India
oi-Puja Yadav
Republic
Day
2026
Parade:
भारत
आज
अपना
77वां
गणतंत्र
दिवस
(77th
Republic
Day)
मना
रहा
है।
दिल्ली
के
कर्तव्य
पथ
पर
आयोजित
इस
भव्य
समारोह
में
भारत
की
सैन्य
ताकत
और
सांस्कृतिक
विरासत
की
झलक
दिखी।
इसके
साथ
ही
वीआईपी
दीर्घा
में
मौजूद
सियासी
हस्तियों
ने
भी
सबका
ध्यान
अपनी
ओर
खींचा।
राष्ट्रपति
द्रौपदी
मुर्मू
और
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र
मोदी
ने
विदेशी
मेहमानों
यूरोपीय
आयोग
की
अध्यक्ष
उर्सुला
वेन
डेर
लेयेन
और
यूरोपीय
परिषद
के
प्रमुख
एंटोनियो
कोस्टा
के
साथ
परेड
का
देखा।
गणतंत्र
दिवस
परेड
में
इस
बार
कांग्रेस
सांसद
और
लोकसभा
में
नेता
विपक्ष
राहुल
गांधी
भी
कर्तव्य
पथ
पर
नजर
आए।

Rahul
Gandhi
Attends
Republic
Day
Parade:
VIP
दीर्घा
में
दिखें
राहुल
गांधी
समारोह
के
दौरान
वीआईपी
दीर्घा
में
लोकसभा
के
नेता
प्रतिपक्ष
राहुल
गांधी
की
मौजूदगी
ने
विशेष
ध्यान
खींचा।
हमेशा
की
तरह
सफेद
टी-शर्ट
पहने
राहुल
गांधी
पूरी
परेड
को
काफी
बारीकी
से
देखते
नजर
आए।
राहुल
गांधी
के
पास
ही
केंद्रीय
आईटी
मंत्री
अश्विनी
वैष्णव
और
दिल्ली
की
मुख्यमंत्री
रेखा
गुप्ता
बैठी
थीं।
अक्सर
विदेशी
दौरों
को
लेकर
आलोचनाओं
के
घेरे
में
रहने
वाले
राहुल
गांधी
ने
इस
बार
समारोह
में
शामिल
होकर
सबका
ध्यान
खिंचा।
गौरतलब
है
कि
पिछले
स्वतंत्रता
दिवस
समारोह
में
उनकी
अनुपस्थिति
को
लेकर
काफी
विवाद
हुआ
था।
पिछली
गैरमौजूदगी
के
बाद
बदली
तस्वीर
राहुल
गांधी
अक्सर
संसद
और
बड़े
सार्वजनिक
कार्यक्रमों
में
अनुपस्थिति
को
लेकर
आलोचकों
के
निशाने
पर
रहते
हैं।
आलोचकों
का
कहना
रहा
है
कि
वे
कई
बार
राष्ट्रीय
कार्यक्रमों
की
बजाय
विदेशी
दौरों
को
प्राथमिकता
देते
हैं।
ऐसे
में
गणतंत्र
दिवस
जैसे
अहम
अवसर
पर
उनकी
मौजूदगी
को
राजनीतिक
रूप
से
महत्वपूर्ण
संदेश
के
तौर
पर
देखा
जा
रहा
है।
देश
के
ये
शीर्ष
नेता
भी
रहें
मौजूद
गणतंत्र
दिवस
समारोह
में
देश
की
सर्वोच्च
संवैधानिक
और
राजनीतिक
हस्तियों
के
साथ-साथ
अंतरराष्ट्रीय
मेहमानों
की
भी
मौजूदगी
रही।
समारोह
में
राष्ट्रपति
द्रौपदी
मुर्मू,
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
के
साथ
इस
बार
के
चीफ
गेस्ट
यूरोपीय
आयोग
की
अध्यक्ष
उर्सुला
वॉन
डेर
लेयेन
और
यूरोपीय
परिषद
के
प्रमुख
एंटोनियो
डिकोस्टा
शामिल
हुए।
इसके
अलावा
रक्षा
मंत्री
राजनाथ
सिंह,
विदेश
मंत्री
एस.
जयशंकर,
वित्त
मंत्री
निर्मला
सीतारमण,
राष्ट्रीय
सुरक्षा
सलाहकार
अजीत
डोभाल,
भाजपा
अध्यक्ष
नितिन
नबीन
समेत
कई
केंद्रीय
मंत्री
और
विशिष्ट
अतिथि
भी
समारोह
में
मौजूद
रहे।
परेड
के
दौरान
एक
खास
नजारा
तब
दिखा
जब
प्रधानमंत्री
मोदी
खड़े
होकर
विदेशी
अतिथियों
को
हर
झांकी
और
सैन्य
टुकड़ी
के
बारे
में
विस्तार
से
समझाते
दिखे।
जब
कर्तव्य
पथ
पर
यूरोपीय
संघ
के
नौसैनिकों
की
टुकड़ी
ने
कदमताल
की,
तो
उर्सुला
वेन
डेर
लेयेन
के
चेहरे
पर
गर्व
की
मुस्कान
दिखाई
दी।
महिला
नेतृत्व
का
ऐतिहासिक
क्षण
इस
साल
की
परेड
का
एक
ऐतिहासिक
पल
तब
देखने
को
मिला
जब
सीआरपीएफ
की
सहायक
कमांडेंट
सिमरन
बाला
ने
अर्धसैनिक
बल
की
पुरुषों
की
टुकड़ी
की
मार्च-पास्ट
की
कमान
संभाली।
सिमरन
बाला
जम्मू-कश्मीर
के
राजौरी
जिले
के
नौशेरा
सेक्टर
में
जन्मी
हैं।
उन्होंने
भारत
के
सबसे
बड़े
अर्धसैनिक
बल
सीआरपीएफ
की
147
जवानों
की
टुकड़ी
का
नेतृत्व
किया।
यह
दृश्य
महिला
सशक्तिकरण
और
सुरक्षा
बलों
में
महिलाओं
की
बढ़ती
भूमिका
का
प्रतीक
बना।
-

