Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, May 9
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live | Bengal CM Oath Ceremony LIVE | PM मोदी ने पार्टी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के छुए पैर, सुवेंदु का शपथ ज्‍ल्‍द
Hindi News

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live | Bengal CM Oath Ceremony LIVE | PM मोदी ने पार्टी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के छुए पैर, सुवेंदु का शपथ ज्‍ल्‍द

HawkNewsBy HawkNewsMay 9, 2026No Comments15 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Bengal CM Oath LIVE: भाजपा के दिग्‍गज नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार 9 मई 2026 को पश्चिम बंगाल के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार गठन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari को विधानसभा दल का नेता चुना गया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शुक्रवार को कोलकाता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की. अमित शाह ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. इसके तुरंत बाद अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रव‍ि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी और तापस रॉय भी मौजूद थे. विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और पार्टी नेतृत्व के विश्वास से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने कहा कि भाजपा में लोकतंत्र है और सभी विधायकों ने उनका समर्थन किया है. अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा.

भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त चेहरा बताया. उन्होंने कहा कि अधिकारी ने पिछले पांच वर्षों में विधानसभा के भीतर और बाहर लगातार संघर्ष किया है. उन्होंने कहा कि 207 भाजपा विधायकों को अब चौबीसों घंटे काम करके बंगाल के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा. वहीं भाजपा नेता खगेन मुर्मू ने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान की जीत बताया. उन्होंने दावा किया कि चुनावी हिंसा में मारे गए 321 लोगों के बलिदान की बदौलत भाजपा सत्ता तक पहुंची है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठ, अत्याचार और महिलाओं पर हिंसा के खिलाफ वोट दिया है. भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि सही विचारधारा की जीत हुई है. वहीं, दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करना नई सरकार की पहली प्राथमिकता होगी. भाजपा विधायक दल के अन्य नेताओं ने भी इसे पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक दिन बताया.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सुवेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि अब पश्चिम बंगाल विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस शासन में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी. हालांकि, सरकार गठन के बीच राज्य में राजनीतिक तनाव भी बना हुआ है. सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक और पूर्व वायुसेना कर्मी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यग्राम के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है. पश्चिम बंगाल पुलिस और सीआईडी मामले की जांच में जुटी हुई है. सुवेंदु अधिकारी शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. दिलचस्प बात यह है कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुदेव Rabindranath Tagore की जयंती के दिन आयोजित होगा.

2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया, जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई. सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया.

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE Updates: पीएम मोदी ने मंच पर सबके सामने पार्टी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के छुए पैर

पश्चिम बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के मुख्‍यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में एक कार्यकर्ता को शॉल देकर सम्‍मानित किया और फिर उनके पैर छुए. पीएम मोदी ने जिन माखनलाल सरकार के पैर छुए वे सिलिगुड़ी से आते हैं. उनकी उम्र 96 साल है और नॉर्थ बंगाल में बीजेपी को आगे बढ़ाने में उनका महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है. वे बीजेपी के संस्‍थापक सदस्‍यों में से एक हैं.

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE Updates: TMC अंत में आकर अतिवादी हो गई – गिरिराज सिंह

पश्चिम बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘ये बात सच है कि बंगाल की धरती सनातन परंपरा का एक सांस्कृतिक केंद्र रही है. लेकिन विधर्मियों ने जो सरकार चलाई, विशेष रूप से TMC अंत में आकर अतिवादी हो गई. हिंदुओं पर प्रहार करना, गुंडा राज कायम करना, अराजकता फैलाना और बांग्लादेशी मुसलमानों और मुसलमानों के सहारे राजनीति की.’

West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE Updates: अंग्रेजों ने 3 बार जलाई थी सुवेंदु अधिकारी के परिवार का घर

