Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 30
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | Mausam News Live | IMD Weather Update | Weather Forecast | Rainfall Alert | Thunderstorm Alert | Heavy Snowfall Alert- आंधी, बिजली और बारिश…UP-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक 8 राज्यों में आसमान से गिरेगी आफत, IMD की चेतावनी
Hindi News

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | Mausam News Live | IMD Weather Update | Weather Forecast | Rainfall Alert | Thunderstorm Alert | Heavy Snowfall Alert- आंधी, बिजली और बारिश…UP-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक 8 राज्यों में आसमान से गिरेगी आफत, IMD की चेतावनी

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 31, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
Today Weather Live: देश का मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे लोगों को अब एक नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के कारण उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक मौसम अचानक बिगड़ने वाला है. तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी कड़केगी. कई जगहों पर झमाझम बारिश होगी. इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फ गिरेगी. मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ेगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम पल-पल रंग बदलेगा. UP, बिहार, दिल्ली-NCR, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा जैसे घनी आबादी वाले राज्यों में यह बदलाव ज्यादा असर डाल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम हैं. कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी, तो कहीं तेज हवा लोगों की रफ्तार रोक देगी.

देश भर के मौसम का लाइव अपडेट

Aaj Ka Mausam Live: श्रीनगर मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा मौसम अपडेट के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. 2 और 3 फरवरी को भी बादल छाए रहने के साथ ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 4 से 6 फरवरी तक मौसम आंशिक रूप से बादली रहने का अनुमान है, वहीं 7 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे. 8 से 10 फरवरी के दौरान मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक: पहाड़ से मैदान तक असर

IMD के अनुसार इस समय एक नहीं बल्कि कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं. इसका सीधा असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर पड़ रहा है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जम सकती है. निचले क्षेत्रों में बारिश और ठंडी हवाएं चलेंगी. यही सिस्टम आगे बढ़कर मैदानी इलाकों में भी असर दिखाएगा.

(फाइल फोटो PTI)
  • मैदानी राज्यों में बादल छाने लगेंगे. हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कुछ जगहों पर झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकते हैं. तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. दिन में धूप कमजोर रहेगी. रातें ज्यादा सर्द होंगी.
  • मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग सुबह-शाम ठिठुरन महसूस करेंगे. खुले इलाकों में आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है. बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. IMD ने खासतौर पर किसानों और खुले में काम करने वालों को सतर्क रहने को कहा है.

दिल्ली-NCR, UP, बिहार और राजस्थान का ताजा हाल

दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा. आंशिक बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है. सुबह हल्का से घना कोहरा देखने को मिल सकता है. रात के समय गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश संभव है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

  • उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर अभी खत्म नहीं हुआ है. पश्चिमी यूपी में 1 से 2 फरवरी को और पूर्वी यूपी में 2 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज-चमक के भी आसार हैं. कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.
  • बिहार में फिलहाल राहत है. अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश या शीतलहर की चेतावनी नहीं है. हालांकि सुबह और शाम घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है. न्यूनतम तापमान 5 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है.
  • राजस्थान में मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है. 31 जनवरी से 1 फरवरी तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है. हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहेगी. झोंके 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकते हैं. पश्चिमी राजस्थान में ओलावृष्टि की भी आशंका है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है.
(फोटो PTI)

पश्चिमी विक्षोभ क्या है और यह मौसम क्यों बिगाड़ता है?

पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर क्षेत्र से उठने वाली वेदर सिस्टम है. यह नमी लेकर भारत पहुंचता है. जब यह हिमालय से टकराता है, तो बारिश और बर्फबारी होती है. यही सिस्टम आगे बढ़कर मैदानी इलाकों में भी मौसम बदल देता है.

किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा है?

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी का खतरा ज्यादा है. दिल्ली-NCR, UP, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का असर दिखेगा.

क्या तापमान और गिरेगा?

हां, बारिश और बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी. इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट संभव है.

किसानों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों को नुकसान हो सकता है. किसानों को फसल ढकने और खुले उपकरण सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

आम लोगों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

खुले में बिजली-गरज के दौरान न निकलें. कोहरे में वाहन धीरे चलाएं. ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखें.

