India
oi-Bhavna Pandey
Kids
born
in
2025
will
be
called
what?
सोचिए,
साल
2025
में
जन्म
लेने
वाले
बच्चे
जब
बड़े
होंगे,
तो
उनकी
दुनिया
कैसी
होगी?
जिस
तरह
आज
हम
यह
सुनकर
चौंकते
हैं
कि
कभी
मोबाइल
और
इंटरनेट
नहीं
थे,
वैसे
ही
आने
वाली
पीढ़ी
हमारे
आज
के
दौर
को
“पुराना
ज़माना”
कहेगी।
हर
कुछ
साल
में
बच्चों
की
एक
नई
पीढ़ी
सामने
आती
है
और
उसे
एक
नाम
दिया
जाता
है,
ताकि
उनके
समय,
सोच
और
जीवनशैली
को
समझा
जा
सके।
अब
सवाल
यह
है
कि
2025
में
जन्म
लेने
वाले
बच्चों
को
क्या
कहा
जाएगा
और
वे
किस
तरह
की
दुनिया
में
बड़े
होंगे?
आइए
जानते
हैं…
साल
2025
से
जन्म
लेने
वाले
बच्चे
क्या
कहलाएंगे?
साल
2025
से
जन्म
लेने
वाले
बच्चों
को
“जनरेशन
बीटा
(Generation
Beta)”
कहा
जाएगा।
जैसे
इससे
पहले
की
पीढ़ियों
को
जनरेशन
एक्स,
मिलेनियल्स,
जनरेशन
ज़ेड
और
जनरेशन
अल्फा
के
नाम
दिए
गए,
उसी
क्रम
में
अब
दुनिया
एक
नई
पीढ़ी
में
प्रवेश
कर
चुकी
है।
जनरेशन
बीटा
का
दौर
2025
से
लेकर
शुरू
हो
चुका
है।

किस
साल
तक
के
बच्चे
कहलाएंगे
जनरेशन
बीटा?
आम
तौर
पर
जेनरेशन
का
दायरा
करीब
15
साल
माना
जाता
है।
यानी
2025
से
2039
तक
पैदा
होने
वाले
बच्चे
जेनरेशन
बीटा
में
आएंगे।
2040
के
आसपास
अगली
जेनरेशन
का
नाम
सामने
आएगा।अनुमान
है
कि
यह
पीढ़ी
दुनिया
की
कुल
आबादी
का
13%
से
16%
हिस्सा
बनेगी।
कैसे
रखे
जाते
हैं
जेनरेशन
के
नाम?
ये
नाम
सरकारें
नहीं,
बल्कि
समाजशास्त्री,
जनसंख्या
विशेषज्ञ
और
ट्रेंड
एनालिस्ट
मिलकर
चलन
में
लाते
हैं।
मकसद
होता
है-एक
दौर
में
जन्मे
लोगों
की
सोच,
तकनीक,
माहौल
और
चुनौतियों
को
समझना।
जैसे
मिलेनियल्स
इंटरनेट
के
साथ
बड़े
हुए,
जेन
Z
सोशल
मीडिया
के
साथ,
और
जेन
अल्फा
टैबलेट-एआई
के
बीच।
AI
और
वर्चुअल
रियलिटी
की
दुनिया
में
बड़े
होंगे
ये
बच्चे
विशेषज्ञों
के
अनुसार,
जनरेशन
बीटा
ऐसे
समय
में
जन्म
ले
रही
है
जब
तकनीक
केवल
जीवन
का
हिस्सा
नहीं,
बल्कि
जीवन
का
आधार
बन
चुकी
होगी।
आर्टिफिशियल
इंटेलिजेंस
(AI)
और
वर्चुअल
रियलिटी
(VR)
ऑटोमेशन,
स्मार्ट
डिवाइस,
रोबोटिक्स
जैसी
तकनीकें
इनके
रोज़मर्रा
के
जीवन
में
स्वाभाविक
रूप
से
शामिल
हो
चुके
हैं,
ये
इसी
दुनिया
में
बड़े
होंगे।
वैसे
ही
जनरेशन
बीटा
के
लिए
AI
असिस्टेंट,
स्मार्ट
होम
और
स्वचालित
सिस्टम
आम
बात
होंगे।
जनरेशन
बीटा
की
पढ़ाई
और
परवरिश
के
तरीकें
भी
अगल
होंगे
जनरेशन
बीटा
के
माता-पिता
अधिकतर
मिलेनियल्स
और
शुरुआती
जनरेशन
ज़ेड
होंगे।
ऐसे
में
परवरिश
के
तरीके
भी
पहले
से
अलग
होंगे।
शिक्षा
में
डिजिटल
प्लेटफॉर्म,
पर्सनलाइज़्ड
लर्निंग
और
ऑनलाइन-ऑफलाइन
का
मिश्रण
देखने
को
मिलेगा।
स्कूलों
में
किताबों
के
साथ-साथ
टेक्नोलॉजी
आधारित
सीखने
पर
ज़ोर
बढ़ेगा।
जनरेशन
बीटा
अधिक
जागरूक
सामाजिक
रूप
से
यह
पीढ़ी
जलवायु
परिवर्तन,
मानसिक
स्वास्थ्य
और
वैश्विक
जिम्मेदारियों
को
लेकर
अधिक
जागरूक
मानी
जा
रही
है।
विशेषज्ञों
का
मानना
है
कि
जनरेशन
बीटा
बचपन
से
ही
पर्यावरण
संरक्षण,
समानता
और
सामाजिक
न्याय
जैसे
मुद्दों
से
जुड़ी
होगी,
क्योंकि
ये
विषय
पहले
से
ही
वैश्विक
चर्चा
का
केंद्र
हैं।
जनरेशन
बीटा
के
सामने
क्या
होंगी
चुनौतियां?
हालांकि
चुनौतियाँ
भी
कम
नहीं
होंगी।
अत्यधिक
स्क्रीन
टाइम,
डिजिटल
निर्भरता
और
प्राइवेसी
से
जुड़े
सवाल
इस
पीढ़ी
के
सामने
बड़ी
चुनौती
बन
सकते
हैं।
इसलिए
माता-पिता
और
समाज
की
भूमिका
और
भी
अहम
हो
जाती
है
कि
वे
तकनीक
और
मानवीय
मूल्यों
के
बीच
संतुलन
बनाए
रखें।
कुल
मिलाकर,
2025
में
जन्म
लेने
वाले
बच्चे
यानी
जनरेशन
बीटा
एक
ऐसी
दुनिया
में
कदम
रखेंगे
जो
तेज़ी
से
बदल
रही
है।
यह
पीढ़ी
न
सिर्फ
भविष्य
की
गवाह
बनेगी,
बल्कि
भविष्य
को
आकार
देने
में
भी
अहम
भूमिका
निभाएगी।
-

