India
oi-Ankur Sharma
Aaj Ka Mausam 27 February 2026 Friday: उत्तर भारत में अब सर्दी की विदाई लगभग हो चुकी है, हालांकि सुबह-शाम अभी भी बहुत जगहों पर ठंडी महसूस की जा रही है तो वहीं अब देश के बहुत सारे राज्य बारिश की वजह से परेशान हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के 5 राज्यों में आज भी भारी बारिश हो सकती है जिसके लिए अलर्ट जारी है।
जिन राज्यों में बारिश हो सकती है उनके नाम हैं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , पश्चिम बंगाल और सिक्किम। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में आज से लेकर 4 मार्च तक बारिश की आशंका है, इनके ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं।

तो वहीं पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के दौरान तूफानी हवाएं भी चलने का अनुमान है, जिसकी स्पीड 50-55 किमी प्रति घंटा होगी। बारिश का ये दौर अगले 2 दिनों तक चलने की आशंका है । जबकि राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा 4 मार्च के बाद 38 डिग्री जा सकता है और एकदम से गर्मी बढ़ेगी।
Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा, बारिश के आसार नहीं है इसलिए दिन के तापमान में वृद्धि होगी। गुरुवार को यहां पर अधिकतम तापमान की बात करें तो 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, यहां की आबोहवा पहले से तो सुधरी है लेकिन अब भी स्थिति बढ़िया नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली – 286 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -285 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -264 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 279 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -278 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में ऑरेंज अलर्ट जारी।
West Bengal Weather Updates: पश्चिम बंगाल में बरसेंगे बादल
कोलकाता,सुंदरबन, इछामती, बसीरहाट, राणाघाट, बिष्णुपुर, बहरामपुर और जंगीपुर में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Heavy rain warning in Telangana: तेलंगाना में जारी किया अलर्ट
हैदराबाद, रंगारेड्डी, महबूबनगर, करीमनगर, आदिलाबाद, मेडक, वारंगल, खम्मम, निज़ामाबाद और नलगोंडा में हल्की से मध्यम बरसात की आशंका है।
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में होगी तगड़ी बारिश
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में बारिश बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी।
Rajasthan weather update: राजस्थान का मौसम अपडेट
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, और भीलवाड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा , यहां पर 2 मार्च के बाद यहां पर गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और पारा चढ़ेगा।
North East Weather: पूर्वोत्तर में होगी बारिश
सिक्किम, मेघालय, असम , त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में तपती धूप से पहले कब होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट
-

मध्य प्रदेश Weather Update: 33-35°C तक पहुंचा पारा, बारिश के आसार नहीं; होली से पहले बढ़ी गर्मी
-

Aaj Ka Mausam: MP- UTT समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,पारा जा सकता है 38 डिग्री,कैसा है दिल्ली का हाल?
-

Aaj Ka Mausam: एमपी-असम में तूफान की आशंका, हिमाचल में होगी बर्फबारी, दिल्ली का चढ़ेगा पारा, IMD का Alert जारी
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न, होली से पहले बदलेगी फिजा! 1 मार्च से दस्तक देगा नया संकट
-

Uttarakhand weather today होली से पहले बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानिए कब और कहां, 5 दिन का कैसा रहेगा मौसम
-

Hyderabad Weather Update: हैदराबाद में आंधी-तूफान की आशंका, येलो अलर्ट जारी
-

वेंटिलेटर पर पिता और मुश्किल में देश की टीम, रिंकू सिंह ने अस्पताल में लिया बड़ा फैसला, दुनिया रह गई हैरान
-

Swami Avimukteshwarananda: कौन हैं IPS Ajay Pal Sharma? लगा था बीवी को धोखा देने का आरोप, क्यों हो रही चर्चा?
-

MLA Umashankar Singh Bahu: कौन हैं BSP के इकलौते विधायक की बहू? शादी पर मायावती ने दिया था खास ‘तोहफा’!
-

कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs इंग्लैंड, Who Won Yesterday’s Match T20 World Cup 2026
-

बेंगलुरु में पर्पल और ग्रीन लाइनों पर भीड़भाड़ होगी कम, इस महीने से शुरू हो रही तीन और नम्मा मेट्रो
-

IND vs ZIM: संजू सैमसन नहीं बल्कि 32 साल का खिलाड़ी करेगा रिंकू को रिप्लेस? भारत की संभावित प्लेइंग XI
-

MLA Umashankar Singh Net Worth: मायावती के 12वीं पास इकलौते विधायक उमाशंकर के घर छापा, कितनी है संपत्ति?
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में तपती धूप से पहले कब होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट

