Business
oi-Smita Mugdha
Budget
2026
Nirmala
Sitharaman
Saree:
हर
साल
बजट
वाले
दिन
देश
की
निगाहें
आर्थिक
आंकड़ों,
टैक्स
स्लैब
और
नई
योजनाओं
पर
रहती
है।
इसके
अलावा,
वित्त
मंत्री
निर्मला
सीतारमण
जब
भी
बजट
पेश
करती
हैं,
तो
उनकी
साड़ी
भी
सुर्खियों
में
रहती
है।
हर
बार
अपनी
खास
साड़ी
के
जरिए
उन्होंने
बड़ा
सांस्कृतिक
और
राजनीतिक
संदेश
देने
की
कोशिश
की
है।
वित्त
मंत्री
ने
इस
बार
साल
के
सबसे
खास
दिन
अपने
गृह
राज्य
तमिलनाडु
की
कांचीवरम
साड़ी
चुनी
है।
संसद
भवन
पहुंचते
समय
उनका
पहनावा
पिछले
कुछ
वर्षों
में
एक
सांस्कृतिक
प्रतीक
बन
गया
है।
लोग
इसे
केवल
फैशन
के
नजरिए
से
नहीं
देखते
हैं।
यह
भारत
की
समृद्ध
हैंडलूम
परंपरा,
क्षेत्रीय
बुनाई
और
कारीगरों
की
मेहनत
के
सम्मान
के
रूप
में
देखते
हैं।

Nirmala
Sitharaman
Saree:
बजट
डे
साड़ी
बनी
अनोखी
परंपरा
–
निर्मला
सीतारमण
इस
वर्ष
लगातार
नौवां
आम
बजट
(Budget
2026)
पेश
कर
रही
हैं।
इतने
लंबे
कार्यकाल
के
दौरान
उनकी
साड़ी
पसंद
भी
एक
तरह
की
परंपरा
का
रूप
ले
चुकी
है।
–
हर
बार
उनकी
साड़ी
किसी
न
किसी
राज्य
की
हथकरघा
कला
को
दर्शाती
है।
कभी
रेशम,
कभी
सूती,
कभी
पारंपरिक
बॉर्डर।
उनका
हर
चुनाव
भारतीय
बुनकर
समुदाय
से
जुड़ाव
का
संदेश
देता
है।
–
फैशन
एक्सपर्ट्स
का
मानना
है
कि
वित्त
मंत्री
का
यह
अंदाज
देश
के
हैंडलूम
सेक्टर
के
लिए
एक
सशक्त
मंच
का
काम
करता
है।
–
राष्ट्रीय
स्तर
पर
जब
करोड़ों
लोग
बजट
भाषण
देखते
हैं,
तब
उनके
जरिए
अनजाने
में
ही
सही,
कई
क्षेत्रीय
बुनाई
शैलियों
को
पहचान
मिलती
है।
Budget
2026
के
दिन
दिखा
कांचीवरम
का
रंग
बजट
2026
पेश
करने
के
लिए
निर्मला
सीतारमण
ने
इस
बार
हाथ
से
बुनी
बैंगनी
रंग
की
कांचीवरम
सिल्क
साड़ी
पहनी।
तमिलनाडु
की
इस
पारंपरिक
साड़ी
में
हल्के
सुनहरे-भूरे
रंग
के
चेक
(कट्टम)
और
कॉफी
ब्राउन
बॉर्डर
था।
उन्होंने
इसके
साथ
बैंगनी
रंग
का
शॉल
भी
कैरी
किया
है।
वित्त
मंत्री
स्वयं
तमिलनाडु
से
हैं,
इसलिए
इसे
अपने
गृह
राज्य
की
कला
को
दिया
गया
सम्मान
भी
माना
जा
रहा
है।
कांचीवरम
साड़ियां
अपनी
मजबूत
बुनाई,
रेशमी
चमक
और
पारंपरिक
डिजाइन
के
लिए
दुनिया
भर
में
मशहूर
हैं।
इस
साल
तमिलनाडु
में
चुनाव
हैं
और
वित्त
मंत्री
ने
अपने
होम
स्टेट
को
साड़ी
के
जरिए
बड़ा
संदेश
दे
दिया
है।
साड़ी
के
जरिए
दिया
तमिल
जनता
को
राजनीतिक
संदेश
निर्मला
सीतारमण
ने
कभी
सार्वजनिक
रूप
से
यह
नहीं
बताया
कि
उनकी
साड़ियों
के
पीछे
कोई
खास
संदेश
होता
है।
हालांकि,
राजनीति
संकेतों
के
लिए
भी
जानी
जाती
है।
पिछले
साल
उन्होंने
बिहार
की
मधुबनी
साड़ी
को
चुना
था।
इस
बार
तमिलनाडु
की
कांचीवरम
को
चुना
है।
राजनीतिक
विश्लेषक
मानते
हैं
कि
यह
चुनाव
हथकरघा
उद्योग,
ग्रामीण
रोजगार
और
महिला
कारीगरों
के
प्रति
समर्थन
का
प्रतीक
है।
कई
साड़ियों
से
जुड़े
बुनाई
केंद्रों
को
जीआई
टैग
और
अंतरराष्ट्रीय
पहचान
भी
मिल
चुकी
है।
इस
तरह
बजट
का
दिन
सिर्फ
आर्थिक
घोषणाओं
का
नहीं,
बल्कि
भारतीय
वस्त्र
विरासत
के
उत्सव
का
भी
दिन
बन
जाता
है।
इसमें
निर्मला
सीतारमण
की
साड़ी
एक
खामोश
लेकिन
प्रभावी
भूमिका
निभाती
है।
-

