Last Updated:
Usha Temple Of Bayana : भरतपुर के बयाना स्थित उषा मंदिर अपनी प्राचीनता, रहस्य और आस्था के लिए प्रसिद्ध है. यहां कभी नीलम से बनी भगवान गरुड़ की करोड़ों की दुर्लभ मूर्ति स्थापित थी, जिसे कथित तौर पर चुरा लिया गया. इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था आज भी अटूट है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में स्थित उषा मंदिर अपनी ऐतिहासिक विरासत और धार्मिक मान्यताओं के कारण विशेष पहचान रखता है. यह मंदिर न केवल स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. बल्कि अपनी अनोखी मान्यताओं और प्राचीन इतिहास के कारण दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी आकर्षित करता है. <span style=”color: currentcolor;”>मूर्ति के चोरी हो जाने के बाद मंदिर परिसर में भगवान गरुड़ की नई प्रतिमा स्थापित की गई जो साधारण पत्थर से बनाई गई है. हालांकि यह प्रतिमा भले ही नीलम जैसी कीमती न हो लेकिन श्रद्धालुओं के लिए इसकी महत्ता किसी भी तरह से कम नहीं है. आज भी यहां आने वाले भक्त पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा अर्चना करते हैं. और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं.</span>
उषा मंदिर को लेकर सबसे खास बात यह मानी जाती है. कि यहां पर भगवान गरुड़ की एक अत्यंत दुर्लभ और कीमती मूर्ति स्थापित थी जो नीलम जैसे बहुमूल्य पत्थर से निर्मित बताई जाती है. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यह मूर्ति अपने आप में अनोखी थी और इसकी चमक व दिव्यता लोगों को आश्चर्यचकित कर देती थी कहा जाता है कि यह मूर्ति करोड़ों की कीमत की थी जिस कारण यह मंदिर उस समय भी काफी प्रसिद्ध हुआ करता था.
हालांकि इतिहास के एक दौर में विदेशी आक्रमणकारियों की नजर इस कीमती मूर्ति पर पड़ी और कथित रूप से इसे यहां से चोरी कर लिया गया इस घटना के बाद मंदिर की पहचान को बड़ा झटका लगा लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई लोगों का विश्वास आज भी उतना ही मजबूत है जितना उस समय था जब यहां नीलम की मूर्ति स्थापित थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्रशासन और पुरातत्व विभाग के लिए भी यह स्थल संरक्षण और शोध का विषय बना हुआ है. ताकि इसकी प्राचीनता और महत्व को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रखा जा सके यह ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर आज भी बयाना के उषा मंदिर में मौजूद है. आज भी लोग यहां दूर-दूर से इस मंदिर में आते हैं. यह मंदिर बयाना के भीतर बड़ी में स्थित है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर में दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विशेष रूप से संकटों से मुक्ति मिलती है. यही कारण है, कि यह मंदिर आज भी लोगों की आस्था का मजबूत केंद्र बना हुआ है. इतिहास आस्था और रहस्य से जुड़ा बयाना का यह उषा मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का भी एक अहम हिस्सा है.