पश्चिम बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के साथ ही सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक कद और मजबूत हो गया है. करीब तीन दशक से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सुवेंदु अधिकारी को राज्य की राजनीति का अनुभवी और प्रभावशाली चेहरा माना जाता है. उनके पास 20 वर्षों से अधिक का विधायी अनुभव है. वह दो बार लोकसभा सांसद, तीन बार विधायक और पिछले पांच वर्षों तक पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा वह तीन बार पार्षद और कांथी नगरपालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं. सुवेंदु अधिकारी को प्रशासनिक अनुभव का भी लंबा रिकॉर्ड हासिल है. वह पश्चिम बंगाल सरकार में परिवहन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. साथ ही हुगली रिवर ब्रिज कमीशन के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन के रूप में उन्होंने औद्योगिक शहर हल्दिया के विकास में अहम भूमिका निभाई. सहकारी आंदोलन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. उन्होंने कृषि ग्रामीण बैंक, कांथी अर्बन कोऑपरेटिव और विद्यासागर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक जैसे संस्थानों का नेतृत्व किया. सुवेंदु अधिकारी का परिवार स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़ा रहा है. उनके पूर्वज बिपिन अधिकारी और केनाराम अधिकारी बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के करीबी सहयोगी रहे थे. ब्रिटिश शासन के दौरान उनके परिवार को उत्पीड़न और दमन का सामना भी करना पड़ा था. अंग्रेजों ने सुवेंदु अधिकारी के परिवार के घर को दो बार जला दिया था.

West Bengal CM Suvendu Adhikari oath ceremony LIVE updates: यह अमित शाह की कड़ी मेहनत का परिणाम है – दिनेश त्रिवेदी

पश्चिम बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बांग्‍लादेश में भारत के हाई कमिश्‍नर दिनेश त्रिवेदी ने कहा, ‘जब भारत स्वतंत्र हुआ और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस स्वतंत्रता को वास्तविक अर्थों में देखा था, आज बंगाल को वही स्वतंत्रता मिल रही है और मिल चुकी है. इसीलिए आज पूरी जनता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरी है. यह भाजपा कार्यकर्ताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी मेहनत का परिणाम है.’

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: पश्चिम बंगाल में 49 साल के कुशासन का अंत – अर्जुन सिंह

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन पर बीजेपी नेता Arjun Singh ने इसे राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव बताया. अर्जुन सिंह ने कहा कि 49 साल के कुशासन का अंत हो गया है और आज से बंगाल में सुशासन की शुरुआत हो रही है. उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से परेशान बंगाल की जनता को अब राहत मिली है और लोगों में नई सरकार को लेकर भरोसा पैदा हुआ है. बीजेपी नेता के मुताबिक पूरा बंगाल इस परिवर्तन का साक्षी बन रहा है और राज्य के विकास व बेहतर प्रशासन की उम्मीद अब मजबूत हुई है.

#WATCH | Kolkata | On the swearing-in ceremony of the BJP government in West Bengal, BJP leader Arjun Singh says, “…The public of West Bengal has trust on the leadership of PM Modi and BJP government” pic.twitter.com/LfNTzQyHWH

— ANI (@ANI) May 9, 2026

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: बंगाल अब देश के विकास की मुख्यधारा के साथ आगे बढ़ेगा – दिल्‍ली के मंत्री आशीष सूद

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने भय और हिंसा की राजनीति को हराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाई है. सूद ने कहा कि नई सरकार विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी और देश की सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल अब देश के विकास की मुख्यधारा के साथ आगे बढ़ेगा और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा.

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: ‘बंगाल की जनता का आभार’, कोलकाता पहुंचे जयंत चौधरी

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी शनिवार को शपथ लेने जा रहे हैं. इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देशभर के नेताओं का सुबह से ही कोलकाता पहुंचने का सिलसिला जारी है. एनडीए के कई नेता भी कोलकाता पहुंचे हैं. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी शहर पहुंचे. केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा की जीत से एनडीए को नई मजबूती मिलेगी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए में सहयोगी टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंचे. इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कोलकाता पहुंच चुके हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘मैंने मां काली के मंदिर में पूजा-अर्चना की. मुझे बहुत खुशी है कि हमारी सरकार बन रही है.’ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मैं बंगाल के लिए, बंगाल की बेटियों के लिए, बंगाल की महिलाओं के लिए बहुत खुश हूं, जिन्होंने टीएमसी सरकार के अधीन 15 साल के लंबे दौर में उत्पीड़न और दमन सहा है. लेकिन अब बंगाल की जनता ने ‘सोनार बांग्ला’ के लिए वोट दिया है.’

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: बंगाल में आया राम राज्य…शंखनाद से ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बना उत्सव जैसा माहौल

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे. समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा समर्थकों, साधु-संतों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है. समारोह में पहुंचे एक साधु ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘समारोह में आने की एक वजह यह है कि हम भी राज्य का हिस्सा हैं. काफी समय से यहां कम्युनिस्टों और कांग्रेस का राज रहा. तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह से मुस्लिमों की पार्टी बन चुकी थी. टीएमसी की सरकार बनने पर मुस्लिम लोग आते थे, आज भाजपा की सरकार बन रही है तो साधु-संत आ रहे हैं.’