किसी को मोदी ने रातों-रात बनाया स्टार, तो किसी के इस्तीफे ने हिला दिया, ये 5 नेता क्यों बने साल की बड़ी खबर
-

Swiggy Most Ordered Dish 2025: टूटे डिलीवरी के सारे रिकॉर्ड, कौन सी डिश हुई हर मिनट 194 प्लेट्स ऑर्डर?
-

Phalodi Satta Bazaar 2025: बिहार-दिल्ली चुनाव में कितना सही रहा अनुमान? जानें इस साल किस नेता पर लगा भाव
-

Liquor-Consuming States List: 2025 में Top 10 शराब खपत वाले राज्य कौन से? UP-दिल्ली से कर्नाटक तक, अव्वल कौन?
-

School Holidays 2026: नए साल में स्कूल की छुट्टियों की भरमार, बच्चों की बल्ले-बल्ले, चेक करें पूरा कैलेंडर
-

Year Ender 2025: इस साल 42 दिन विदेशी धरती पर रहें पीएम मोदी, जानें किन 23 देशों की यात्रा की
-

Gold Rate Prediction: 2026 में और कितना महंगा होगा सोना? क्या डेढ़ लाख पार करेगा? पढ़ें एक्सपर्ट की भविष्यवाणी
-

New Income Tax Bill: इस साल से लागू होगा नया इनकम टैक्स बिल, क्या-क्या जाएगा बदल, कितना पड़ेगा आपके ऊपर असर?
-

किसी का ब्रेकअप, किसी का तलाक, साल 2025 में इन स्पोर्ट्स सेलेब्स के रिश्तों में आई दरार, टूटे सपने बिखरे अरमान
-

Year Ender 2025: इन 5 मोटरसाइकिलों ने सड़कों पर मचाया गदर, लुक्स और किलर फीचर्स देख क्रेजी हुए राइडर्स
-

AI Trends 2025: Nano Banana से Ghibli Art तक, किन 5 AI ट्रेंड्स ने इस साल इंटरनेट पर मचाया तहलका?
-

Best New Year Parties in Delhi 2026: स्वैग और नाइटलाइफ के लिए दिल्ली के बेस्ट पार्टी प्लेस
-

शुभमन गिल से लेकर केएल राहुल ने मचाया गदर, 2025 में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
-

UP School Holiday: UP के इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित, डीएम ने जारी किया आदेश, आ गई ताजा लिस्ट
-

Kuldeep Singh Sengar Case: Mumtaz Patel कौन हैं? उन्नाव केस में सेंगर की सशर्त जमानत पर कहीं ये कड़वी बात

