Last Updated:
कोलकाता की बेहाला पश्चिम सीट पर बीजेपी के डॉ. इंद्रनील खान ने टीएमसी की रत्ना चटर्जी को 25,000 वोटों से हराकर इतिहास रच दिया है. एक कैंसर विशेषज्ञ (Oncologist) डॉ. खान ने 2001 से चले आ रहे टीएमसी के दबदबे को खत्म कर दिया है. जानें कैसे बेहाला के ये नए ‘खान साहब’ ने टीएमसी के पति, पत्नी और वो वाले विधायक को खून के आंसू रुला दिया.

कौन हैं बीजेपी विधायक इंद्रनील खान, जिन्होंने ममता बनर्जी के खासमखास को खून के आंसू रुला दिया.
कोलकाता; पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में कोलकाता की ‘बेहाला पश्चिम’ सीट पर हुआ उलटफेर सबसे अधिक चर्चा में है. यहां एक 37 वर्षीय युवा डॉक्टर ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 25 साल पुराने वर्चस्व को जड़ से उखाड़ फेंका है. भारतीय जनता पार्टी के इस युवा चेहरे का नाम है डॉ. इंद्रनील खान (Dr. Indranil Khan), जिन्हें अब बंगाल की राजनीति का ‘सर्जिकल स्ट्राइक एक्सपर्ट’ कहा जा रहा है. बेहाला पश्चिम विधानसभा सीट 2001 से पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का अभेद्य किला रही थी. लेकिन शिक्षक भर्ती घोटाले (School Recruitment Scam) ने इस क्षेत्र की जनता को शर्मसार कर दिया था.
टीएमसी ने इस बार पार्थ की जगह पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की अलग रह रही पत्नी रत्ना चटर्जी को मैदान में उतारा था. लेकिन बीजेपी के डॉ. इंद्रनील खान ने रत्ना चटर्जी को लगभग 25,000 वोटों के अंतर से हराकर टीएमसी के इस गढ़ को ध्वस्त कर दिया. बेहाला पश्चिम के सभी 10 वार्डों में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है.

