Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, May 15
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » PM Modi UAE Visit LIVE | India Energy Security | Hormuz Strait | पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत सपोर्ट देने को तैयार – पीएम मोदी
Hindi News

PM Modi UAE Visit LIVE | India Energy Security | Hormuz Strait | पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत सपोर्ट देने को तैयार – पीएम मोदी

HawkNewsBy HawkNewsMay 15, 2026No Comments16 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

PM Modi UAE Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहेंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, हरित विकास और निवेश जैसे क्षेत्रों में भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत यूरोप और खाड़ी क्षेत्र के साथ अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को तेजी से विस्तार दे रहा है. निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FIEO) ने इस दौरे को भारत के लिए बेहद अहम बताते हुए कहा है कि इससे भारतीय निर्यातकों को नए अवसर मिलेंगे और व्यापारिक रिश्तों को नई गति मिलेगी. FIEO के अध्यक्ष एससी रल्हन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उच्चस्तरीय बैठकों से इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रेड जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के लिए नए बाजार खुल सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे की शुरुआत में 15 मई को UAE पहुंचे. यहां पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग, निवेश, व्यापार और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी. FIEO ने कहा कि यूएई भारत का प्रमुख व्यापारिक और निवेश साझेदार है और मध्य पूर्व तथा अफ्रीका में भारतीय निर्यात के लिए एक अहम प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है. यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने प्रधानमंत्री मोदी को अमीरात के नेतृत्व और जनता के लिए अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले हैं. उन्होंने कहा कि जनवरी में यूएई राष्ट्रपति की भारत यात्रा और फरवरी में एआई शिखर सम्मेलन में क्राउन प्रिंस की भागीदारी के बाद यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देगा.

UAE के बाद प्रधानमंत्री मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड्स जाएंगे. यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री रॉब जेटन के अलावा किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से होगी. वार्ता में सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, इनोवेशन, रक्षा और जल प्रबंधन जैसे विषय प्रमुख रहेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री 17 से 18 मई तक स्वीडन का दौरा करेंगे और वहां प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेता यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को भी संबोधित करेंगे. चर्चा का केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती प्रौद्योगिकियां, हरित परिवर्तन और मजबूत सप्लाई चेन होंगे.

नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी 19 मई को ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के नेता भी शामिल होंगे. FIEO का मानना है कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग भारतीय स्टार्टअप्स, तकनीकी साझेदारी और हरित विकास को नई दिशा देगा. दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19 से 20 मई तक इटली जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से मुलाकात करेंगे. भारत और इटली के बीच हाल के वर्षों में रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग तेजी से बढ़ा है.

BRICS Meeting LIVE: होर्मुज जलडमरूमध्य पर विदेश मंत्रालय आज जारी करेगा बयान

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: नई दिल्ली में चल रही ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर आज शाम 4:30 बजे विदेश मंत्रालय (MEA) एक अहम प्रेस ब्रीफिंग करने जा रहा है. इस विशेष ब्रीफिंग में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी साझा की जाएगी, साथ ही ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य के मौजूदा हालात सहित कई ज्वलंत वैश्विक व क्षेत्रीय मुद्दों पर विदेश मंत्रालय भारत का आधिकारिक रुख स्पष्ट करते हुए सवालों के विस्तृत जवाब देगा.

BRICS Meeting LIVE: भारत-ईरान के रिश्तों पर क्या बोल गए विदेश मंत्री अराघची

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भारत और यूएई (UAE) के रिश्तों पर कूटनीतिक प्रतिक्रिया दी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अराघची ने स्पष्ट किया कि भारत के कई देशों के साथ संबंध हैं. यह पूरी तरह से भारत का अपना फैसला है कि वह किसके साथ किस तरह के रिश्ते रखता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान किसी तीसरे देश के साथ भारत की साझेदारी में दखल देने के बजाय सिर्फ ‘भारत और ईरान’ के बीच के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को ही अपने लिए सबसे ज्यादा अहम मानता है.

BRICS Meeting LIVE: ईरान युद्ध पर BRICS में नहीं बनी सहमति, साझा बयान भी नहीं होगा जारी

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: पश्चिम एशिया और ईरान युद्ध को लेकर हुई BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी. सूत्रों के मुताबिक ईरान और UAE के परस्पर विरोधी रुख की वजह से बैठक के बाद कोई साझा बयान जारी नहीं किया जाएगा. अब भारत की ओर से अलग बयान जारी किया जाएगा. भारत लंबे समय से BRICS देशों के बीच इस मुद्दे पर साझा मत बनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विदेश मंत्रियों की बैठक में भी यह प्रयास सफल नहीं हो पाया. हालांकि कई अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर BRICS देशों के बीच सहमति बनने की जानकारी सामने आई है.

PM Modi UAE Visit Live: पीएम मोदी ने अपने अंदाज में अल नाहयान का जताया आभार

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: पीएम मोदी ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर यूएई के राष्‍ट्रपति अल नाहयान का आभार जताया है. उन्‍होंने कहा, ‘मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरे स्वागत के लिए उनके सौहार्दपूर्ण और सम्मानपूर्ण आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करता हूं.’

أتوجه بالشكر إلى أخي صاحب السمو الشيخ محمد بن زايد آل نهيان، رئيس دولة الإمارات العربية المتحدة، على لفتته الكريمة باستقبالي في مطار أبوظبي. وإنني أتطلع إلى مباحثاتنا الرامية إلى تعزيز الروابط بين الهند والإمارات عبر قطاعات مهمة، مثل الطاقة والاستثمار وسلاسل التوريد وغيرها.… pic.twitter.com/usOIZxG7HA

— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026

BRICS Meeting LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच शांति लाने के लिए भारत ही बन सकता है बेहतरीन मध्‍यस्‍थ – रूस

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की कूटनीतिक क्षमता की सराहना करते हुए कहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय तक मध्यस्थता की आवश्यकता पड़ती है, तो भारत इस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभा सकता है. दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान लावरोव ने कहा कि पाकिस्तान फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच संवाद स्थापित कराने में मदद कर रहा है, ताकि मौजूदा जरूरी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके. लावरोव ने कहा कि भारत के पास विशाल कूटनीतिक अनुभव है और वह क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्तर पर संतुलित भूमिका निभाने की क्षमता रखता है. रूस के विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव और परमाणु समझौते समेत कई मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद बने हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के अमेरिका, ईरान और खाड़ी देशों के साथ संतुलित संबंध उसे संभावित मध्यस्थ के रूप में मजबूत स्थिति प्रदान करते हैं. रूस की ओर से भारत की भूमिका को लेकर दिया गया यह संकेत अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई संभावनाओं की ओर इशारा माना जा रहा है.

PM Modi UAE Visit Live: तेल और LPG पर भारत-यूएई के बीच महा-करार

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रिश्तों को नई मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi की यूएई यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों और निवेश घोषणाओं पर सहमति बनी. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा. पीएम मोदी ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए यूएई नेतृत्व का आभार जताया. इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को लेकर समझौता हुआ. इसके साथ ही स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व पर भी दोनों देशों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है. एलपीजी यानी रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण सहमति बनी. दोनों देशों ने गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर स्थापित करने पर भी सहमति जताई. वहीं, यूएई की ओर से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, RBL Bank और Sammaan Capital में 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का ऐलान किया गया, जिसे भारत-यूएई आर्थिक संबंधों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है.

