International
oi-Smita Mugdha
Khamenei Last Rites: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के निधन की पुष्टि कर दी गई है। रविवार, 1 मार्च 2026 को ईरानी सरकारी मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय समाचार संस्थानों ने आधिकारिक तौर पर सुप्रीम लीडर के मारे जाने का ऐलान किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मृत्यु अमेरिका और इजरायल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के दौरान हुए हवाई हमलों में हुई।
तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सोमवार, 2 मार्च 2026 को किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम संस्कार के सटीक स्थान की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। ईरान की परंपरा रही है कि ऐसे राजकीय समारोह तेहरान के मुसल्ला-ए-इमाम खुमैनी या आजादी स्क्वायर जैसे प्रमुख स्थलों पर आयोजित किए जाते रहे हैं।

Khamenei Last Rites: तेहरान में होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में किया जाएगा। ईरान के अलग-अलग हिस्सों से हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद की जा रही है। इसे देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है।
– ईरानी सरकार ने उनके निधन के बाद देशभर में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
– राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सड़कों पर भारी भीड़ जुट रही है और इजरायल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं।
खामनेई के अंतिम संस्कार से पहले उनका शव समर्थकों के दर्शन के लिए रखा जाएगा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि दुनिया भर में उनके समर्थक अंतिम संस्कार में खुद को शामिल महसूस करें, इसके लिए सरकारी टेलीविजन से फुटेज जारी की जा सकती है।
Khamenei Death News: ईरान की सड़कों पर उतरा हुजूम
एक्सपर्ट्स का मानना है कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान की राजनीतिक और धार्मिक नेतृत्व संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल खामेनेई के हजारों समर्थकों का हुजूम देश के अलग-अलग शहरों में सड़कों पर उतर गया है। इजरायल और अमेरिका के एयर स्ट्राइक में खामेनेई के परिवार के कई सदस्यों और ईरान के टॉप कमांडरों की भी मौत हुई है।
उत्तराधिकार को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार है। ऐसे संकेत मिले है कि जल्द ही नए नेतृत्व और अंतिम संस्कार के विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी साझा की जाएगी। खामेनेई के बेटे को उनका उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है। मध्य पूर्व में पहले से जारी तनाव के बीच यह घटनाक्रम क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आने वाले दिनों में ईरान की आंतरिक स्थिति और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया पर दुनिया की नजर बनी रहेगी।
-

Who is Mojtaba Khamenei: कौन है मोजतबा खामेनेई ? वो ‘रहस्यमयी’ शहजादे जिनके हाथ में अब होगी ईरान की सत्ता
-

Gold Silver Rate Iran Israel War: जंग की आग में सोना-चांदी बने रॉकेट! लेटेस्ट रेट सुनकर चौंक जाएंगे आप
-

Israel Iran War: ‘प्लीज संयम बरतें’,ईरान-इजराइल महाजंग पर बोले एस.जयशंकर
-

Iran Missile Attacks: मिडिल ईस्ट में युद्ध का सायरन! ईरान ने 8 देशों पर किया हमला,अमेरिकी ठिकाने बने टारगेट
-

Israel Iran War: इजरायल ने उड़ाया खामनेई का घर, 30 जगह धमाके, 5 प्वाइंट में जानें अब तक क्या हुआ?
-

Khamenei Family: इजरायल-अमेरिका ने खामेनेई के पूरे कुनबे को किया बर्बाद, दामाद-बहू और पोती की भी मौत
-

Iran पर महाप्रलय का VIDEO जारी, आसमान से बरसीं मिसाइलें, US ने जारी किया ‘नॉन-स्टॉप’ बमबारी का वीडियो!
-

Israel Iran War 2026: धमाकों के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर ने छोड़ा तेहरान, सुरक्षित बंकर में छिपे
-

Israel Iran जंग के बीच दिल्ली से तेल अवीव जा रही Air India फ्लाइट लौटी, यात्रियों के पास क्या है विकल्प ?
-

Israel Strike Iran: मिट्टी में मिला ईरान के सुप्रीम लीडर का घर, सामने आई एयर स्ट्राइक के बाद की पहली तस्वीर
-

Iran weapons 2026: फत्ताह से लेकर खैबर शिकन तक, इन घातक हथियारों के साथ ईरान कहर बनकर टूटेगा इजरायल पर
-

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू! इजरायल-ईरान जंग के बीच EU ने अपने सभी स्टॉफ वापस बुलाया
-

Israel-Iran War: ईरान ने दुबई के मशहूर Palm Jumeirah पर किया हमला, कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी ड्रोन अटैक
-

Iran-Israel War 2026: 6 देशों में 9 अमेरिकी बेस से कैसे ईरान की घेराबंदी? Trump-Netanyahu के टारगेट क्या-क्या?
-

Israel Iran War के बीच मिडिल ईस्ट में उड़ानें ठप, IndiGo, Qatar Airways समेत इंटरनेशनल एयरलाइंस Flight रद्द

