International
oi-Siddharth Purohit
Pakistan के आर्मी चीफ आसिम मुनीर किसी भी मौके पर नाक कटाने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक और अजीब वाकया सामने आया है जब मुनीर ने अपने फौजियों को ही पहचानने से मना कर दिया। दरअसल मुनीर के आदेश पर एक बटालियन बलूचिस्तान में ऑपरेशन के लिए पहुंची थी। जिसके 7-8 फौजियों को बलूच लिबरेशन आर्मी ने पकड़कर बंधक बना लिया। वहीं जब ये खबर रावलपिंडी पहुंची तो पाकिस्तानी आर्मी ने उन्हें लिए जो बात कही वो किसी भी देश के लिए सबसे बड़ा शर्म का विषय है।
BLA ने जारी किया वीडियो
अलगाववादी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सात पाकिस्तानी सेना के फौजी बंधक बने हुए साफ-साफ दिख है। इस वीडियो में वो फौजी अपना पहचान पत्र भी दिखा रहे है। यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है जब कैदी अदला-बदली के लिए BLA की ओर से तय की गई 22 फरवरी की समय-सीमा में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। BLA ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस समय सीमा के भीतर बातचीत शुरू नहीं हुई, तो बंधकों को मार दिया जाएगा।

अपने ही फौजियों से मुकर गए मुनीर
इससे पहले पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों ने कहा था कि कोई भी सैनिक लापता नहीं है और न ही किसी उग्रवादी समूह की हिरासत में है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सेना के दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में बंधक बने लोगों ने कैमरे के सामने अपने आधिकारिक सेवा कार्ड और राष्ट्रीय पहचान पत्र दिखाए। उन्होंने कहा कि उन्हें सेना में भर्ती किया गया था, उन्हें पहचान पत्र दिए गए थे और उनकी तैनाती भी की गई थी।
दर्द बयां करते हुए रो पड़े पाक फौजी
वीडियो में एक सैनिक भावुक नजर आता है। वह कहता है, ‘मैं पाकिस्तान के लिए लड़ता हूं, और आज पाकिस्तानी सेना मुझे अपना नहीं मानती।’ यह कहते हुए ही उसका गला भर आया और वह रोने लगा। वह सवाल करता है कि सेना यह कैसे कह सकती है कि वे उसके फौजी नहीं हैं।
बंधक बनाए गए इन लोगों ने पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व और सरकारी अधिकारियों से अपील की है कि वे BLA की कैदी अदला-बदली की मांग को मान लें। उन्होंने खासतौर पर बलोच कैदियों को शामिल करते हुए समझौता करने की गुहार लगाई है, ताकि उन्हें सुरक्षित रिहा किया जा सके और वे अपने घर लौट सकें।
तीन दिन की डेडलाइन और सख्त चेतावनी
BLA ने अपनी मीडिया विंग ‘हक्काल’ के जरिए दोबारा कहा है कि सात दिन के अल्टीमेटम में अब सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। समूह ने कहा है कि बातचीत बिना किसी देरी के शुरू होनी चाहिए।उन्होंने एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर तय समय सीमा के अंदर कोई वार्ता नहीं हुई, तो हिरासत में लिए गए कर्मियों को फांसी दी जा सकती है। अभी तक पाकिस्तान की सेना या सरकार ने इस नए वीडियो पर कोई ताजा आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-

BCCI ने पाकिस्तान को विदेश में जाकर दिया बड़ा झटका? 4 टीमों ने किया पाकिस्तानी प्लेयर्स को बैन
-

PAK vs NAM: वर्ल्ड कप से बाहर होगा पाकिस्तान? भारत से हार के बाद बिगड़ा समीकरण, इस टीम की चमकेगी किस्मत!
-

Pakistan: जेल से जिंदा बाहर नहीं आएंगे इमरान खान? पुरानी है मुनीर से दुश्मनी, 2018 के एक फैसले में छुपी है वजह
-

Pakistan: भुखमरी के बीच Maryam Nawaz ने खरीदा 1000 करोड़ का लग्जरी जेट, सोने से लेकर लाउंज तक 10 खासियत
-

BCCI को तगड़ा झटका, भारत से छिन सकती है वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC के नए प्लान से मचा हड़कंप
-

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री, भारत से इस दिन होगा मुकाबला? फैंस तैयार!
-

Weather Delhi-NCR: ये बारिश है नई आफत का संकेत! 48 घंटे बाद टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 February: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड, टी-20 विश्व कप 2026
-

Salim Khan की हेल्थ को लेकर डॉ. जलील पारकर का शॉकिंग खुलासा, MRI-CT Scan में सामने आया ऐसा सच
-

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव को हुई ये गंभीर बीमारी, चल रहा इलाज, जानें कैसी है हालत?
-

AI Summit 2026 Row: ‘देश का नाम खराब किया’, कौन हैं ये लाल साड़ी वाली नेहा सिंह? क्यों भड़के लोग?
-

AI Summit 2026: ‘छोटी सी दुकान से 52 एकड़ के विवि तक’, कौन हैं सुनील गलगोटिया? क्या है विवाद?
-

AI Impact Summit: मोदी पर फिदा हुई ये खूबसूरत महिला नेता! तारीफ में पढ़े कसीदे, किस बात से हुईं इम्प्रेस?
-

Gold Silver Price: 4 दिन में चांदी 33000 सस्ता, सोना 6 हजार फिसला, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट?
-

Salim Khan की हालत नाजुक,क्या हुआ सलमान खान के पिता को? कैसे पहुंचे वेंटिलेटर पर? पूरा सच आया सामने