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: पीएम मोदी पहुंचे कोलकाता, कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों का भी जमावड़ा

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता आज इतिहास का साक्षी बनने जा रहा है. आजादी के बाद बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. सुवेंदु अधिकारी कुछ ही देर में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच चुके हैं. इसके अलावा कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री भी कोलकाता में मौजूद हैं.

BJP leader Suvendu Adhikari, who is set to take oath as the Chief Minister of West Bengal today, tweets, “It is a moment of profound pride and jubilation to welcome PM Narendra Modi to the City of Joy. Today, as we witness the Swearing-in-Ceremony of the first-ever BJP… pic.twitter.com/LkUbAHzKYs

— ANI (@ANI) May 9, 2026

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: कोलकाता में जुटेंगे 20 राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: Suvendu Adhikari आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पार्टी के वरिष्ठ नेता और 20 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. एक कार्यकर्ता ने कहा कि 15 वर्षों के उत्पीड़न के बाद राज्य में अब सुशासन आने जा रहा है. भाजपा की सरकार बनने को लेकर समर्थकों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है.

#WATCH | Kolkata | BJP leader Suvendu Adhikari set to take oath as the first BJP Chief Minister of West Bengal today

PM Modi, HM Amit Shah, BJP National President, all senior leaders of the BJP and CMs of 20 states are likely to attend the swearing-in ceremony to be held at… pic.twitter.com/2uTjXTFkC3

— ANI (@ANI) May 9, 2026

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: जहां खूब मतदाता जुड़े वहां जीती टीएमसी – अमित मालवीय

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा लगाए गए आरोपों पर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने पलटवार किया है. अमित मालवीय ने दावा किया कि उपलब्ध आंकड़े टीएमसी के सभी आरोपों को झूठा साबित करते हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने दो बड़े आरोप लगाए थे. पहला, विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के दौरान मतदाताओं के नाम हटाए गए और दूसरा, उत्तर प्रदेश एवं बिहार से फर्जी मतदाताओं को जोड़ा गया. मालवीय के अनुसार, जिन पांच सीटों पर सबसे अधिक मतदाता हटाए गए, वे सभी सीटें टीएमसी ने जीतीं, जबकि सबसे कम हटाए गए मतदाताओं वाली सीटों पर बीजेपी विजयी रही. उन्होंने यह भी कहा कि जिन सीटों पर सबसे अधिक नए मतदाता जुड़े, उनमें चार सीटें टीएमसी और एक कांग्रेस के खाते में गई. बीजेपी ने दावा किया कि यदि 27 लाख लंबित मामलों को भी जोड़ दिया जाए और मान लिया जाए कि सभी वोट टीएमसी को मिलें, तब भी बीजेपी 181 सीटों पर बढ़त बनाए रखती. मालवीय ने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी और टीएमसी को नकार दिया है.

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: सुवेंदु अधिकारी के साथ कितने मंत्री लेंगे शपथ?

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल भाजपा के लिए आज का दिन काफी ऐतिहासिक है. आजादी के बाद यह पहला मौका है जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. सुवेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपाई मुख्‍यमंत्री होंगे. वे कुछ ही देर में सीएम पद की शपथ लेंगे. सूत्रों का कहना है कि सुवेंदु के साथ 5 मंत्री शपथ ले सकते हैं. बाद में कैबिनेट का विस्‍तार किया जाएगा.

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: अब बंगाल में सुशासन और विकास के नए दौर की शुरुआत होगी – सीएम मोहन यादव

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने को ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि यह न केवल भाजपा बल्कि पूरे देश के लिए खुशी और गर्व का पल है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने का समय आ गया है और अब पश्चिम बंगाल विकास तथा सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती, जो श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली रही है और जहां से जनसंघ की विचारधारा को मजबूती मिली, वहां अब कमल खिलना एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो राजनीतिक माहौल बना है, उसका असर अब पूर्वी भारत में भी दिखाई दे रहा है। यादव ने इसे एनडीए के विस्तार का बड़ा पड़ाव बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल अब एनडीए शासित 22वां राज्य बन गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली यह सरकार सुशासन और विकास के नए दौर की शुरुआत करेगी.

