Last Updated:
पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को ‘भविष्य का मुख्यमंत्री’ बताया गया है. पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीरें एक साथ लगाई गई हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि जदयू के समर्थक उन्हें अगली पीढ़ी के नेतृत्व के तौर पर पेश करना चाह रहे हैं.

नीतीश के बाद कौन? पोस्टर में निशांत कुमार को बताया गया अगला चेहरा
पटना. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्यालय के बाहर पार्टी के समर्थकों ने एक बड़ा पोस्टर लगा दिया है. पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार का भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है. पोस्टर में निशांत को भविष्य का सीएम बताया गयापोस्टर पर साफ लिखा है कि निशांत कुमार बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. इसमें निशांत कुमार की तस्वीर के नीचे बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है-‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’. समर्थकों ने यह पोस्टर जेडीयू कार्यकर्ताओं की भावना को सामने लाने के लिए लगाया है.
क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने का संदेश
पोस्टर में एक खास लाइन लिखी गई है – ‘जब क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने के लिए है तैयार निशांत कुमार तब नए चेहरे पर क्यों करे विचार’. दरअसल, यह इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाना तय हो चुका है और बिहार में नेतृत्व परिवर्तन भी अवश्यंभावी है. ऐसे में समर्थक कह रहे हैं कि निशांत कुमार अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने नए चेहरे की बजाय निशांत पर भरोसा जताया है.
जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर, निशांत कुमार को बताया गया ‘भविष्य का सीएम’
नीतीश और निशांत की तस्वीरें पोस्टर पर
पोस्टर पर नीतीश कुमार और निशांत कुमार दोनों की तस्वीरें लगाई गई हैं. नीतीश की तस्वीर के साथ अपील भी है कि वे बिहार छोड़कर न जाएं. कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश मुख्यमंत्री पद पर बने रहें. लेकिन अगर वे राज्यसभा जाते हैं तो निशांत कुमार को उनका उत्तराधिकारी माना जाए. पोस्टर में लिखा है – ‘नीतीश सेवक, मांगे निशांत’.
निशांत कुमार ने हाल ही में जेडीयू जॉइन किया
बता दें कि निशांत कुमार नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं. वे इंजीनियर हैं, लेकिन अब तक राजनीति से दूर रहे. वहीं, बीते आठ मार्च उन्होंने पटना के जेडीयू दफ्तर में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली. उस दिन भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीएम फेस बताया था. नालंदा दौरे पर महिलाओं ने भी निशांत कुमार को आगे बढ़ाने की मांग की थी. जदयू के समर्थकों का मानना है कि अगर नीतीश कुमार नहीं तो उनकी जगह पर निशांत कुमार ही काबिज हों.
जेडीयू समर्थकों का संकेत या पार्टी की कोई रणनीति? नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार को आगे बढ़ाने की मांग
राजनीतिक हलचल और अन्य चेहरे
बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की बात कर रहे हैं तो कार्यकर्ता उन्हें रोकना चाहते हैं. नीतीश कुमार नहीं तो निशांत, के नारे के साथ यह पोस्टर बिहार की सियासत को गर्म कर रहा है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी कुछ लोग भावी चेहरा मान रहे हैं. लेकिन जेडीयू समर्थक निशांत पर जोर दे रहे हैं. जेडीयू के कई कार्यकर्ता इस पोस्टर के जरिये संदेश दे रहे हैं तो कई नेता सीधे बयानों में निशांत को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं. मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने भी निशांत को सीएम मटेरियल बताया है. उन्होंने कहा कि निशांत पिता की तरह बिहार को आगे ले जा सकते हैं.
बिहार के भविष्य पर क्या होगा असर?
हालांकि, यह घटना बिहार के युवा नेतृत्व और परिवारवाद की चर्चा को नए सिरे से शुरू कर रही है. निशांत कुमार अगर सक्रिय राजनीति में आए तो बिहार की सत्ता में नया बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल पोस्टर ने पार्टी के अंदर एक नई ऊर्जा पैदा की है. कार्यकर्ता निशांत को विकास के नए चेहरे के रूप में देख रहे हैं. वहीं, एनडीए या जेडीयू की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. विपक्षी दल भी इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब देखना होगा कि एनडीए इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है.
About the Author
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

