India
oi-Smita Mugdha
Umar Khalid Book Launch: दिल्ली दंगों के आरोपी और पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद पिछले 6 साल से तिहाड़ जेल में बंद है। इस बीच उस पर एक किताब लिखी गई है। इस किताब का विमोचन 17 फरवरी को दिल्ली के प्रेस क्लब में किया जाएगा। उमर खालिद की गर्लफ्रेंड बनज्योत्सना लाहिड़ी और उसके दोस्त अनिर्बान ने यह किताब लिखी है।
बनज्योत्सना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया कि इसमें उमर खालिद की जिंदगी और विचार साझा किए गए हैं। सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट के मुताबिक, यह किताब जेल में बिताए उमर खालिद की उस दुनिया के बारे में है जिसमें वह जी रहा है। जेल के भीतर और बाहर दोनों जगह पर उनके जीवन के बारे में है। पोस्ट में कहा गया है कि यह किताब मौजूदा दौर की उस सच्चाई को सामने लाने की कोशिश है।

Umar Khalid Book Launch: जेल में बंद उमर खालिद की आएगी किताब
किताब के कवर पर बनज्योत्सना के अलावा उमर के दोस्त अनिर्बान का भी नाम है। लेखकों के अनुसार, यह पुस्तक दोस्ती, एकजुटता और सामूहिक संघर्ष का परिणाम है, जिसे बेहतर दुनिया बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उमर खालिद दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए मामले में पिछले लगभग 6 साल से जेल में हैं। अदालत के आदेश के अनुसार वे अभी एक साल तक जमानत के लिए अर्जी दाखिल नहीं कर सकते। सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उमर खालिद की भूमिका दंगों में ज्यादा बड़ी थी।
दिल्ली दंगों में गई थी 53 लोगों की जान
बता दें कि दिल्ली दंगों में 53 लोगों की जान गई थी। 2020 में सीएए और एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान यह दंगा भड़का था। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि उमर खालिद और शरजील इमाम समेत अन्य आरोपियों ने दंगों की सुनियोजित साजिश रची थी। पुलिस ने खास तौर पर उमर और शरजील को इसका मुख्य आरोपी बनाया है। फिलहाल इस साल इन दोनों के जेल से बाहर निकलने की उम्मीद कम है, लेकिन दंगों के आरोपी पर गर्लफ्रेंड और दोस्तों ने किताब जरूर लिख दी है।
-

BMC का नया डिप्टी मेयर संजय शंकर घाडी कौन? क्या है जाति? परिवार, संपत्ति से राजनीति तक की पूरी कहानी
-

बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम में लोगों ने दिए सुझाव, CM धामी ने बताया बजट में क्या क्या हो सकता है शामिल
-

BJP Mayor Ritu Tawde Profile: BMC में बीजेपी की रितु तावड़े बनेंगी मेयर, जानिए कौन हैं मुंबई की नई मेयर
-

MP Pappu Yadav Arrested: गिरफ्तारी के बाद पटना मेडिकल कॉलेज गए सांसद पप्पू यादव, क्या है 1995 का पूरा विवाद?
-

‘2 रुपये की भीख मांगनी पड़ रही’ असम CM पर भड़के ओवैसी, हिमंता बिस्वा ने मुस्लिमों को लेकर क्या कहा था?
-

Kya Band-Kya Khula: 7 फरवरी को Maharashtra के 12 जिलों में स्कूल-बैंक और दफ्तर समेत क्या बंद-क्या खुला?- LIST
-

Dehradun में प्रस्तावित रिस्पना -बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना का विरोध का नया तरीका, जानिए क्यों
-

Parliament Today Budget Session: आज संसद में क्या-क्या होगा? लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के असार
-

पंजाब पर टिप्पणी से पहले हरियाणा के किसानों और मजदूरों की स्थिति पर ध्यान दें: AAP का तंज
-

Gold Silver Price: चांदी 25000 से ज्यादा लुढ़की, सोना भी सस्ता, सर्राफा बाजार में हड़कंप, जानिए आज के ताजा रेट
-

Silver Rate Today: चांदी फिर 43300 रुपये सस्ती! 4 लाख से फिसलकर धड़ाम,जानें 1kg, 100gm और 10 ग्राम का ताजा रेट
-

Fact Check: CM हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी बेटी मुस्लिम युवक के साथ? वायरल तस्वीर की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
-

Silver Rate Today: 6 फरवरी को धड़ाम हुई चांदी, ₹275 प्रति ग्राम पर पहुंचा भाव, देखें नई रेट लिस्ट
-

Gold Rate Today: लो जी…अब भरभरा कर गिर रहे सोने के दाम! 22 कैरेट गोल्ड हुआ और सस्ता, चेक करें लेटेस्ट भाव
-

Amitabh Bachchan के बेटे अभिषेक बच्चन को महिला ने मारा जोरदार थप्पड़, सरेआम ऐसे किया बेइज्जत, क्या हुई बात?

