्छे स्कोर की जरूरत होती है.
  3. EOI सबमिट करना: अपने पॉइंट्स (उम्र, अनुभव, शिक्षा के आधार पर) कैलकुलेट करके ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट’ पोर्टल पर डालना.
  4. इनविटेशन (ITA): कट-ऑफ क्लियर होने पर सरकार की तरफ से वीजा अप्लाई करने का न्योता मिलना.
  5. वीजा एप्लिकेशन: इनविटेशन मिलने के 60 दिनों के अंदर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ वीजा की फीस भरकर फाइनल फाइल लगाना.
  6. मेडिकल और PCC: पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) और मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट जमा करना.
  7. S56 रिक्वेस्ट (यदि आवश्यक हो): अगर वीजा अधिकारी को कोई अतिरिक्त डॉक्यूमेंट चाहिए तो वह इसकी मांग करता है.
  8. पीआर ग्रांट: सभी जांचों के सफल होने के बाद आखिरकार आपका ऑस्ट्रेलिया का पीआर वीजा मंजूर हो जाता है.

अगर डॉक्यूमेंट्स में कोई विसंगति होती है, पीसीसी आने में देरी होती है या पॉइंट्स कम होते हैं तो पीआर के इस सफर में देरी हो सकती है. इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह यही होती है कि आवेदन करने से पहले अपने सभी पेपर्स को पूरी तरह व्यवस्थित रखें.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleGold Rate Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना, फिर 3200 गिरे दाम, PM मोदी की अपील का असर, कितनी रह गई अब कीमत | Gold Rate Today 16 May 2026 Why Price Fall city wise rate 22k 18k list sone ke aaj ka bhav
Next Article ‘बच्चे पैदा मत करो, कुत्ते पाल लो’, 52 की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बयान ने मचाया बवाल, शादी को लेकर बताया सच | shefali shah at 52 age said dont have kids adopt dogs actress statement sparked controversy
HawkNews
  • Website

Related Posts

‘बच्चे पैदा मत करो, कुत्ते पाल लो’, 52 की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बयान ने मचाया बवाल, शादी को लेकर बताया सच | shefali shah at 52 age said dont have kids adopt dogs actress statement sparked controversy

May 16, 2026

Gold Rate Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना, फिर 3200 गिरे दाम, PM मोदी की अपील का असर, कितनी रह गई अब कीमत | Gold Rate Today 16 May 2026 Why Price Fall city wise rate 22k 18k list sone ke aaj ka bhav

May 16, 2026

NEET UG 2026 LIVE: 3 मई से पहले शुरू हो गया था खेल, नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

May 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,891)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

‘बच्चे पैदा मत करो, कुत्ते पाल लो’, 52 की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बयान ने मचाया बवाल, शादी को लेकर बताया सच | shefali shah at 52 age said dont have kids adopt dogs actress statement sparked controversy

May 16, 2026

Australia PR Process for Indians: ऑस्ट्रेलिया में कितने भारतीय हैं? इन नौकरी वालों को सबसे पहले मिलता है PR वीजा

May 16, 2026

Gold Rate Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना, फिर 3200 गिरे दाम, PM मोदी की अपील का असर, कितनी रह गई अब कीमत | Gold Rate Today 16 May 2026 Why Price Fall city wise rate 22k 18k list sone ke aaj ka bhav

May 16, 2026

NEET UG 2026 LIVE: 3 मई से पहले शुरू हो गया था खेल, नीट यूजी पेपर लीक मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?

May 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

‘बच्चे पैदा मत करो, कुत्ते पाल लो’, 52 की फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बयान ने मचाया बवाल, शादी को लेकर बताया सच | shefali shah at 52 age said dont have kids adopt dogs actress statement sparked controversy

May 16, 2026

Australia PR Process for Indians: ऑस्ट्रेलिया में कितने भारतीय हैं? इन नौकरी वालों को सबसे पहले मिलता है PR वीजा

May 16, 2026

Gold Rate Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना, फिर 3200 गिरे दाम, PM मोदी की अपील का असर, कितनी रह गई अब कीमत | Gold Rate Today 16 May 2026 Why Price Fall city wise rate 22k 18k list sone ke aaj ka bhav

May 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.