Last Updated:
Bengal Politics: पश्चिम मेदिनीपुर में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर पुरुलिया से लौटते समय हिंसक हमला हुआ था. सुवेंदु का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से टीएमसी के गुंडों ने उनकी दो गाड़ियाँ तोड़ दीं और भाजपा महामंत्री को बेरहमी से पीटा. घटना के विरोध में भाजपा ने पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ मार्च निकाला. अधिकारी ने साफ कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है.
बीजेपी ने खोला मोर्चा. (ANI)पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर पुरुलिया से लौटते समय हुए हिंसक हमले पर बीजेपी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जब वे मेदिनीपुर जा रहे थे तब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 10-12 कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ियों को निशाना बनाया. इस हमले में काफिले की दो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और भाजपा के प्रदेश महामंत्री के साथ भी मारपीट की गई है. अधिकारी ने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है.
मेदिनीपुर में बीजेपी का मार्चा
घटना के विरोध में भाजपा ने पश्चिम मेदिनीपुर की सड़कों पर जोरदार विरोध मार्च निकाला. सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस की मदद से रास्ते में गुंडागर्दी की गई और हमलावरों को भागने का मौका दिया गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है. इसी निष्क्रियता के खिलाफ भाजपा ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे इलाके में भारी तनाव का माहौल बना हुआ है.
#WATCH | Paschim Medinipur: On attack on his convoy, West Bengal LoP Suvendu Adhikari says, “When I was returning from Purulia to Medinipur, 10-12 TMC goons attacked me along with the police… They vandalised two vehicles. BJP district general secretary was also beaten, and… pic.twitter.com/9Bm9w7EB7t

