Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, April 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अटकी बाड़बंदी, ढिलाई देख भड़के जज, अफसर पर ठोका ₹25000 का जुर्माना
Hindi News

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अटकी बाड़बंदी, ढिलाई देख भड़के जज, अफसर पर ठोका ₹25000 का जुर्माना

HawkNewsBy HawkNewsApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरwest bengalKolkata

बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी में ढिलाई देख भड़के जज, अफसर पर ₹25000 का जुर्माना

Last Updated:April 22, 2026, 23:45 IST

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के काम में देरी होने पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल के भूमि सुधार विभाग के संयुक्त निदेशक पर 25,000 रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया है. केंद्र सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए पैसा दे दिया था, फिर भी काम अटका रहा. हाईकोर्ट ने विभाग की ढिलाई पर सख्त नाराजगी जाहिर की है.

बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी में ढिलाई देख भड़के जज, अफसर पर ₹25000 का जुर्मानाZoom

सीमा सुरक्षा में बड़ी लापरवाही? केंद्र ने दिया पैसा फिर भी बंगाल में अटकी बाड़बंदी. (File Photo)

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने के काम में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने इस मामले में राज्य के भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त निदेशक को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना है. मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की डिवीजन बेंच ने उन पर 25,000 रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया है. अदालत ने पाया कि केंद्र सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए जरूरी फंड काफी समय पहले ही जारी कर दिया था. इसके बावजूद राज्य सरकार ने अब तक बाड़बंदी के लिए जमीन संबंधित एजेंसियों को नहीं सौंपी है. इस लापरवाही ने सीमा की सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट को अधर में लटका दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकारी कामकाज में ऐसी सुस्ती कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

फंड मिलने के बाद भी जानबूझकर हुई देरी

मामले की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के 128 किलोमीटर हिस्से में बाड़ लगनी है. इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने पूरा पैसा राज्य को ट्रांसफर कर दिया था. राज्य सरकार ने जमीन का अधिग्रहण भी कर लिया, लेकिन हकीकत में जमीन का कब्जा एजेंसियों को नहीं दिया गया. अदालत ने इस पर हैरानी जताई कि जब सब कुछ तैयार था, तो फाइलें आगे क्यों नहीं बढ़ीं. इसी वजह से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को काम शुरू करने में दिक्कत आ रही है.

अदालत में गलत रिपोर्ट पेश करना पड़ा महंगा

हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान 27 जनवरी को इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. कोर्ट जानना चाहता था कि 128 किलोमीटर जमीन के ट्रांसफर में आखिर क्या रुकावट आ रही है. लेकिन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बुधवार को जो रिपोर्ट पेश की, वह अधूरी थी. इसमें केवल 8 किलोमीटर जमीन का जिक्र किया गया था. बाकी 120 किलोमीटर के हिस्से पर अफसर चुप्पी साधे रहे. अदालत ने इसे न्यायिक आदेश की अवहेलना और समय की बर्बादी माना. इसके बाद ही संयुक्त निदेशक पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला सुनाया गया.

क्या 15 दिन में सुलझ जाएगा जमीन का विवाद?

अदालत ने निर्देश दिया है कि जुर्माने की यह राशि 15 दिनों के भीतर कलकत्ता हाईकोर्ट की लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में जमा करानी होगी. इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए पूरी और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है. फिलहाल सीमा के 181 किलोमीटर के दायरे में बाड़बंदी का काम पेंडिंग पड़ा है. बीएसएफ को जमीन मिलते ही कंटीले तार लगाने का काम शुरू हो सकेगा. अब सबकी नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं कि क्या सरकार पूरी रिपोर्ट दे पाती है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Kolkata,West Bengal

First Published :

April 22, 2026, 23:45 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकश्मीर के गाँव से मुंबई के बिलबोर्ड तक |Atif’s Modeling Journey | Small Town to Supermodel
Next Article दिल्ली सरकार ने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कंझावला में 500 करोड़ रुपये के पर्यटन केंद्र का अनावरण किया | दिल्ली सरकार ने कंझावला में 500 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन केंद्र बनाने की योजना बनाई है।
HawkNews
  • Website

Related Posts

हाथी भी टोल-फ्री गुजरते हैं इस Highway से | Green Corridor

April 22, 2026

दिल्ली सरकार ने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कंझावला में 500 करोड़ रुपये के पर्यटन केंद्र का अनावरण किया | दिल्ली सरकार ने कंझावला में 500 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन केंद्र बनाने की योजना बनाई है।

April 22, 2026

कश्मीर के गाँव से मुंबई के बिलबोर्ड तक |Atif’s Modeling Journey | Small Town to Supermodel

April 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,348)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

हाथी भी टोल-फ्री गुजरते हैं इस Highway से | Green Corridor

April 22, 2026

दिल्ली सरकार ने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कंझावला में 500 करोड़ रुपये के पर्यटन केंद्र का अनावरण किया | दिल्ली सरकार ने कंझावला में 500 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन केंद्र बनाने की योजना बनाई है।

April 22, 2026

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अटकी बाड़बंदी, ढिलाई देख भड़के जज, अफसर पर ठोका ₹25000 का जुर्माना

April 22, 2026

कश्मीर के गाँव से मुंबई के बिलबोर्ड तक |Atif’s Modeling Journey | Small Town to Supermodel

April 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

हाथी भी टोल-फ्री गुजरते हैं इस Highway से | Green Corridor

April 22, 2026

दिल्ली सरकार ने स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कंझावला में 500 करोड़ रुपये के पर्यटन केंद्र का अनावरण किया | दिल्ली सरकार ने कंझावला में 500 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन केंद्र बनाने की योजना बनाई है।

April 22, 2026

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर अटकी बाड़बंदी, ढिलाई देख भड़के जज, अफसर पर ठोका ₹25000 का जुर्माना

April 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.