(फोटो PTI)

आगे कैसा रहेगा मौसम?

आने वाले दिनों में कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी तक लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की चेतावनी दी गई है. ऊंचाई वाले इलाकों जैसे गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और द्रास में भारी हिमपात हो सकता है. इससे सड़क संपर्क प्रभावित होने का खतरा है. कई पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ेगी और तापमान शून्य से नीचे जा सकता है. आम लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी सतर्कता जरूरी होगी, क्योंकि बर्फबारी के बाद ठंड और तेज हवाएं हालात और मुश्किल बना सकती हैं.
  • उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज सख्त बना रहेगा. IMD के अनुसार 3 फरवरी तक राज्य में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फ गिर सकती है, जबकि देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जैसे मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड और बढ़ेगी. तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
  • वहीं हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर गहराता दिखेगा. शिमला, मनाली, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है. कई इलाकों में स्कूल बंद किए जा सकते हैं और यातायात पर असर पड़ सकता है. निचले क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोग और पर्यटक अनावश्यक यात्रा से बचें क्योंकि अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं.
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBudget Stocks 2026: बजट से पहले कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए 5 दमदार शेयर,जल्दी लगा लें दांव,मिलेगा रिटर्न | Budget Stocks 2026 Top 5 stocks before union budget investment ideas
Next Article Russian Girls के चक्कर में बिल गेट्स को हुआ गुप्त रोग! Epstein Files में और भी चौंकाने वाले खुलासे | bill gates caught std from russian girls jeffrey epstein files big claimed
HawkNews
  • Website

Related Posts

Meloni से लेकर Modi तक, ट्रंप ने किस-किस से बिगाड़े रिश्ते? दूसरे कार्यकाल में कितनों से झगड़े?- Timeline | trump-second-term-global-diplomatic-conflicts-with-world-leader-narendra-mod-meloni-2025-2026

June 30, 2026

सुल्तानपुर के क्रांतिकारी गया प्रसाद और भगत सिंह के साथियों की कहानी, अमहट जेल से तेज हु्आ आजादी आंदोलन

June 30, 2026

PM Kisan: 24वीं किस्त के लिए कौन है पात्र और किसका कटेगा पत्ता? बस 1 मिनट में दूर करें सारा कन्फ्यूजन | PM Kisan 24th Installment Update: Check Release Date and Mandatory Document Work

June 30, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,952)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Meloni से लेकर Modi तक, ट्रंप ने किस-किस से बिगाड़े रिश्ते? दूसरे कार्यकाल में कितनों से झगड़े?- Timeline | trump-second-term-global-diplomatic-conflicts-with-world-leader-narendra-mod-meloni-2025-2026

June 30, 2026

सुल्तानपुर के क्रांतिकारी गया प्रसाद और भगत सिंह के साथियों की कहानी, अमहट जेल से तेज हु्आ आजादी आंदोलन

June 30, 2026

PM Kisan: 24वीं किस्त के लिए कौन है पात्र और किसका कटेगा पत्ता? बस 1 मिनट में दूर करें सारा कन्फ्यूजन | PM Kisan 24th Installment Update: Check Release Date and Mandatory Document Work

June 30, 2026

Akhilesh Yadav Strategy UP Chunav 2027 | om prakash rajbhar | jyant choudhary

June 30, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Meloni से लेकर Modi तक, ट्रंप ने किस-किस से बिगाड़े रिश्ते? दूसरे कार्यकाल में कितनों से झगड़े?- Timeline | trump-second-term-global-diplomatic-conflicts-with-world-leader-narendra-mod-meloni-2025-2026

June 30, 2026

सुल्तानपुर के क्रांतिकारी गया प्रसाद और भगत सिंह के साथियों की कहानी, अमहट जेल से तेज हु्आ आजादी आंदोलन

June 30, 2026

PM Kisan: 24वीं किस्त के लिए कौन है पात्र और किसका कटेगा पत्ता? बस 1 मिनट में दूर करें सारा कन्फ्यूजन | PM Kisan 24th Installment Update: Check Release Date and Mandatory Document Work

June 30, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.