Last Updated:
सुधांशु त्रिवेदी ने शराब घोटाले को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. (फाइल फोटो)नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. बीजेपी ने कहा है कि जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है, वहां ‘घोटाला और आपसी कलह’ ही शासन का परमानेंट मॉडल बन जाता है. पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कर्नाटक सरकार की पोल खोली. उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार 6,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले और सट्टेबाजी रैकेट में लिप्त है. बीजेपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया है और अब राज्य को लूट रही है.
शराब, सट्टा और स्कैम: कर्नाटक सरकार घिरी
सुधांशु त्रिवेदी ने कर्नाटक में चल रहे कथित घोटालों की लंबी लिस्ट गिनाई.
* 6000 करोड़ का शराब घोटाला: कर्नाटक शराब कारोबारी संघ ने खुद कांग्रेस सरकार पर 6,000 करोड़ रुपये की वसूली और घोटाले का आरोप लगाया है.
* सट्टेबाजी में विधायक: चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र के खिलाफ ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी (ED) ने केस दर्ज किया है.
* पुराने पाप: बीजेपी ने याद दिलाया कि इससे पहले वाल्मीकि योजना (दलितों के लिए फंड) और मुदा (MUDA) लैंड स्कैम में भी सरकार फंस चुकी है.
सिद्धारमैया Vs शिवकुमार: कुर्सी की लड़ाई
बीजेपी ने कांग्रेस के अंदर चल रही सिर-फुटौव्वल पर भी तंज कसा. त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोटालों में ही नहीं, बल्कि आपसी झगड़ों में भी नंबर वन है. कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच की लड़ाई जगजाहिर है. बीजेपी ने कहा कि यही हाल राजस्थान, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में भी रहा है. कांग्रेस का शासन मॉडल सिर्फ ‘लूट और झगड़े’ पर टिका है.
बीजेपी का मॉडल ‘पारदर्शिता’, कांग्रेस का ‘धोखा’
त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस दलितों के पैसे का दुरुपयोग करती है और जमीन घोटाले करती है. इसके उलट, बीजेपी का शासन मॉडल ‘विकास, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार’ पर आधारित है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक भारत का महत्वपूर्ण राज्य है, लेकिन कांग्रेस ने इसकी साख पर बट्टा लगा दिया है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