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रसन्न – मंगल पांडे

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रसन्‍न हैं. उन्‍होंने कहा, ‘आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रसन्न हैं कि यहां की जनता ने भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पर भाजपा का कमल खिला दिया है. आज पश्चिम बंगाल विधानसभा भाजपा की बैठक हुई जिसमें सुवेंदु अधिकारी को निर्वाचित नेता घोषित किया गया. उनका शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होने जा रहा है.’

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर का किया याद

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर याद किया है. उन्‍होंने कहा, ‘विश्वकवि, नोबेल पुरस्कार विजेता और विश्वविख्यात कवि-ऋषि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उनकी अमर रचनाएं, मानवतावादी दर्शन और देशभक्ति ने युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन किया है. बांग्ला साहित्य और संस्कृति के आकाश में वे सदैव एक शाश्वत नक्षत्र की भांति प्रकाशमान रहेंगे. जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊंचा हो – इस महान संदेश से प्रेरित होकर मानव सभ्यता निरंतर आगे बढ़ती रहे. कवि-ऋषि की जयंती पर मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.’

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live: सुवेंदु अधिकारी का आज से बदल जाएगा प्रोफाइल, नाम के पहले जुड़ेगा सीएम

सुवेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण लाइव: भाजपा के दिग्‍गज नेता सुवेंदु अधिकारी आज यानी शनिवार 9 मई को सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्‍गज मौजूद रहेंगे. कई मुख्‍यमंत्रियों के भी शिरकत करने की संभावना है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleWest Bengal/Tamil Nadu Govt LIVE: सुवेंदु आज बंगाल CM की शपथ लेंगे, विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत | West Bengal Tamil Nadu govt live Update Suvendu Adhikari CM Oath ceremony vijay TVK majority crisis
Next Article Suvendu Adhikari Profile: नंदीग्राम के महानायक से बंगाल के मुख्यमंत्री तक! सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफरनामा | Suvendu Adhikari Profile political journey family life west bengal new details In Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Suvendu Adhikari Profile: नंदीग्राम के महानायक से बंगाल के मुख्यमंत्री तक! सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफरनामा | Suvendu Adhikari Profile political journey family life west bengal new details In Hindi

May 9, 2026

West Bengal/Tamil Nadu Govt LIVE: सुवेंदु आज बंगाल CM की शपथ लेंगे, विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत | West Bengal Tamil Nadu govt live Update Suvendu Adhikari CM Oath ceremony vijay TVK majority crisis

May 9, 2026

Indian Railways Longest Distance Train | Vivek Express | भारत की सबसे लंबी ट्रेन | विवेक एक्‍सप्रेस

May 9, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,728)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Suvendu Adhikari Profile: नंदीग्राम के महानायक से बंगाल के मुख्यमंत्री तक! सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफरनामा | Suvendu Adhikari Profile political journey family life west bengal new details In Hindi

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live | Bengal CM Oath Ceremony LIVE | PM मोदी ने पार्टी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के छुए पैर, सुवेंदु का शपथ ज्‍ल्‍द

May 9, 2026

West Bengal/Tamil Nadu Govt LIVE: सुवेंदु आज बंगाल CM की शपथ लेंगे, विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत | West Bengal Tamil Nadu govt live Update Suvendu Adhikari CM Oath ceremony vijay TVK majority crisis

May 9, 2026

Indian Railways Longest Distance Train | Vivek Express | भारत की सबसे लंबी ट्रेन | विवेक एक्‍सप्रेस

May 9, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Suvendu Adhikari Profile: नंदीग्राम के महानायक से बंगाल के मुख्यमंत्री तक! सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफरनामा | Suvendu Adhikari Profile political journey family life west bengal new details In Hindi

May 9, 2026

Suvendu Adhikari Shapath Grahan Live | Bengal CM Oath Ceremony LIVE | PM मोदी ने पार्टी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के छुए पैर, सुवेंदु का शपथ ज्‍ल्‍द

May 9, 2026

West Bengal/Tamil Nadu Govt LIVE: सुवेंदु आज बंगाल CM की शपथ लेंगे, विजय अभी भी नहीं दिखा पाए बहुमत | West Bengal Tamil Nadu govt live Update Suvendu Adhikari CM Oath ceremony vijay TVK majority crisis

May 9, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.