Last Updated:
Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक बार फिर से अपने बयानों से विवाद पैदा कर दिया है. उन्होंने कहा कि गजनी या लोदी हिन्दुस्तानी लुटेरे थे. वे विदेशी नहीं थे. बता दें कि गजनी ने ही भारत पर आक्रमण कर सोमनाथ मंदिर को तोड़ा था. अब अंसारी के इस बयान पर सियासी तूफान खड़ा हो गया है. बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है.
Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गजनी और लोदी को हिन्दुस्तानी लुटेरा बताया है. (फाइल फोटो/PTI)Hamid Ansari: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर खलबली मचा दी है. उन्होंने कहा कि गजनी और लोदी हिन्दुस्तानी लुटेरे थे. हामिद अंसारी ने कहा कि अपनी किताबों में लोग छपवाते हैं कि कोई लोदी है तो कोई गजनी है…ये सब हिन्दुस्तानी लुटेरे थे. ये बाहर से नहीं आए थे. पूर्व उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि राजनीतिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोग कहते हैं कि उन्होंने ये तोड़ दिया और वो तोड़ दिया. सब हिन्दुस्तानी थे. बीजेपी ने हामिद अंसारी के बयान पर करारा पलटवार किया है. भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति के बयान पर कहा कि शरजील इमाम और उमर खालिद को युवा नेता बताने के बाद हामिद अंसारी ने अब सोमनाथ मंदिर को तोड़ने वाले गजनी की तारीफ की है.
अब भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के मध्यकालीन शासकों महमूद गजनवी और लोदी वंश को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस और तथाकथित कांग्रेस इकोसिस्टम पर तीखा हमला बोला है. भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्ष इतिहास को नए राजनीतिक नजरिये से पेश कर रहा है और हिंदू धार्मिक प्रतीकों पर हुए हमलों को कमतर दिखाने की कोशिश कर रहा है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अंसारी की टिप्पणी कोई अलग घटना नहीं है, बल्कि यह उस पैटर्न का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस से जुड़े लोग बार-बार भारत के मध्यकालीन इतिहास को साफ-सुथरा दिखाने का प्रयास करते हैं. उन्होंने कहा, ‘शरजील इमाम और उमर खालिद को युवा नेता बताने के बाद अब कांग्रेस इकोसिस्टम और हामिद अंसारी महमूद गजनवी जैसे शासक का महिमामंडन कर रहे हैं, जिसने सोमनाथ मंदिर को नष्ट और अपवित्र किया था.’
After calling Sharjeel and Umar Khalid as Yuva
Now CONGRESS ECOSYSTEM AND Hamid Ansari eulogise Ghazni who destroyed & desecrated Somnath Mandir
Congress ecosystem eulogises Mahmud of Ghazni…they oppose Somnath Swabhiman Parv.. they whitewash crimes of Aurangzeb and those… pic.twitter.com/YUeXxI4Jrs

