Agriculture Tips : किसान अगर कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो सतालू (आड़ू/पीच) की खेती एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सही मिट्टी, उन्नत किस्म और उचित देखभाल अपनाकर इसकी व्यावसायिक खेती सफल बनाई जा सकती है. सतालू के पौधे बीज या कटिंग दोनों तरीकों से तैयार किए जा सकते हैं, लेकिन कटिंग से पौधे जल्दी फल देने लगते हैं. पौधों को 8–10 मीटर दूरी पर लगाना चाहिए और जैविक खाद का प्रयोग बेहतर रहता है. बाजार में इसका भाव 40–50 रुपये प्रति किलो तक मिलता है, जिससे किसानों को अच्छी आमदनी हो सकती है.


