India
oi-Smita Mugdha
PM Narendra Modi Qatar Call: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है। पिछले एक दशक में भारत के संबंध कतर समेत मिडिल ईस्ट के देशों से काफी मजबूत हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कतर और भारत के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि संकट और तनाव की स्थिति में भारत कतर के साथ मजबूती से खड़ा है। कतर की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के किसी भी उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है।

PM Narendra Modi Qatar Call: पीएम ने कतर शासन का जताया शुक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बातचीत में उन्होंने कतर के अमीर का भारतीय समुदाय की चिंता करने और उन्हें संभव सहयोग देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। बता दें कि कतर में लाखों की संख्या में भारतीय कामगार, आईटी और मेडिकल प्रोफेशनल काम करते हैं। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।
PM Narendra Modi के फोन कॉल के कूटनीतिक संकेत गहरे
– पीएम मोदी ने कतर के अमीर का भारतीय समुदाय को दिए जाने वाले सहयोग के लिए आभार जताया है। यह दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में अहम है।
– मौजूदा राजनीतिक हालात में भारत ने लगातार कूटनीतिक समाधान की वकालत की है। चाबहार पोर्ट में भारी निवेश के बावजूद भारत ने कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने को प्राथमिकता दी है।
– इससे पहले पीएम मोदी ने यूएई के सर्वोच्च नेताओं से फोन पर बातचीत की है। पीएम ने हिब्रू भाषा में ट्वीट कर इजरायल के लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में हालात संवेदनशील बने हुए हैं। भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और कूटनीतिक समाधान का समर्थक है। इस लिहाज से यह फोन कॉल बेहद महत्वपूर्ण है।
-

कुवैत से बेटे को वापस लाने के लिए PM Modi के सामने गिड़गिड़ाई ये फेमस एक्ट्रेस, CM Fadnavis के आगे जोड़े हाथ
-

मिडिल ईस्ट में मिसाइल हमलों के बीच PM Modi ने UAE राष्ट्रपति से की बात, बोले- मुश्किल समय में भारत आपके साथ
-

PM Modi ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से फोन पर की बात, दुश्मनी जल्द खत्म करने की दी सलाह
-

PM Modi ने सऊदी अरब के प्रिंस-बेहरीन के King से बात की, Bahrain में भारत ने वीजा-पासपोर्ट सर्विस बंद की
-

India-Canada Relations: भारत-कनाडा ने लिखा दोस्ती का नया अध्याय, पढ़ें PM Modi के संबोधन की खास बातें
-

Insta के बाद YouTube पर भी PM Modi का बजा डंका, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुन हो जाएंगे हैरान
-

Qatar Indian Embassy Advisory: ‘भूलकर भी न करें ये गलती’, कतर में फंसे भारतीयों के लिए गाइडलाइन जारी
-

PM मोदी पहुंचे पुडुचेरी, 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन और शिलान्यास
-

IND vs ENG: बिना मैच खेले ही बाहर हो सकती है टीम इंडिया? टूटेगा करोड़ों फैंस का दिल! ICC ने बढ़ाई टेंशन
-

Khamenei Viral Photo: मौत के बाद आखिर क्यों वायरल हो रही खामेनेई की यह तस्वीर? वजह जान आप भी होंगे हैरान!
-

Khamenei killing Story: खामेनेई की लोकेशन लीक कैसे हुई? किसने दिया पता? War Tech का खेल जान हैरान हो जाएंगे
-

15000 रन बनाने वाले दिग्गज क्रिकेटर पर जान का खतरा, ईरान-इजराइल युद्द में फंसने पर लगाई मदद की गुहार
-

Silver Price Today: मार्च की पहली सुबह ₹20,000 उछली चांदी, अब कितने का मिल रहा है 100gm सिल्वर, लेटेस्ट रेट
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 1 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs वेस्टइंडीज, टी20 विश्व कप 2026
-

Hyderabad Tunnel Project: हैदराबाद में 10 किमी का टनल रोड, ₹5,000 करोड़ में बनेगी अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी

