Business
oi-Pallavi Kumari
Gold Rate Today 20 February 2026: सोना लगातार तीसरे दिन महंगा हो गया है और निवेशकों की धड़कनें फिर तेज हो गई हैं। 20 फरवरी 2026 की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह 1,56,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
19 फरवरी को इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 2,986 रुपये उछलकर 1.55 लाख रुपये पर पहुंचा था। चांदी भी पीछे नहीं रही और एक किलो का भाव 7,974 रुपये चढ़कर 2.45 लाख रुपये हो गया था।

इस साल सोना अब तक 21,375 रुपये महंगा हो चुका है, जबकि चांदी में 14,352 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी।
दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,950 रुपये यानी 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वैश्विक बाजार में तेजी, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा रूस यूक्रेन वार्ता की विफलता के कारण निवेशक सेफ एसेट की ओर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस और चांदी 77.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
Gold Rate Today In India: 20 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,56,650 | 22 कैरेट – ₹1,43,610 | 18 कैरेट – ₹1,15,790
🔹मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,56,500 | 22 कैरेट – ₹1,43,460 | 18 कैरेट – ₹1,15,680
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,56,550 | 22 कैरेट – ₹1,43,510 | 18 कैरेट – ₹1,15,720
🔹चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,56,500 | 22 कैरेट – ₹1,43,460 | 18 कैरेट – ₹1,15,680
🔹कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,56,500 | 22 कैरेट – ₹1,43,460 | 18 कैरेट – ₹1,15,680
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,56,500 | 22 कैरेट – ₹1,43,460 | 18 कैरेट – ₹1,15,680
🔹जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,56,650 | 22 कैरेट – ₹1,43,610 | 18 कैरेट – ₹1,15,790
🔹भोपाल: 24 कैरेट – ₹1,56,550 | 22 कैरेट – ₹1,43,510 | 18 कैरेट – ₹1,15,720
🔹लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,56,650 | 22 कैरेट – ₹1,43,610 | 18 कैरेट – ₹1,15,790
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट – ₹1,56,650 | 22 कैरेट – ₹1,43,610 | 18 कैरेट – ₹1,15,790
🔶Silver Rate In India 20 February 2026: लगातार दूसरे दिन महंगी हुई चांदी (Chandi ka aaj ka Bhav)
20 फरवरी की सुबह चांदी 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार को दिल्ली बाजार में यह 18,000 रुपये यानी 7.32 प्रतिशत उछलकर 2,64,000 रुपये पर बंद हुई थी। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये के पार भी जा चुकी है।
🔶 GDP से ज्यादा भारतीयों के पास सोना
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय घरों में करीब 34,600 टन सोना जमा है, जिसकी वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 450 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। यह देश की 4.1 ट्रिलियन डॉलर की GDP से भी अधिक है।
🔶भारत में कैसे तय होते हैं सोने चांदी के दाम?
देश में गोल्ड और सिल्वर के भाव अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग आपूर्ति के आधार पर तय होते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन रोजाना रेफरेंस रेट जारी करता है, जिसके आधार पर सराफा बाजार में कीमतें तय होती हैं।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)
-

Today Gold Price in Jaipur: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 1,56,640 के पार निकला 24 कैरेट गोल्ड का दाम
-

Gold Rate Today: लो जी, आज सस्ता हो गया सोना, हाई टाइम से ₹24,000 गिरे दाम, ये है 22k, 18K के लेटेस्ट भाव
-

Gold Silver Price: चांदी फिर हुई महंगी, लेकिन सोना हुआ सस्ता, आपके शहर में क्या है गोल्ड सिल्वर का रेट
-

Silver Price in Jaipur: चांदी की कीमतों में जोरदार धमाका, एक दिन में 15,000 का उछाल, चेक करें ताजा रेट
-

Gold Rate Today: शादी सीजन में बड़ी राहत! सोने की कीमतों में लगा ब्रेक, कितना है आज 22K गोल्ड का भाव?
-

Gold Price: शादी के सीजन में 1 लाख तक गिरेंगे सोने के दाम? गहने बनवाने का ये सही समय या करना चाहिए इंतजार?
-

Today Gold Price in Jaipur: सोना खरीदने का सही मौका, जयपुर में टूटा गोल्ड का रेट! कितनी हुई कीमत?
-

Gold Silver Price: 4 दिन में चांदी 33000 सस्ता, सोना 6 हजार फिसला, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट?
-

Silver Rate Today Jaipur: जयपुर में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 5,000 रुपये टूटा भाव, कितना है आज का रेट?
-

Uttar Pradesh Silver Rate: Varanasi समेत 8 शहरों में चांदी कितनी सस्ती हुई? ताजा भाव उड़ा देंगे होश!
-

Uttar Pradesh Gold Rate: रमजान के माह में Lucknow समेत 9 शहरों में सोना कितना दमदार? 24K-22K का भाव क्या?
-

Silver Price Today: 3 दिनों में 19000 सस्ता हुआ चांदी, 19 फरवरी को क्या है 100gm सिल्वर का रेट, चेक करें भाव
-

Silver Price: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 10 दिनों में 45,000 रुपये तक टूटे दाम, कितना है आज का भाव?
-

BCCI को तगड़ा झटका, भारत से छिन सकती है वर्ल्ड कप की मेजबानी, ICC के नए प्लान से मचा हड़कंप
-

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री, भारत से इस दिन होगा मुकाबला? फैंस तैयार!

