Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, June 25
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » सड़क हादसे में गई याददाश्त, व्हीलचेयर पर आ गई जिंदगी, पर नहीं मानी हार, 483वीं रैंक के साथ क्रैक किया UPSC
Hindi News

सड़क हादसे में गई याददाश्त, व्हीलचेयर पर आ गई जिंदगी, पर नहीं मानी हार, 483वीं रैंक के साथ क्रैक किया UPSC

HawkNewsBy HawkNewsMarch 7, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरcareer

सड़क हादसे में गई याददाश्त, पर नहीं मानी हार, 483 रैंक के साथ क्रैक किया UPSC

Last Updated:March 07, 2026, 12:39 IST

Athira Sugathan UPSC Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में केरल की अथिरा सुगाथन ने 483वीं रैंक हासिल की है. उन्होंने यह मुकाम हासिल करने से पहले एक बड़े हादसे का सामना किया था, जिसमें उनकी याददाश्त चली गई थी. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास के बाद UPSC क्रैक कर डाला.

ख़बरें फटाफट

सड़क हादसे में गई याददाश्त, पर नहीं मानी हार, 483 रैंक के साथ क्रैक किया UPSCZoom

अथिरा बताती हैं कि हादसे के बाद उन्हें दो साल तक कई बातें याद नहीं थीं. यहां तक कि वह यह भी भूल गई थीं कि वह BDS की पढ़ाई कर रही थीं.

Athira Sugathan UPSC Success Story: भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली UPSC सिविल सेवा परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता. इसके लिए सालों की मेहनत और मजबूत इरादों की जरूरत होती है. केरल की रहने वाली अथिरा सुगाथन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो मुश्किलों से भरी होने के बावजूद हौसले की एक बड़ी मिसाल बन गई है. दरअसल, साल 2016 में एक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी थी. हादसे के बाद वह व्हीलचेयर पर आ गईं और करीब दो साल तक उनकी याददाश्त भी चली गई थी. लेकिन इन कठिन हालात के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार 10 साल बाद UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 483वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है.

2016 के हादसे ने बदल दी जिंदगी

केरल के कोझिकोड की रहने वाली अथिरा सुगाथन साल 2016 में बेंगलुरु में बेचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की पढ़ाई कर रही थीं. इसी दौरान फरवरी 2016 में उनका सड़क पर एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे के बाद उनकी हालत काफी गंभीर हो गई. वह व्हीलचेयर पर आ गईं और करीब दो साल तक उन्हें याददाश्त से जुड़ी समस्या यानी अम्नेशिया का सामना करना पड़ा. कई महीनों तक इलाज चलने के बाद वह वापस कोझिकोड लौट आईं.

धीरे-धीरे वापस आई याददाश्त

अथिरा बताती हैं कि हादसे के बाद उन्हें दो साल तक कई बातें याद नहीं थीं. यहां तक कि वह यह भी भूल गई थीं कि वह BDS की पढ़ाई कर रही थीं. हालांकि, आयुर्वेदिक इलाज के बाद धीरे-धीरे उनकी याददाश्त वापस आने लगी. इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी. परिवार की मदद से वह फिर से बेंगलुरु कॉलेज गईं, जहां उनके लिए एक केयरटेकर की व्यवस्था की गई. वह शुरुआत के तीन साल की पढ़ाई लगभग भूल चुकी थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने दोबारा पढ़ाई शुरू की और आखिरकार अपना BDS कोर्स पूरा कर लिया.

कोविड के समय NGO से जुड़कर मिली नई दिशा

साल 2020 में अथिरा कोझिकोड लौट आईं और एक NGO के साथ वॉलंटियर के रूप में काम करने लगीं. यह वही समय था जब देश में कोविड-19 का दौर चल रहा था. इस दौरान उन्होंने दिव्यांग लोगों के साथ काम किया और उनकी समस्याओं को करीब से समझा. इसी अनुभव ने उन्हें समाज के लिए बड़े स्तर पर काम करने की प्रेरणा दी. तभी उनके मन में सिविल सेवा में जाने का विचार आया.

