India
oi-Puja Yadav
Bharat Bandh 12 February 2026: देशभर में 12 फरवरी को बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने इस दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल (भारत बंद) का आह्वान किया है।
आयोजकों के अनुसार, इस आंदोलन में 30 करोड़ से अधिक श्रमिकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे बैंकिंग, परिवहन और सरकारी सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है। हड़ताल को लेकर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने पुष्टि की है कि भारत बंद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी को ही होगा।

यूनियन नेताओं का कहना है कि यह विरोध केंद्र सरकार की श्रम सुधार नीतियों और आर्थिक फैसलों के खिलाफ किया जा रहा है।
Trade Unions ने श्रम कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना
ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कानून (Labour Codes) मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। यूनियनों का कहना है कि इन कानूनों से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा कमजोर हुई है और नियोक्ताओं को कर्मचारियों की भर्ती और छंटनी में ज्यादा छूट मिल गई है।
साथ ही, पहले मौजूद कई सुरक्षात्मक प्रावधानों को कमजोर कर दिया गया है। भारत बंद को किसान संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है, जिससे इस आंदोलन का दायरा और प्रभाव बढ़ने की संभावना है। किसान संगठनों के समर्थन से कई राज्यों में सड़क जाम, प्रदर्शन और रैलियों की स्थिति बन सकती है।
kya khula kya band: किन सेवाओं पर पड़ सकता है सबसे ज्यादा असर?
हड़ताल के दौरान कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, इन सेवाओं पर असर दिख सकता है-
संभावित रूप से बंद रहने वाली सेवाएं
- बड़े शहरों में बाजार और दुकानें
- कई राज्यों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
- सरकारी कार्यालय
- सड़क जाम की वजह से सार्वजनिक परिवहन
- स्कूल और कॉलेज
- संभावित रूप से चालू रहने वाली सेवाएं
- अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं
- निजी कार्यालय
- एटीएम समेत अन्य आवश्यक सेवाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और शहरों में हालात अलग हो सकते हैं।
What Open What Closed: आम लोगों के लिए क्या है सलाह?
भारत बंद के चलते आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन और बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि-
जरूरी बैंकिंग और सरकारी काम 12 फरवरी से पहले निपटा लें
यात्रा करने से पहले स्थानीय हालात की जानकारी जरूर लें
सार्वजनिक परिवहन में देरी या रुकावट के लिए तैयार रहें
बच्चों के स्कूल-कॉलेज जाने से पहले स्थिति की पुष्टि करें
भारत बंद को देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जरूरी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
-

Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट, दिल्ली में कौन-कौन सी जगह लटका मिलेगा ताला?
-

Delhi Power Cut: राजधानी में 11 फरवरी को गुल रहेगी बिजली, साउथ दिल्ली के इन इलाकों पर पड़ेगा असर
-

Delhi Missing Girls: 15 दिन में 807 लोग गायब! दिल्ली में क्या हो रहा है? NHRC ने सरकार-पुलिस से मांगी रिपोर्ट
-

एप्स्टीन फाइल्स पर संग्राम, दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘भारतीय कनेक्शन’ की जांच की मांग
-

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज से टी20 विश्व कप का आगाज, स्टेडियम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
-

Weather Delhi-NCR Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का डेडली कॉम्बिनेशन, घर से निकलने से पहले जान लें चेतावनी
-

मेट्रो नहीं, अब पूरा शहर बदलेगा ‘नमो भारत’ के साथ! NCRTC-SPA की साझेदारी से स्टेशन के आसपास होगा बड़ा खेल
-

दिल्ली सरकार के 20 फरवरी को 1 साल पूरे: आरोग्य मंदिर, ₹5 में खाना और फ्री बस कार्ड, कई योजनाओं की होगी शुरुआत
-

Delhi News: दिल्ली में बंद होगी लाडली योजना, CM रेखा गुप्ता का ऐलान- ‘लखपति बिटिया स्कीम करेंगे शुरू’
-

Delhi Power Cut: दिल्ली में इन एरिया का पॉवर कट शेड्यूल जारी, आपके इलाके में कब तक रहेगी बिजली कटौती
-

Delhi Pollution: दिल्ली में कैसे कंट्रोल को होगा प्रदूषण? रेखा गुप्ता सरकार ने लॉन्च किए 6 एयर क्वालिटी स्टेशन
-

दिल्ली के सरकारी अस्पताल में बड़ा बदलाव: GB Pant में शुरू हुई CT Scan, Cath Lab, सीएम रेखा ने किया उद्घाटन
-

Delhi Power Cut: साकेत, जनकपुरी और वसंत कुंज समेत कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, BRPL ने जारी किया शेड्यूल
-

कौन हैं IAS Ashok Kumar जो बने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, टफ टास्क मास्टर की है पहचान
-

Delhi E-Rickshaw Policy: ट्रैफिक जाम से लेकर रोजी-रोटी तक, नई नीति पर सरकार का बड़ा प्लान

