Last Updated:
Rail Budget 2026: आज आम बजट में देश की पहली सेमी हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन यानी वंदेभारत स्लीपर को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है, क्योंकि पहली ट्रेन गुवाहाटी और हावड़ा के बीच शुरू हो चुकी है और इसका रिस्पांस देखकर सभी की निगाहें बजट पर हैं. जानकार मानते हैं कि छोटे शहरों से चलाने के लिए प्रोडक्शन को बढ़ाया जा सकता है. जिससे छोटे शहरों के लोग भी सफर कर सकें.
वंदेभारत स्लीपर के प्रोडक्शन पर हो सकता है बड़ा ऐलान.नई दिल्ली. आज आम बजट आने वाला है. लोगों को काफी उम्मीदें हैं, खासकर वंदेभारत स्लीपर को लेकर. देश की पहली सेमी हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है, क्योंकि पहली ट्रेन गुवाहाटी और हावड़ा के बीच शुरू हो चुकी है और इसका रिस्पांस देखकर भारतीय रेलवे गदगद है. जानकार मानते हैं कि यह ट्रेन विदेशों में चल रही सेमी हाईस्पीड ट्रेन से बेहतर है. इसलिए भारत इस ट्रेन को एक्सपोर्ट करने की भी तैयारी में है. इसी को देखते हुए प्रोडक्शन बढ़ाने की घोषणा हो सकती है, जिससे एक्सपोर्ट करने के साथ छोटे शहरों के लोग भी इससे सफर कर सकें.
वंदेभारत स्लीपर पहली ट्रेन है, जिसमें मौजूदा प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में बड़ा बदलाव किया है. काफी रिसर्च और कई देशों में चल रही इस श्रेणी की ट्रेन की स्टडी करने से स्लीपर वंदेभारत तैयार की गयी है. बजट में इस ट्रेनों के प्रोडक्शन को बढ़ाने की घोषणा की जा सकती है. वंदेभारत चेयरकार के मुकाबले इस ट्रेन का प्रोडक्शन तेजी से किए जाने की तैयारी है.
20 से अधिक वंदेभारत की हो सकती है घोषणा
इस बजट में 30 के करीब वंदेभारत प्रोडक्शन की घोषणा की जा सकती है. इसके लिए बजट आवंटिक किया जा सकता है. इस ट्रेनों को लंबी दूरी में 1000 से 1500 किमी. में चलाया जा सकता है. मंत्रालय की कोशिश होगी कि 2026-27 में देश की राजधानी से प्रमुख शहरों में स्लीपर वंदेभारत चलाने के अलावा उन शहरों के बीच भी चला दी जाए, जिन पर राजधानी व दूसरी प्रीमियत ट्रेनें फुल चलती हों. इस तरह स्लीपर वंदेभारत के चलने के बाद छोटे शहरों के लोग भी इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे, क्योंकि ये उनके शहरों से जरूर गुजरेगी.
12 ट्रेनों की हो चुकी है घोषणा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि इस साल के अंत तक 12 वंदेभारत स्लीपर चलाई जाएंगी . अभी बीईएमएल बेंगलुरू में इसका प्रोडक्शन किया जा सकता है. पर प्रोडक्शन बढ़ने के साथ दूसरे कोच फैक्टरी में भी निर्माण कराया जाएगा.
24 कोच पर रहेगा फोकस
वंदेभारत स्लीपर के बढ़ते रिस्पांस को देखते हुए रेलवे ने 24 कोच वाली स्लीपर वंदेभारत बनाने का फैसला कर लिया है. इस दिशा में काम भी शुरू हो गया है. बजट में इस श्रेणी के ट्रेन पर भी घोषणा की जा सकती है क्योंकि इसमें एक बार में करीब 1300 लोग सफर कर सकेंगे.

