Last Updated:
Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल मार्केट में क्रूड का भाव एक बार फिर 64 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है. इसका असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है. नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव दिख रहा है. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखा और आज सुबह जारी तेल कीमतों में नोएडा से पटना तक बदलाव दिख रहा है. ग्लोबल मार्केट में क्रूड का भाव 64 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इसका असर दिखता है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 94.88 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 17 पैसे बढ़ा और 87.98 रुपये लीटर पहुंच गया है. आज गाजियाबाद में पेट्रोल 12 पैसे गिरावट के साथ 94.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे गिरकर 87.67 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 20 पैसे बढ़त के साथ 105.73 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 19 पैसे महंगा होकर 91.96 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में वापस गिरावट दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव 0.83 डॉलर गिरकर 64.09 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट करीब 0.90 डॉलर बढ़त के साथ 60.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.88 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.58 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.73 रुपये और डीजल 91.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

