Entertainment
oi-Purnima Acharya
Khushi Mukherjee: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी अक्सर अपने बोल्ड फैशन को लेकर लोगों के बीच में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वह मुंबई में काफी रिवीलिंग आउटफिट में नजर आई थीं।
दुबई में खुशी मुखर्जी के साथ हुई चौंकाने वाली घटना
इस वीडियो के सामने आने के बाद खुशी मुखर्जी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब एक्ट्रेस फिर से अपने लेटेस्ट वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि दुबई की सड़क पर एक बाइक सवार व्यक्ति ने उन्हें अचानक थप्पड़ मार दिया और मौके से फरार हो गया।

‘बाइक सवार ने खुशी मुखर्जी को मारा थप्पड़’
इस घटना के बाद खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रोते हुए पूरी घटना के बारे में बता रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।
एक्ट्रेस ने रोते हुए सुनाई पूरी आपबीती
-वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना के बाद खुशी मुखर्जी काफी परेशान हो गई थीं। वह बताती हैं कि रात करीब 9 बजे वह दुबई में सड़क पर थीं, तभी एक बाइक सवार उनके पास आया और अचानक थप्पड़ मारकर भाग गया।
-वीडियो में खुशी मुखर्जी कहती हैं- मैं सड़क पर थी और तभी एक आदमी बाइक पर आया और मुझे थप्पड़ मारकर चला गया। अगर मैं पुलिस स्टेशन भी जाऊं तो क्या होगा? यहां सड़कों पर कैमरे भी नहीं लगे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप
-इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने एक लंबा नोट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि कुछ लोग उनसे पुरानी दुश्मनी निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
-खुशी मुखर्जी ने ये भी आरोप लगाया कि उन पर शरिया कानून का पालन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और कोई व्यक्ति लगातार उनका पीछा कर रहा है,जिससे वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वीडियो में खुशी बार-बार पीछे मुड़कर देखती हैं और तेज कदमों से चलते हुए दिखाई देती हैं।
खुशी मुखर्जी के वीडियो पर उठे सवाल
-बताया जा रहा है कि खुशी मुखर्जी का वीडियो करीब चार दिन पुराना है और इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इस खबर को दिखाया है। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठाए हैं।
-एक्स हैंडल पर कुछ लोगों ने दावा किया है कि वीडियो में ऑटो-रिक्शा दिखाई दे रहा है जबकि दुबई में ये आम तौर पर नहीं चलता है। इसी वजह से घटना की जगह को लेकर संदेह जताया जा रहा है। फेमस फैक्ट-चेकर मोहम्मद जुबैर (Mohammed Zubair) ने भी इस मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर तंज कसते हुए सवाल उठाए हैं।
बोल्ड लुक और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि खुशी मुखर्जी पहले भी अपने बोल्ड लुक और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। फिलहाल इस मामले में दुबई पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
-

‘भारत में औरत शॉर्ट्स पहनती है, ईरान में मौत मिलती है’, 33 साल की फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया ऐसा भयानक दर्द
-

क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच
-

52 की उम्र में नए BF संग Malaika Arora ने खुलेआम की ऐसी हरकत, लोग बोले- नया मर्द मिल गया, वीडिया वायरल
-

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन ने ये क्या कह दिया? लोगों ने किया ट्रोल, बोले- आप मैच मत देखिए
-

‘ऐसी लड़कियों के चलते होते हैं दुष्कर्म, गंदे काम’, Santy Sharma का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पर शॉकिंग बयान
-

Thalapathy Vijay Divorce: पत्नी संगीता ने तलाक के बीच कोर्ट में रखी बड़ी डिमांड, विजय को करनी होगी पूरी?
-

Dhurandhar 2 trailer viral dialogues: NSA अजीत डोभाल की लाइन से इंस्पायर है ‘धुरंधर 2’ का ये डायलॉग?
-

Dhurandhar 2 Trailer: ‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा’, ‘धुरंधर 2’ ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा
-

क्या हिंदू हैं Adnaan Shaikh की पत्नी आएशा? क्यों छुपा रखा है चेहरा? अब यूट्यूबर ने बताया ऐसा सच और खोला राज
-

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखनी है ‘धुरंधर 2’? 18 मार्च 2026 को ही कर लें ये काम, मिलेगा ऐसा मजा
-

बादशाह का ‘टटीरी’ गाना यूट्यूब से हटा, रैपर की कानूनी मुश्किलें बढ़ीं, जल्द होगी गिरफ्तारी?
-

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू की बुकिंग हुई शुरू, दिल्ली-NCR की टिकट के दाम सुनकर हो जाए हैरान
-

VIRAL VIDEO: सुनसान सड़क पर बच्ची को अकेला देख रुका पुलिसवाला, अंत में जो हुआ उसने करोड़ों लोगों को रुला दिया!
-

‘धुरंधर 2’ के विलन अर्जुन रामपाल कम फिल्मों में दिखने के बाद भी जीते हैं लग्जरी लाइफ, कहां से करते हैं कमाई
-

Mumbai local train: खचाखच भीड़ से भरी मुंबई लोकल में महिला ने सीट का किया ऐसा जुगाड़, Video हुआ वायरल

