Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, June 25
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Rajya Sabha Elections Live | राज्यसभा चुनाव लाइव: बिहार में हो गया खेला! तेजस्वी ने AIMIM विधायकों संग डाला वोट, कांग्रेस के 3 MLA ऑउट ऑफ रीच
Hindi News

Rajya Sabha Elections Live | राज्यसभा चुनाव लाइव: बिहार में हो गया खेला! तेजस्वी ने AIMIM विधायकों संग डाला वोट, कांग्रेस के 3 MLA ऑउट ऑफ रीच

HawkNewsBy HawkNewsMarch 16, 2026No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. बिहार में बीजेपी सभी 5 सीटें जीतने का दावा कर रही है. वहीं आरजेडी को एक सीट पर जीत के लिए काफी जोड़तोड़ बैठाना पड़ रहा है. इस बीच कांग्रेस के 3 लापता विधायकों ने आरजेडी की टेंशन बढ़ा दी है. उधर ओडिशा में भी बीजेडी के 2 विधायक लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि नवीन पटनायक की पार्टी ने भरोसा जताया है कि उसके सारे विधायक एकजुट हैं.

दरअसल इस बार राज्यसभा में खाली हुई 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं, जबकि बाकी 11 सीटों के नतीजे आज शाम घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग पूरी होने के बाद आज शाम को ही मतगणना होने के साथ राज्यसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

इस बार बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव में दिलचस्प मुकाबला दिख रहा है. एनडीए की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, बीजेपी नेता नितिन नवीन और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर (जेडीयू) और भाजपा के प्रदेश महासचिव शिवेश कुमार भी मैदान में हैं. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के लिए समर्थन जुटाने में जुटा है.

ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव ने सियासी नाटक का रूप ले लिया है. कांग्रेस ने अपने एक लापता विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि विधायकों को कथित रूप से रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उधर हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध और भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल चुनाव मैदान में हैं. राज्यसभा पहुंचने के लिए हर उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत है.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: राज्यसभा की वोटिंग के बीच बिहार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, बीजेपी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार विधानसभा पहुंचे. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: ओडिशा में भी बीजेडी के दो विधायक लापता, नवीन पटनायक की बढ़ गई टेंशन

ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों को लेकर जारी वोटिंग के बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) की टेंशन बढ़ी हुई है. राज्य में 12 वर्षों के बाद पहली बार राज्यसभा का चुनाव हो रहा है और बीजेडी के दो विधायक लापता बताए जा रहे हैं. हालांकि बीजेडी नेताओं ने पार्टी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है और कहा है कि सभी विधायक पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं.

बीजेडी नेता गौतम बुद्ध दास ने कहा कि पार्टी के सभी विधायक संगठित हैं और राज्यसभा चुनाव में वे एकजुट होकर वोट डालेंगे. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि पार्टी के उम्मीदवार ही इस चुनाव में जीत दर्ज करेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पार्टी के दो विधायक फिलहाल लापता बताए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे समय पर पहुंचकर मतदान जरूर करेंगे.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: ‘पैसे के बल पर अब राज्यसभा का चुनाव नहीं होगा’ बोले गिरिराज सिंह

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए जारी मतदान पर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, ‘चुनाव में क्रॉस वोटिंग होगी, सुपर क्रॉस वोटिंग होगी… यह मुझे नहीं मालूम. लेकिन पांच का पांच सीट एनडीए की जीत. पैसे के बल पर अब राज्यसभा का चुनाव नहीं होगा.’

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: ‘बिहार की जनता उन्हें रुला रही, जो बिहार को रुलाते थे…’ विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी पर हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘लोकतंत्र में जीत के प्रति सभी आशान्वित रहते हैं. हमारा तो जनता के आदेश का समीकरण है. उस समीकरण में हम लोग जीतेंगे… हमारे पांचों उम्मीदवार जो (राज्यसभा में) जाएंगे, वो सुशासन से समृद्ध विकसित बिहार बनाने में मदद करेंगे…’ उन्होंने आगे कहा, ‘…विपक्ष तो हमेशा रोने के अलावा कुछ नहीं करता. वे रोते हैं, आरोप लगाते हैं. ये वही लोग हैं जो कभी बिहार को रुलाते थे लेकिन आज बिहार की जनता उन्हें रुला रही है.’

