Last Updated:
Sikar DLC Rates Latest: सीकर में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए प्रॉपर्टी बाजार की ताजा जानकारी बेहद जरूरी है. हाल ही में DLC (District Level Committee) रेट में बदलाव के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में जमीन और प्लॉट की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. अलग-अलग इलाकों के हिसाब से प्रॉपर्टी के दाम भी अलग हैं, जिससे खरीदारों को सही जगह का चयन करने में सावधानी बरतनी चाहिए. कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जबकि कुछ स्थान अभी भी अपेक्षाकृत किफायती बने हुए हैं. रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

Sikar News: सीकर शहर में रियल एस्टेट बाजार लगातार तेजी पकड़ रहा है. डीआईजी स्टांप ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार कमर्शियल और आवासीय दोनों क्षेत्रों में वर्ष 2024 से 2026 के बीच जमीन के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसमें प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों के भावों में वृद्धि सबसे ज्यादा देखने को मिली है. सीकर के बसंत विहार क्षेत्र में 100 फीट से अधिक चौड़ी सड़क पर कमर्शियल प्लॉट की डीएलसी पिछले साल जनवरी में 73 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर थी. ये अब 96,360 रुपए हो गई है. इस प्रकार करीब 32 फीसदी ज्यादा दर चुकानी होगी.
इसी तरह 1 जनवरी 2025 को 100 फीट रोड पर आवासीय प्लॉट की डीएलसी दर 9 हजार रुपए प्रति वर्गमीटर थी, जिसे बढ़ाकर 11,880 रुपए कर दिया गया. वहीं कृषि भूमि के लिए डीएलसी दरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है. इसमें हाइवे से दूरी के आधार पर 0 से 100 मीटर, 101 से 200 मीटर और 201 से 500 मीटर तक अलग-अलग दरें तय की गई हैं. इससे अब लोकेशन के अनुसार जमीन की कीमतों में अंतर नजर आएगा.
सीकर में सभी जगहों के जमीनों के भाव
कमर्शियल क्षेत्र स्टेशन रोड पर 2024 में 72,059 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर 2025 में बढ़कर 88,200 और 2026 में 97,020 रुपये हो गई. वहीं बसंत विहार में 2025 में 73,000 से बढ़कर 2026 में 96,360 रुपये तक पहुंच गई है. इसके अलावा चिरंजी पनवाड़ी की गली में भी रेट 53,002 से बढ़कर 96,140 रुपये तक जा पहुंच गए हैं. वहीं, इस समय तांबड़िया बगीची में 83820 रुपये, डाक बंगला एरिया में 82280 रुपये और खटीकान प्याऊ 80850 रुपये रेट है. इन इलाकों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
आवासीय कॉलोनियों के भाव
आवासीय कॉलोनियों में भी जमीन के दामों में तेजी बनी हुई है. बसंत विहार में अभी भाव 11,880 रुपये प्रति वर्गमीटर चल रहे हैं. स्टेशन रोड में 8580 रुपये, चिरंजी पनवाड़ी की गली में 7590 रुपये, तापड़िया बगीची में 7590 रुपये, डाक बंगला एरिया में 7260 रुपये और खटीकान प्याऊ में 9900 रुपये भाव चल रहे हैं. सीकर में प्रॉपर्टी के दाम लगातार ऊंचाई छू रहे हैं. आने वाले समय में भी इस तेजी के जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

