International
oi-Sumit Jha
El Mencho killed: मैक्सिको की सेना ने एक गुप्त और सटीक ऑपरेशन में दुनिया के सबसे कुख्यात ड्रग माफिया नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ ‘एल मेंचो’ को ढेर कर दिया है। 22 फरवरी 2026 को हुए इस एनकाउंटर ने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) की कमर तोड़ दी है। यह वही संगठन है जिसने अमेरिका और मैक्सिको में फेंटेनिल के जरिए मौत का जाल बिछा रखा था।
सेना के खुलासे के मुताबिक, एल मेंचो की गर्लफ्रेंड की निगरानी और अमेरिकी इंटेलिजेंस से मिले इनपुट ने उसके सुरक्षित ठिकाने का पर्दाफाश कर दिया, जिसके बाद पहाड़ियों में हुए खूनी संघर्ष में यह खतरनाक अपराधी मारा गया।

El Mencho Girlfriend Surveillance: गर्लफ्रेंड की एक भूल और मेंचो का अंत
एल मेंचो को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी निजी जिंदगी को हथियार बनाया। मैक्सिकन मिलिट्री इंटेलिजेंस उसकी गर्लफ्रेंड और उसके करीबियों पर महीनों से नजर रख रही थी। 20 फरवरी को जब वह तपालपा के एक सुनसान रूरल कंपाउंड में मेंचो से मिलने पहुंची, तो एजेंसियों का शक यकीन में बदल गया। महिला के वहां से निकलने के बाद भी मेंचो वहीं रुका रहा, जो उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी और आखिरी गलती साबित हुई।
CJNG Cartel leader Dead: पहाड़ियों और जंगलों में खूनी मुठभेड़
22 फरवरी की सुबह जैसे ही सेना ने कंपाउंड को घेरा, कार्टेल के गुर्गों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एल मेंचो को बचाने के लिए उसके बॉडीगार्ड्स उसे लेकर घने जंगलों की तरफ भागे। इस दौरान दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी हुई। मुठभेड़ में मेंचो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सेना ने उसे तुरंत हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसके दो वफादार गार्ड्स भी इस कार्रवाई में मारे गए।
ये भी पढ़ें: El Mencho कौन था? 1.5 करोड़ डॉलर का वो इनामी माफिया जिसके ढेर होते ही जल उठा Mexico
World News Today: अमेरिका की इंटेलिजेंस और मैक्सिको का एक्शन
इस ऑपरेशन की खास बात यह रही कि इसे पूरी तरह मैक्सिकन फोर्सेस ने जमीन पर अंजाम दिया। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने स्पष्ट किया कि इसमें अमेरिकी सैनिक शामिल नहीं थे, लेकिन अमेरिकी इंटेलिजेंस की सटीक जानकारी ने जीत सुनिश्चित की। मेंचो पर 15 मिलियन डॉलर का इनाम था और वह सालों से अमेरिका की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में टॉप पर था, क्योंकि उसका कार्टेल जानलेवा फेंटेनिल की सप्लाई का मुख्य केंद्र था।
World News Hindi: मौत के बाद सड़कों पर छिड़ा ‘गैंगवार’
जैसे ही मेंचो के मारे जाने की पुष्टि हुई, पूरे जलिस्को राज्य में कोहराम मच गया। कार्टेल के सदस्यों ने बदला लेने के लिए सड़कों पर गाड़ियां जला दीं और नेशनल गार्ड पर हमले शुरू कर दिए। इस हिंसा में 25 जवानों की जान गई, जबकि 30 से ज्यादा अपराधी भी मारे गए। इसी दौरान कार्टेल के फाइनेंशियल चीफ ‘एल तुली’ को भी एक अलग मुठभेड़ में खत्म कर दिया गया। फिलहाल कई राज्यों में सेना तैनात है और हालात को काबू में करने की कोशिश जारी है।
ये भी पढ़ें: El Mencho Net Worth: ड्रग से कमाया अकूत पैसा, बेटी से भी करवाए गलत काम, अब कौन बनेगा कार्टल का उत्तराधिकारी?
ड्रग वॉर का नया मोड़ और भविष्य की चुनौती
जानकारों का मानना है कि मेंचो की मौत के बाद CJNG कार्टेल के भीतर वर्चस्व की जंग शुरू हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में हिंसा और बढ़ सकती है। हालांकि, सरकार का दावा है कि सुरक्षा बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मेंचो का खात्मा केवल एक अपराधी का अंत नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय ड्रग कंट्रोल सहयोग की एक बड़ी जीत है, जो भविष्य में ड्रग तस्करी की कमर तोड़ने में मददगार साबित होगी।
-

US Blizzard Warning: अमेरिका में ‘बर्फ का प्रलय’! न्यूयॉर्क-बोस्टन में रेड अलर्ट, 1500 उड़ानें रद्द
-

Haridwar मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर निकला फर्जी मार्कशीट, आधार कार्ड का अड्डा, ऐसे चल रहा था नौकरी दिलवाने का खेल
-

Weather Delhi-NCR: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर पर नया संकट! अगले 48 घंटे में पलटेगा मौसम
-

Rahul Gandhi : ‘मुझे राहुल गांधी पसंद लेकिन वो गलत पेशे में’, खूबसूरत मंहिला के बयान ने मचाई हलचल, कौन हैं?
-

Google से you tube तक, किस जाति से हैं दुनिया की टॉप 7 कंपनियों को चलाने वाले भारतीय CEO? कितनी है संपत्ति
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 21 Feb: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
-

Silver Price Today: चांदी अभी भी ₹1.67 लाख सस्ती, 10gm सिल्वर का अभी इतना है रेट, आपके शहर में क्या है भाव
-

School Admission:कर्नाटक में बच्चों के दाखिले पर छिड़ी जंग, क्या है उम्र सीमा विवाद? CM के पास पहुंचे पेरेंट्स
-

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान? इन खिलाड़ियों के साथ उतरेंगे सूर्या!
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 22 feb: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs साउथ अफ्रीका
-

कौन हैं Rajveer Sir, जिन्हें राजस्थान में करते हैं Khan Sir से ज्यादा पसंद, क्यों आ रहे वीडियो पर लाखों व्यूज?

