Entertainment
oi-Ankur Sharma
Ramayan Sita Aka Dipika Chikhlia: टीवी सीरियल ‘रामायण’ में देवी सीता के यादगार किरदार से घर-घर मशहूर हुईं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया अब सास बन गई हैं, जी हां उनकी बेटी जूही टोपीवाला शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर दी हैं। उन्होंने अपनी शादी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी बहुत ज्यादा ही खूबसूरत दिखाई पड़ रही हैं।
वीडियो में जूही की वरमाला से मंडप तक की खूबसूरत तस्वीरें हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस शादी को काफी निजी रखा गया था, किसी को भी भनक नहीं लगी कि दीपिका चिखलिया के घर शहनाई बजने वाली है इसलिए आज जब जूही की शादी की खबर लोगों को मिली तो वो हैरान रह गए।

आपको बता दें कि दीपिका के दामाद का नाम दिविज अग्रवाल है लेकिन वो क्या करते हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट तो है लेकिन वो पूरी तरह से प्राइवेट है। मालूम हो कि जैसे ही टीवी की सीता मईया के सास बनने की जानकारी सामने आई लोगों का तांता लग गया बधाई देने के लिए, इस वक्त पूरा सोशल मीडिया कमेंट्स से भरा पड़ा है।
Dipika Chikhlia: ‘रामायण’ की सीता बनकर रचा इतिहास
आपको बता दें कि रामानंद सागर के मशहूर शो ‘रामायण’ में देवी सीता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली दीपिका को आज भी लोग सच्ची देवी मानते हैं। मालूम हो कि रामायण से पहले और बाद में दीपिका ने कई फिल्में भी की थीं, उन्होंने राज किरण के साथ ‘सुन मेरी लैला’ (1983) से अपनी शुरुआत की थी।
Dipika Chikhlia FILMS: राजेश खन्ना के साथ की तीन फिल्में
उन्होंने राजेश खन्ना के साथ तीन हिंदी फिल्में (रुपये दस करोड़, घर का चिराग और खुदाई) की थीं। यही नहीं उन्होंने ममूटी के साथ एक मलयालम फिल्म ‘इथिले इनियम वरु’ (1986) की थी, उनकी कन्नड़ हिट फिल्में शंकर नाग के साथ ‘होसा जीवन’ (1990) और अंबरीश के साथ ‘इंद्रजीत’ (1989) थीं।

कई मशहूर टीवी शोज में निभाएं अहम रोल
उन्होंने उन्होंने ‘भगवान दादा’ (1986), ‘काला धंधा गोरे लोग’ (1986) और ‘दूरी’ (1989) जैसी हिट फिल्मों में सहायक भूमिकाएं भी कीं। ‘रामायण’ में एक्टिंग करने से पहले, वह रामानंद सागर के ‘विक्रम और बेताल’ का हिस्सा थीं। उन्हें ‘द स्वॉर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान’ और ‘लव कुश’ (दोनों 1989 में) जैसे हिट टीवी सीरियल में भी लीड रोल प्ले किया। उन्हें आखिरी बार फ़िल्म ‘बाला’ में परी (यामी गौतम) की मां के रूप में देखा गया था।
Dipika Chikhlia Politics: बड़ौदा से जीता था लोकसभा चुनाव
दीपिका चिखलिया साल 1991 में बीजेपी के टिकट से वडोदरा सीट से चुनाव लड़ा और वो जीती भी थीं, कहा जाता है कि बीजेपी के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी के कहने पर ही दीपिका ने राजनीति में कदम रखा था लेकिन कुछ वक्त बाद परिवार के लिए उन्होंने राजनीति से ब्रेक ले लिया था।

Dipika Chikhlia Husband: हेमंत टोपीवाला से किया प्रेम विवाह
मालूम हो कि दीपिका चिखलिया ने 1991 में ‘श्रृंगार बिंदी’ और कॉस्मेटिक्स के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं: जूही और निधि। जूही को बचपन से बिजनेस में रुचि थी, उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया था कि तीन वर्ष की उम्र से ही वे पिता के पारिवारिक व्यवसाय को सीख रही थीं। वर्ष 2024 में उन्होंने ‘श्रृंगार सिल्की’ नामक एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया। दीपिका की दूसरी बेटी निधि टोपीवाला एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।
-

रिंकू सिंह ने बीच में छोड़ा टी20 विश्व कप, तुरंत टीम से निकलकर लौटे घर, आखिर क्या है वजह
-

Hakeem Babar Viral Video: 60 साल के हकीम बने दूल्हा, बेटी की उम्र की लड़की ने क्यों किया निकाह-दुल्हन कौन है?
-

Radhikaraje Gaekwad: 25000 करोड़ के महल में पीएम मोदी से मिलीं देश की सबसे खूबसूरत महारानी, तस्वीरें Viral
-

वेंटिलेटर पर पिता और मुश्किल में देश की टीम, रिंकू सिंह ने अस्पताल में लिया बड़ा फैसला, दुनिया रह गई हैरान
-

Gold Rate Today: लगातार सस्ता हो रहा सोना!24 फरवरी को10gm की इतनी रह गई है कीमत, आपके शहर का ताजा रेट
-

मोदी कब तक बने रहेंगे PM? उनके बाद कौन होगा देश का अगला प्रधानमंत्री? भविष्यवाणियों ने बढ़ाई सियासी हलचल
-

Bengal Opinion Poll: पुरुलिया, बांकुड़ा समेत इन 5 जिलों का ओपिनियन पोल, TMC-BJP दोनों के लिए खतरे की घंटी!
-

Nirahua Wife Love: शादी के 26 साल, लेकिन प्यार नहीं? 3 बच्चों के बाप निरहुआ के दिल में पत्नी नहीं तो कौन है?
-

T20 World Cup के बीच IPL को लेकर आई बड़ी खबर, कब होगी लीग की शुरुआत? BCCI ने जारी किया प्लान!
-

Swami Avimukteshwarananda: कौन हैं IPS Ajay Pal Sharma? लगा था बीवी को धोखा देने का आरोप, क्यों हो रही चर्चा?
-

MLA Umashankar Singh Bahu: कौन हैं BSP के इकलौते विधायक की बहू? शादी पर मायावती ने दिया था खास ‘तोहफा’!
-

‘इतना घमंड ठीक नहीं’, Suryakumar Yadav को मैच से पहले मिली चेतावनी, वापसी करने का आखिरी मौका?
-

‘मुझे आज भी मलाल,’ 22 साल बाद विलेन अंपायर का कबूलनामा, सचिन को गलत आउट देने वाले बकनर ने तोड़ी चुप्पी
-

T20 World Cup 2026: बिना खेले टूट सकता है टीम इंडिया का सपना, कैसे अब विश्व कप से बाहर हो सकता है भारत
-

कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs इंग्लैंड, Who Won Yesterday’s Match T20 World Cup 2026

