नई दिल्ली: बारूद के ढेर पर बैठे स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से भारत के लिए एक ऐसी खबर आई है जो काफी राहत देने वाली है. जब पूरी दुनिया ईरान और इजरायल के बीच उलझी थी तब भारत के दो जांबाज समुद्री जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ हॉर्मुज का चक्रव्यूह भेदकर भारत की ओर निकल पड़े हैं. अगले 48 घंटों में समंदर के रास्ते 92,700 मीट्रिक टन LPG की वह खेप भारत पहुंचने वाली है, जिसका इंतजार करोड़ों चूल्हे कर रहे थे. एक तरफ भारत ने पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू की है, तो दूसरी तरफ भारत में मौजूद ईरानी सैनिकों को चार्टर्ड प्लेन से वापस भेजकर उनकी इच्छा पूरी कर दी है. कूटनीति की इस बिसात पर भारत ने वो चाल चली है कि दुश्मन भी देखते रह गए. जानिए उस हाई-लेवल प्रेस ब्रीफिंग की 10 बड़ी बातें, जिसने देश की ऊर्जा सुरक्षा की तस्वीर बदल दी है.
पूरी स्थिति को 10 पॉइंट्स में समझें
2. गैस की बड़ी खेप: ये दोनों जहाज कुल मिलाकर 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. प्रत्येक जहाज पर 46,000 टन से अधिक गैस लदी है. गैस से लदे ये जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर पहुंचेंगे जिससे घरेलू आपूर्ति को बड़ी राहत मिलेगी.
3. पैनिक बुकिंग का दबाव: पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, अफवाहों के चलते LPG बुकिंग रोजाना 75 लाख से बढ़कर 88 लाख पहुँच गई है. सरकार ने अपील की है कि लोग ‘पैनिक बुकिंग’ न करें. देश में पेट्रोल और डीजल का उत्पादन पर्याप्त है और वर्तमान में किसी अतिरिक्त आयात की जरूरत नहीं है. ईंधन की कोई कमी नहीं है.
4. 29 राज्यों में कमर्शियल सप्लाई शुरू: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई सभी 29 राज्यों में फिर से शुरू कर दी गई है. कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त छापेमारी (रेड) की जा रही है. यानी अब रेस्टोरेंट और खाने पीने के व्यवसाय से जुड़े लोगों की समस्या का अंत हो जाएगा.
5. खाड़ी में भारतीय बेड़ा: फारस की खाड़ी में वर्तमान में भारत के 22 जहाज मौजूद हैं. इनमें 6 LPG, 1 LNG, 4 क्रूड ऑयल और 1 केमिकल टैंकर शामिल हैं.
6. भारतीयों की घर वापसी: संकट शुरू होने के बाद से अब तक 1 लाख 72 हजार भारतीय खाड़ी देशों से सुरक्षित वापस लौट चुके हैं.
7. ईरानी नागरिकों की रवानगी: भारत ने कूटनीतिक सौहार्द दिखाते हुए ईरानी चार्टर्ड फ्लाइट से भारत में फंसे ईरानी नागरिकों और शिप ‘Lavan’ के सदस्यों को वापस ईरान भेजा है.
8. मस्कट में भारतीयों की मौत: मस्कट में हुई हिंसा/दुर्घटना में 5 भारतीयों की मौत हुई है. MEA उनके पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए ओमान, इराक और UAE के संपर्क में है.
9. ब्रिक्स (BRICS) में सहमति का संकट: भारत वर्तमान में ब्रिक्स का अध्यक्ष है पश्चिम एशिया युद्ध पर समूह के भीतर एक साझा रुख तैयार करने के लिए कड़ा संघर्ष कर रहा है. विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्वीकार किया कि सदस्य देशों के बीच अलग-अलग मतों के कारण एक साझा स्थिति बनाना कठिन हो गया है. इस कूटनीतिक दुविधा का सबसे बड़ा कारण यह है कि ब्रिक्स के सदस्य ईरान और यूएई (UAE) स्वयं इस संघर्ष के विभिन्न पक्षों से जुड़े हैं.
10. ब्रिक्स सदस्य युद्ध का हिस्सा: जहां ईरान सीधे तौर पर युद्ध का हिस्सा है, वहीं यूएई और सऊदी अरब जैसे नए सदस्य देश क्षेत्रीय स्थिरता और अमेरिका के साथ अपने संबंधों को लेकर अलग दृष्टिकोण रखते हैं. रूस और चीन ने जहाँ अमेरिका-इजरायल हमलों की निंदा की है, वहीं भारत ने अब तक संवाद और कूटनीति पर जोर देते हुए एक संतुलित और सतर्क रुख अपनाया है.
सवाल-जवाब
क्या पश्चिम एशिया के तनाव से भारत में गैस खत्म हो जाएगी?
बिल्कुल नहीं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हमारे पास पर्याप्त भंडार है और 92,700 टन गैस लेकर दो जहाज भारत पहुँचने वाले हैं. पैनिक बुकिंग ही एकमात्र समस्या है.
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
यह दुनिया का सबसे व्यस्त तेल मार्ग है. भारत का अधिकांश क्रूड ऑयल और एलपीजी इसी रास्ते से आता है. यहाँ भारतीय जहाजों का सुरक्षित निकलना बड़ी कूटनीतिक जीत है.
दिल्ली-NCR के लिए बायोमास की छूट का क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि गैस की मांग कम करने के लिए उद्योगों को एक महीने तक वैकल्पिक ईंधन इस्तेमाल करने की इजाजत दी गई है, ताकि गैस की सप्लाई घरों (LPG) के लिए सुरक्षित रहे.