PM Modi UAE Visit Live: यूएई को निशाना बनाना स्‍वीकार्य नहीं – पीएम मोदी

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: नरेंद्र मोदी ने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जाएद अल नाहयान (Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan) के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान कहा कि यूएई को जिस तरह निशाना बनाया गया, वह किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के लिए यूएई नेतृत्व की सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुश्किल समय में यूएई में रह रहे भारतीयों का जिस तरह ख्याल रखा गया, उसके लिए भारत आभारी है. उन्होंने कहा, ‘आपने भारतीय समुदाय को अपने परिवार की तरह संभाला, इसके लिए मैं आपका आभारी हूं.’ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती रही, लेकिन वह व्यक्तिगत मुलाकात का इंतजार कर रहे थे. उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात पर खुशी जताई. इससे पहले अबू धाबी पहुंचने पर पीएम मोदी का राष्ट्रपति एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

PM Modi UAE Visit Live: पीएम मोदी पहुंचे यूएई, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के पहले चरण में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे, जहां अबू धाबी में उनका भव्य स्वागत किया गया. यूएई पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. एयरपोर्ट पर यूएई के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूएई नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों, ऊर्जा सहयोग, निवेश और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है.

Prime Minister Narendra Modi being accorded a guard of honour as he lands in Abu Dhabi, UAE, on the first leg of his 5-nation visit.

(Pics Source: DD) pic.twitter.com/g0SD9W6L1W

— ANI (@ANI) May 15, 2026

BRICS Meeting LIVE: एस जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्‍बास अरागची से वन-टू-वन बात

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar और ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi के बीच अहम बैठक हुई है. बैठक में द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है. इस बीच विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर आज शाम 4:30 बजे आधिकारिक ब्रीफिंग आयोजित की जाएगी. ब्रीफिंग में ब्रिक्स से जुड़े प्रमुख फैसलों, ईरान की स्थिति, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भारत का पक्ष सामने रखा जाएगा.

PM Modi UAE Visit Live: UAE के साथ LPG और तेल पर हो सकता है करार

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा के दौरान भारत और United Arab Emirates के बीच ऊर्जा क्षेत्र में दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. ऊर्जा सुरक्षा को यात्रा का प्रमुख फोकस माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, एलपीजी आपूर्ति और सहयोग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण समझौता किया जाएगा. इसके अलावा सामरिक पेट्रोलियम भंडार के क्षेत्र में भी दो बड़े एमओयू पर सहमति बनने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि ये समझौते भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

PM Modi UAE Visit Live: पीएम मोदी पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: प्रधानमंत्री Narendra Modi शुक्रवार को अपनी पांच देशों की अहम विदेश यात्रा पर नई दिल्ली से रवाना हो गए. इस दौरे के तहत वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे. दौरे का पहला चरण UAE से शुरू होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी आज अबू धाबी पहुंचेंगे. UAE में प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan से होगी. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होने की संभावना है. खास तौर पर ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होगी. इसके अलावा दोनों नेता क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. माना जा रहा है कि यह यात्रा भारत और खाड़ी देशों के बीच बढ़ते सहयोग को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Prime Minister Narendra Modi departs from Delhi as he embarks on a 5-nation visit to the United Arab Emirates (UAE), the Netherlands, Sweden, Norway, and Italy.

On the first leg of his visit, the PM will reach the UAE today, where he will meet President Sheikh Mohamed bin… pic.twitter.com/gEO8YxsMbP

— ANI (@ANI) May 15, 2026

PM Modi UAE Visit Live: UAE के साथ एनर्जी सिक्‍योरिटी पर होंगे दो बड़े समझौते

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 8:30 बजे पांच देशों की यात्रा पर रवाना होंगे. इस दौरे में वे यूएई, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नार्वे और इटली जाएंगे. ईरान युद्ध के बाद किसी खाड़ी देश की यह पीएम मोदी की पहली यात्रा होगी. प्रधानमंत्री 2014 के बाद आठवीं बार यूएई पहुंचेंगे. यूएई के OPEC से बाहर निकलने के बाद भी यह उनकी पहली यात्रा मानी जा रही है. दौरे के दौरान भारत और यूएई के बीच ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है. यात्रा में ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना प्रमुख एजेंडा रहेगा.