Budget 2026 से पहले बड़ा संकेत! TAX से PM Kisan तक 5 धमाके वाले होंगे ऐलान, क्या आपकी जेब को मिलेगी राहत?
-

Gold Rate Today Budget 2026: बजट के दिन सोना धड़ाम! 9000 हुआ सस्ता, 10 ग्राम का रेट देख उड़ जाएंगे होश
-

LPG Price: बजट पेश होने से पहले फूटा महंगाई बम, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें क्या हो गया रेट?
-

February Rule Change 2026: बजट के साथ 1 फरवरी से बदल रहे हैं ये बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?
-

Rail Budget 2026: सस्ता होगा रेलवे का टिकट, 50 फीसदी तक मिल सकती है छूट, क्या है सरकार का प्लान
-

Exclusive Budget 2026: बजट में क्या सस्ता, क्या महंगा? किन सेक्टरों की लॉटरी –जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
-

Union Budget 2026 LIVE: निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंचीं, बजट को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी
-

Nirmala Sitharaman: किस रंग की साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंची निर्मला सीतारमण? किस साल चुना कहां का ट्रेडिशन?
-

Income Tax Budget 2026: इनकम टैक्स में बड़े बदलाव की उम्मीद,टैक्सपेयर्स को क्या मिल सकती है राहत?
-

Budget 2026 Healthcare Expectation: इस बार सस्ता होगा इलाज? हेल्थ सेक्टर को वित्त मंत्री से 5 बड़ी उम्मीदें
-

Gold Price India : सोना 2026 में और महंगा होगा या लगेगा ब्रेक? Economic Survey ने खोले गोल्ड रैली के राज
-

Union Budget Time-Date Change Reason: भारत का बजट शाम 5 बजे क्यों पेश होता था और अब 1 फरवरी सुबह 11 बजे क्यों?
-

School Closed: कोहरे-बारिश का डबल अटैक! Delhi-UP और Maharashtra समेत 10 राज्यों में स्कूल कहां बंद-कहां खुले?
-

Rail Budget 2026: लेटलतीफी, खराब खाने से मिलेगी मुक्ति? विशेषज्ञ ने सरकार के सामने रखीं 6 बड़ी मांगे
-

Budget 2026 आम बजट से उत्तराखंड को खासा उम्मीदें, भाजपा ने की विशेष प्लानिंग, जानिए क्या है तैयारियां