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: बिहार में हो गया खेला! कांग्रेस के 3 MLA ऑउट ऑफ रीच, क्या फंस गए तेजस्वी

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने विधानसभा पहुंचकर अपना वोट डाला. वहीं AIMIM के सभी पांच विधायक भी मतदान के लिए पहुंचे, जिससे महागठबंधन खेमे में कुछ राहत की खबर आई है.

महागठबंधन की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेजस्वी यादव लगातार पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी खुद विधायकों के संपर्क में हैं और वोटिंग को लेकर रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं.

हालांकि इस बीच कांग्रेस के तीन विधायकों को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि सुबह तक ये तीनों विधायक होटल नहीं पहुंचे थे, जिससे कांग्रेस और महागठबंधन खेमे में चिंता बढ़ गई.

सूत्रों के अनुसार पटना के होटल पनाश में ठहरे कांग्रेस के बाकी दो विधायक अन्य नेताओं के साथ मौजूद रहे, लेकिन तीन विधायकों का फोन लगातार बंद या नॉट रीचेबल बताया जा रहा है. कांग्रेस के नेता लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं.

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी कल रात से ही इन तीन विधायकों का लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही है. इस बीच राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान इन विधायकों की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं. वहीं महागठबंधन खेमे में अमरेंद्र धारी सिंह की जीत के लिए जोड़-तोड़ और संपर्क अभियान लगातार जारी है, ताकि वोटिंग के दौरान कोई चूक न हो.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: बिहार, हरियाणा, ओडिशा में शुरू हो गई वोटिंग, बीजेपी ने लगाया पूरा जोर, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर

बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. तीनों राज्यों में बीजेपी ने कोटे से अधिक उम्मीदवार उतारकर सियासी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है और कांग्रेस को विधायकों की खरीदफरोख्त का डर सताने लगा है.

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: ‘बिहार की पांचों की पांच सीटें जीतेगी भाजपा…’ राज्यसभा चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का दावा

बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘NDA पांचों की पांच सीट जीतने वाली है. राजद का प्रत्याशी बुरी तरह से हारने वाला है. राजद और उनके सहयोगियों का विश्वास अपने गठबंधन में नहीं है. हमारे विधायक एकजुट हैं और बहुत बड़ी संख्या में हमें वोट मिलेंगे.’ 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर उन्होंने कहा, ‘बंगाल में भी बीजेपी कमल खिलाएगी. ममता बनर्जी की विदाई की तारीख तय होगी.’

Rajya Sabha Chunav Voting Live Updates: महाराष्ट्र में सात सीटों पर निर्विरोध हो गया फैसला

महाराष्ट्र में राज्यसभा की सातों सीटें निर्विरोध तय हो गई हैं. इनमें सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के छह उम्मीदवार शामिल हैं. बीजेपी के विनोद तावड़े, रामराव वडकुते और माया इवनाटे, आरपीआई (ए) के रामदास अठावले, शिवसेना की ज्योति वाघमारे और एनसीपी के पार्थ पवार निर्विरोध चुने जाएंगे. इनके अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी निर्विरोध राज्यसभा जाएंगे.

Rajya Sabha Elections Live Updates: हरियाणा में राज्यसभा की तीसरी सीट पर बीजेपी ने फंसाया पेच, रिसॉर्ट शिफ्ट हुए कांग्रेस विधायक

हरियाणा में दो राज्यसभा सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है. यहां भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के करमवीर सिंह बौध और भाजपा समर्थित निर्दलीय सतीश नांदल चुनाव मैदान में हैं. राज्यसभा पहुंचने के लिए हर उम्मीदवार को 31 वोटों की जरूरत है.