BRICS Meeting LIVE: एस जयशंकर आज ब्रिक्‍स देशों के मंत्रियों संग करेंगे मैराथन बैठकें

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के समापन के बाद भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar शुक्रवार दोपहर कई देशों के शीर्ष नेताओं और मंत्रियों के साथ अहम द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इन बैठकों में भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहयोग, कूटनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है. विदेश मंत्री जयशंकर जिन प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे, उनमें मलेशिया के विदेश मंत्री, UAE के राज्य मंत्री, बेलारूस के उप विदेश मंत्री, सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री और कजाखस्‍तान के उप विदेश मंत्री शामिल हैं. इसके अलावा वे Nigeria के स्थायी सचिव, Uzbekistan के उप विदेश मंत्री, Vietnam के उप विदेश मंत्री, Cuba के विदेश मंत्री और Uganda के विदेश मंत्री से भी अलग-अलग बैठक करेंगे. इन बैठकों को भारत की सक्रिय कूटनीतिक रणनीति और बहुपक्षीय मंचों पर बढ़ती भूमिका के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि भारत इन वार्ताओं के जरिए वैश्विक दक्षिण, ऊर्जा सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, तकनीकी सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर अपने सहयोगी देशों के साथ तालमेल को और मजबूत करने की कोशिश करेगा.

BRICS Meeting LIVE: ब्रिक्‍स के विदेश मंत्रियों के सम्‍मेलन का आज आखिरी दिन

ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक का आज आखिरी दिन है. बैठक के दूसरे और अंतिम दिन आज तीसरा सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें वैश्विक सुरक्षा, बहुपक्षीय सहयोग, आर्थिक साझेदारी और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. भारत की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में सदस्य देशों के विदेश मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. बैठक के समापन के बाद साझा बयान जारी किया जाएगा, जिसमें विभिन्न वैश्विक चुनौतियों, आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र सुधार और आपसी सहयोग को लेकर ब्रिक्स देशों की सामूहिक राय सामने रखी जाएगी.

PM Modi UAE Visit Live: UAE के रहने वालों का किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ाव रहा है – मंत्री अल हाशिमी

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: यूएई की मंत्री रीम अल हाशिमी ने भारत के साथ संबंधों पर कहा, ‘अगर मैं किसी भी अमीराती से पूछूं, तो संभवतः आपको पता चलेगा कि उनका किसी न किसी रूप में भारत से जुड़ाव रहा है. मेरे परिवार के कुछ सदस्य हमेशा इलाज के लिए भारत जाते हैं. वे भारतीय जड़ी-बूटियों के ज्ञान पर बहुत भरोसा करते हैं और उसकी तुलना हमारे अपने जड़ी-बूटियों के ज्ञान से करते हैं, क्योंकि अमीराती लोगों में भी पारंपरिक चिकित्सा के प्रति गहरा सम्मान है, ठीक वैसे ही जैसे आप लोगों में है. मुझे लगता है कि हमारे बीच व्यापार ने भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है – चाहे वह हमारे पहनने के कपड़े हों, इस्तेमाल किए जाने वाले मसाले हों या फिर लोगों के बीच मानवीय संबंध. मेरे लिए एक बात निश्चित है कि मजबूत भारत और मजबूत यूएई के बिना भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती. इसलिए मैं उन महत्वपूर्ण पड़ावों को देखती हूं, जिनमें आज की यात्रा और भविष्य में हमारे नेतृत्व की भारत यात्राएं शामिल हैं. ये उस रिश्ते के प्रमाण हैं जो लगातार और अधिक मजबूत होता जा रहा है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम एक-दूसरे के साथ मिलकर नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे, खासकर इसलिए क्योंकि करीब 45 लाख भारतीय हमारे बीच और हमारे साथ रहते हैं. हम लगातार एक-दूसरे से सीखते हैं और एक-दूसरे की वजह से बेहतर बनते हैं.’