Republic Day Parade: राफेल की दहाड़ से गूंज उठा कर्तव्य पथ, हिंद की सेना के आगे नतमस्तक विश्व, देखें तस्वीरें
-

Republic Day 2026 Wishes in Hindi: दिल में देशभक्ति,जुबां पर भारत मां’, 26 जनवरी के 50 शुभकामना संदेश
-

2 महीने पहले कैंसिल हुई थी शादी, अब पलाश मुच्छल ने उठाया बड़ा कदम, स्मृति मंधाना से जुड़ा है मामला
-

Republic Day 2026: CM रेखा गुप्ता ने तिरंगा फहराकर खोला 11 महीने का रिपोर्ट कार्ड, गिनाईं दिल्ली की उपलब्धियां
-

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए
-

26 January Shayari: ‘वतन से सुंदर महबूब नहीं, तिरंगे से खूबसूरत कफन नहीं’, दिल छू लेंगी ये शायरियां
-

77th Republic Day 2026: कर्तव्य पथ में वंदे मातरम् की गूंज,ऑपरेशन सिंदूर की गर्जना
-

Happy Republic Day 2026: ‘संविधान की शान, तिरंगे का मान’,अपनों को भेजें खास संदेश
-

Droupadi Murmu Speech: ‘संविधान, वंदे मातरम और महिला सशक्तिकरण’- राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन की खास बातें
-

Chandigarh Weather Traffic Advisory: ठंड, कोहरा और ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़ लें मौसम का ये जरूरी अपडेट
-

गणतंत्र दिवस पर संजय लीला भंसाली ने दिखाई ‘भारत गाथा’, सिनेमा को बताया भारतीय कहानियों का सशक्त माध्यम
-

President Droupadi Murmu Speech Highlights: राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकतंत्र, एकता और राष्ट्रीय गौरव पर दिया जोर
-

Women Power on Republic Day: इतिहास में पहली बार! इस बार जवाब देने आ रही है ‘नारी शक्ति’, कांप उठेगा दुश्मन
-

Republic Day: क्या है बब्बर खालसा, जिसने Punjab से Delhi तक तबाही की साजिश रची? RDX के साथ 5 आतंकी गिरफ्तार
-

Republic Day Punjab Tableau: गणतंत्र दिवस पर गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को समर्पित पंजाब की झांकी