इस बीच कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश के रिसॉर्ट्स में ठहराया हुआ था. रविवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कुफरी से कसौली शिफ्ट किया गया. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी रविवार को विधायकों से मुलाकात की.

Rajya Sabha Elections Live Updates: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा

ओडिशा में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव ने सियासी नाटक का रूप ले लिया है. कांग्रेस ने अपने एक लापता विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि विधायकों को कथित रूप से रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बताया गया है कि ये लोग उस रिसॉर्ट में घुस गए थे जहां ओडिशा के कांग्रेस के 14 में से आठ विधायक ठहरे हुए थे. आरोप है कि उन्होंने एक विधायक को खाली चेक देकर रिश्वत की पेशकश की. ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के उपनेता अशोक कुमार दास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि विधायकों को करोड़ों रुपये की पेशकश की गई.

इस बीच भाजपा ने अपने विधायकों को पारादीप भेज दिया है, जहां उन्हें राज्यसभा मतदान प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जा रही है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी तैयारियों की निगरानी के लिए पारादीप पहुंचे. वहीं बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक लगातार तीसरे दिन पार्टी विधायकों से मुलाकात कर उन्हें क्रॉस वोटिंग से बचने की अपील कर रहे हैं.

Rajya Sabha Elections Live Updates: तेजस्वी ने AIMIM से मिलकर बीजेपी के अरमानों पर फेरा पानी

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दावा किया कि विपक्षी खेमे में असहजता साफ दिखाई दे रही है. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अपने उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के लिए समर्थन जुटाने में जुटा है. आरजेडी को एआईएमआईएम के पांच विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से मुलाकात की. ईमान ने कहा कि उनकी पार्टी ने आरजेडी उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदूध बेचने वाली बेटी, देश को सस्टेनेबल खेती का रास्ता दिखा रही है
Next Article Rajya Sabha Election 2026 LIVE: NDA सभी पांचों सीटें जीतेगा-अशोक चौधरी | Rajya Sabha Election 2026 LIVE: 37 seats 10 states today, Voting- Counting Today, Nitish Kumar Nitin Nabin, congress, NDA Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शनः 30 लाख रुपये का प्लॉट, 40 लाख में घर बनाया और एक झटके में सब खत्म, मीना मांग रही जवाब

June 25, 2026

इनके गानों को सालों तक समझा गया लता मंगेशकर का गाना

June 25, 2026

पहले ही विश्व कप मैच में छा गए जोहान मंज़ाम्बी, स्विट्जरलैंड को दिलाई बड़ी जीत | कनाडा के खिलाफ स्विट्जरलैंड के लिए विश्व कप की शुरुआत में जोहान मंज़ाम्बी का शानदार प्रदर्शन।

June 25, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,828)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शनः 30 लाख रुपये का प्लॉट, 40 लाख में घर बनाया और एक झटके में सब खत्म, मीना मांग रही जवाब

June 25, 2026

इनके गानों को सालों तक समझा गया लता मंगेशकर का गाना

June 25, 2026

पहले ही विश्व कप मैच में छा गए जोहान मंज़ाम्बी, स्विट्जरलैंड को दिलाई बड़ी जीत | कनाडा के खिलाफ स्विट्जरलैंड के लिए विश्व कप की शुरुआत में जोहान मंज़ाम्बी का शानदार प्रदर्शन।

June 25, 2026

क्या सच में शंख का पानी सुधार सकता है बच्चों की बोलने की क्षमता? जानें मान्यता

June 25, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शनः 30 लाख रुपये का प्लॉट, 40 लाख में घर बनाया और एक झटके में सब खत्म, मीना मांग रही जवाब

June 25, 2026

इनके गानों को सालों तक समझा गया लता मंगेशकर का गाना

June 25, 2026

पहले ही विश्व कप मैच में छा गए जोहान मंज़ाम्बी, स्विट्जरलैंड को दिलाई बड़ी जीत | कनाडा के खिलाफ स्विट्जरलैंड के लिए विश्व कप की शुरुआत में जोहान मंज़ाम्बी का शानदार प्रदर्शन।

June 25, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.