#WATCH | Abu Dhabi, UAE: On the connection with India, UAE Minister of State for International Cooperation, Reem Al Hashimy says, “If I ask any Emirati, you will probably find that they have had some connection to India in one way or another. I have a few members of my family who… pic.twitter.com/9ZCyrU1pPv

— ANI (@ANI) May 15, 2026

PM Modi UAE Visit Live: पीएम मोदी यूएई के लिए सच्‍चा खजाना – मंत्री अल हाशिमी

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री Reem Al Hashimy ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई नेतृत्व और वहां के लोगों के लिए सच्चा खजाना बताया है. प्रधानमंत्री मोदी की 15 मई को प्रस्तावित यूएई यात्रा से पहले उन्होंने कहा कि भारत-यूएई संबंध व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले हैं. अल हाशिमी ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संपर्क को और मजबूत करेगी. उन्होंने जनवरी में यूएई राष्ट्रपति की भारत यात्रा और फरवरी में एआई समिट में क्राउन प्रिंस की भागीदारी का भी उल्लेख किया. ऊर्जा सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति को देखते हुए.

PM Modi UAE Visit Live: पीएम मोदी का यूएई विजिट एनर्जी सिक्‍योरिटी के लिए अहम

पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई 2026 से 5 देशों की यात्रा पर जा रहे हैं. वे सबसे पहले यूएई जाएंगे. उसके बाद यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाएंगे. पीएम मोदी का यूएई विजिट ऐसे समय में हो रहा है, जब ईरान जंग की वजह दुनिया भर में एनर्जी क्राइसिस की स्थिति पैदा हो गई है. होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजो की आवाजाही प्रभावित होने की वजह से तेल और गैस की सप्‍लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleInflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक48 घंटे में क्या-क्या महंगा? और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम | India price hike 2026 gold milk cng petrol Rate Jump what will costlier Inflation Attack west asia
Next Article Trump China Visit: दादागीरी दिखाने वाले Trump तेवर ठंडे कर चीन से लौटे, क्या हाथ लगा और क्या दे आए? Explainer | Trump China Visit outcome why US president softer towards xi jinping international news hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Trump China Visit: दादागीरी दिखाने वाले Trump तेवर ठंडे कर चीन से लौटे, क्या हाथ लगा और क्या दे आए? Explainer | Trump China Visit outcome why US president softer towards xi jinping international news hindi

May 15, 2026

Inflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक48 घंटे में क्या-क्या महंगा? और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम | India price hike 2026 gold milk cng petrol Rate Jump what will costlier Inflation Attack west asia

May 15, 2026

LPG-तेल की नहीं होगी कमी, दोस्‍त ने निभाई दोस्‍ती; पीएम मोदी बोले- UAE मेरा दूसरा घर – india uae energy pact lpg lng petrol diesel oil supply pm modi

May 15, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,871)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Trump China Visit: दादागीरी दिखाने वाले Trump तेवर ठंडे कर चीन से लौटे, क्या हाथ लगा और क्या दे आए? Explainer | Trump China Visit outcome why US president softer towards xi jinping international news hindi

May 15, 2026

PM Modi UAE Visit LIVE | India Energy Security | Hormuz Strait | पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत सपोर्ट देने को तैयार – पीएम मोदी

May 15, 2026

Inflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक48 घंटे में क्या-क्या महंगा? और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम | India price hike 2026 gold milk cng petrol Rate Jump what will costlier Inflation Attack west asia

May 15, 2026

LPG-तेल की नहीं होगी कमी, दोस्‍त ने निभाई दोस्‍ती; पीएम मोदी बोले- UAE मेरा दूसरा घर – india uae energy pact lpg lng petrol diesel oil supply pm modi

May 15, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Trump China Visit: दादागीरी दिखाने वाले Trump तेवर ठंडे कर चीन से लौटे, क्या हाथ लगा और क्या दे आए? Explainer | Trump China Visit outcome why US president softer towards xi jinping international news hindi

May 15, 2026

PM Modi UAE Visit LIVE | India Energy Security | Hormuz Strait | पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत सपोर्ट देने को तैयार – पीएम मोदी

May 15, 2026

Inflation Price Hike: सोना, दूध से CNG-पेट्रोल तक48 घंटे में क्या-क्या महंगा? और किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम | India price hike 2026 gold milk cng petrol Rate Jump what will costlier Inflation Attack west asia

May 15, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.