Alwar Summer Traditional Hand Fans Beejna Making in Villages: अलवर जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से बचने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यहाँ की महिलाएं पारंपरिक हाथ के पंखे जिन्हें स्थानीय भाषा में ‘बीजना’ कहा जाता है उन्हें तैयार करने में जुटी हैं. पुराने कपड़ों, ऊन और ताड़ के पत्तों से बने ये पंखे बिजली गुल होने पर गर्मी से राहत दिलाने का मुख्य साधन होते हैं. आधुनिक उपकरणों के दौर में भी मेवात क्षेत्र के गांवों में यह पारंपरिक हुनर जीवित है जो न केवल घरेलू जरूरत पूरी करता है बल्कि ग्रामीण लोककला और आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है.
Last Updated:देश