UPSC की तैयारी कर हासिल की सफलता

इसके बाद अथिरा ने तिरुवनंतपुरम की Absolute IAS Academy से UPSC की तैयारी शुरू की. यहां दिव्यांग छात्रों के लिए ‘Butterfly’ नाम का एक खास प्रोग्राम चलाया जाता है. अथिरा ने मलयालम को अपना ऑप्शनल विषय चुना और अधिकतर क्लासेस ऑनलाइन अटेंड कीं. कभी-कभी वह अपने माता-पिता की मदद से तिरुवनंतपुरम भी जाती थीं. उनके माता-पिता सुगाथन और मिनी दोनों LIC एजेंट हैं और वह हमेशा उनका हौसला बढ़ाते रहे.

अब IAS बनने का है सपना

अथिरा का सपना IAS अधिकारी बनने का है. उनका कहना है कि अगर इस बार उन्हें मनचाही सर्विस नहीं मिलती है, तो वह एक बार फिर प्रयास करेंगी. उनका मानना है कि जीवन में आई कठिनाइयों ने उन्हें और मजबूत बनाया है. वह कहती हैं कि व्हीलचेयर पर होने का मतलब यह नहीं है कि इंसान बड़े सपने नहीं देख सकता. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अथिरा सुगाथन ने 483वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी मुश्किल ज्यादा बड़ी नहीं होती.

About the Author

Kunal Jha

कुणाल झा एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन साल से ज्यादा का अनुभव है. वह नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के कई अलग-अलग मुद्दों को कवर करते हैं. करियर, एजुकेशन, जॉब और स्पोर्ट्स जैसी फील्ड में…और पढ़ें

First Published :

March 07, 2026, 12:39 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article“सत्या रानी चड्ढा: एक जिद्दी माँ जिसने बदल दिया कानून | Dowry Law in India
Next Article क्या हिंदू हैं Adnaan Shaikh की पत्नी आएशा? क्यों छुपा रखा है चेहरा? अब यूट्यूबर ने बताया ऐसा सच और खोला राज | adnaan shaikh wife ayesha is hindu why she hiding her face now youtuber revealed truth and secret
HawkNews
  • Website

Related Posts

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आ गए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, DGCA ने शुरू की जांच

June 25, 2026

‘पीएम के सामने क्यों मजबूर हैं चंपत राय?’, राम मंदिर ट्रस्ट के पुराने विवाद पर केजरीवाल ने दागे तीखे सवाल | Ram Mandir Trust Under Scrutiny: Arvind Kejriwal Questions PMO Inquiry into Donations & Financial Dealings

June 25, 2026

पूर्व IAS अध‍िकारी सुजाता कार्तिकेयन BJD में हुईं शाम‍िल

June 25, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,834)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आ गए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, DGCA ने शुरू की जांच

June 25, 2026

‘पीएम के सामने क्यों मजबूर हैं चंपत राय?’, राम मंदिर ट्रस्ट के पुराने विवाद पर केजरीवाल ने दागे तीखे सवाल | Ram Mandir Trust Under Scrutiny: Arvind Kejriwal Questions PMO Inquiry into Donations & Financial Dealings

June 25, 2026

पूर्व IAS अध‍िकारी सुजाता कार्तिकेयन BJD में हुईं शाम‍िल

June 25, 2026

‘पता नहीं कितने मर्दों के साथ सोया’, CJP स्टार कैंपेनर उज्ज्वल का वीडियो वायरल, बयां किया अपनों का कड़वा सच! | Ujjwal Singh Transgender Student CJP Star Campaigner Video Viral; Asked About Being Physical By Family

June 25, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आ गए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, DGCA ने शुरू की जांच

June 25, 2026

‘पीएम के सामने क्यों मजबूर हैं चंपत राय?’, राम मंदिर ट्रस्ट के पुराने विवाद पर केजरीवाल ने दागे तीखे सवाल | Ram Mandir Trust Under Scrutiny: Arvind Kejriwal Questions PMO Inquiry into Donations & Financial Dealings

June 25, 2026

पूर्व IAS अध‍िकारी सुजाता कार्तिकेयन BJD में हुईं शाम‍िल

June 25, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.