India
oi-Bhavna Pandey
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने 19 फरवरी (गुरुवार) को बड़ा ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष गहन संशोधन (SIR) से संबंधित शुरूआती कार्यों को बिना देरी के पूरा करने का निर्देश दिया है। आयोग ने जानकारी दी कि यह महत्वपूर्ण अभियान आगामी अप्रैल माह से आरंभ होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इसके दायरे में आ जाएंगे।
आयोग ने स्पष्ट किया कि बिहार में यह प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है, जबकि 12 राज्यों में यह अभी जारी है। बाकी बचे हुए राज्यों में ‘SIR’ की कार्यवाही अप्रैल में शुरू की जाएगी, जिससे यह राष्ट्रव्यापी अभियान पूरा हो सके।

अप्रैल से 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR अभियान शुरू करने की तैयारी तेज करते हुए संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रारंभिक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि यह व्यापक अभियान बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।
किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में चलेगा अभियान?
दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड।

SIR प्रक्रिया क्या है और क्यों जरूरी है?
SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और शुद्ध किया जाता है। इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करते हैं।
SIR दौरान क्या-क्या होता है?
- यह जांच की जाती है कि मतदाता अभी भी उसी पते पर रह रहा है या नहीं।
- जिन मतदाताओं का निधन हो चुका है, उनके नाम सूची से हटाए जाते हैं।
- मतदाता सूची में दर्ज नाम, उम्र, पता या फोटो में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसे सुधारा जाता है।
- जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम सूची में जोड़ा जाता है।
- यदि कोई व्यक्ति दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित हो गया है, तो उसका नाम पुराने स्थान से हटाकर नए पते पर दर्ज किया जाता है।
- BLO घर आए तो क्या रखें तैयार?
- जब BLO सत्यापन के लिए आपके घर आएं, तो परिवार के सदस्यों के निम्न दस्तावेज तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल प्रमाण पत्र आदि)
- निवास प्रमाण पत्र
- यदि वोटर आईडी में लगी फोटो धुंधली या पुरानी हो गई है, तो नई स्पष्ट फोटो देकर उसे अपडेट कराया जा सकता है।
- यह अभियान मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हर पात्र नागरिक अपने मताधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सके।
- West Bengal SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका या राहत? फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ी, कोर्ट की 5 बड़ी बातें?
-

Gold Silver Price: चांदी फिर अचानक 9000 हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का, अब क्या है गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
-

Rajpal Yadav: ‘मैं रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन,’ राजपाल यादव को कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने तोड़ी चुप्पी
-

Today Gold Price in Jaipur: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, पिंक सिटी में कितना है 22k-24k गोल्ड का रेट?
-

कौन हैं हल्दीराम परिवार की नई बहू केनिशा पालीवाल? क्या करती हैं काम? 90000 करोड़ है ससुराल वालों की संपत्ति
-

PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, कब जारी होगा पैसा-कैसे चेक करें स्टेटस?
-

क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, पाकिस्तानी क्रिकेटर की एक्स-वाइफ का खुलासा, कहा- मेरा पति एक हत्यारा है
-

Sidharth Malhotra Father Dies Reason: सिद्धार्थ के पिता की मौत की क्या वजह? किया दिल छू लेने वाला ये पोस्ट
-

Love Story: Salim Khan के लिए हिंदू से मुस्लिम बनीं सलमा-4 बच्चे पैदा कर हेलेन पर आया दिल, Salman का रोल क्या?
-

Nitish Bharadwaj: ‘तो हम शादीशुदा होते’, दो शादी करने वाले महाभारत के ‘कृष्ण’ करते थे द्रौपदी से प्यार?
-

MP CM Kisan Samman Nidhi Next Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन मिलेगी CM किसान सम्मान निधि की किस्त
-

Bill Gates Damad: माइक्रोसॉफ्ट किंग का दामाद कौन हैं? कैसे Bill Gates की बेटी का जीता दिल? दिलचस्प है किस्सा!
-

Ameesha Net Worth: चेक बाउंस मामले में फंसी अमीषा करोड़ों की हैं मालकिन, पढ़ाई में रह चुकी हैं गोल्ड मेडिलिस्ट

