Last Updated:
ओडिशा के कंधमाल में गुम्मा जंगल में एसओजी और नक्सलियों की मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए, जिनमें बारी उर्फ राकेश और अमृत शामिल हैं. सेंट्रल कमेटी के सदस्य गणेश उइके के मारे जाने की सूचना है. तलाशी अभियान जारी है. बुधवार को भी दो नक्सली मारे गए थे. इस तरह बीते दो दिनों में छह नक्सली ढेर हुए हैं जो सुरक्षा बलों की एक बड़ी सफलता है.
बीते 24 घंटे में कंधमाल में पांच नक्सली मारे गए हैं.ओडिशा के कंधमाल जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षा बलों के साथ हुई गोलीबारी में एक महिला कैडर सहित तीन नक्सली मारे गए हैं. पुलिस के मुताबिक बुधवार को भी इलाके में दो नक्सली मारे गए थे. सेंट्रल कमेटी का सदस्य गणेश उइके भी मारा गया है. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है. इस तरह वहां कुल छह नक्सली मारे गए हैं.
गुरुवार तड़के बेलघर पुलिस थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में गोलीबारी हुई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों नक्सली पुरुषों की पहचान भाकपा (माओवादी) की क्षेत्र समिति सदस्य बारी उर्फ राकेश और दलम सदस्य अमृत के रूप में हुई है, दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि उन पर कुल मिलाकर 23.65 लाख रुपये का इनाम था.
A significant milestone towards Naxal-free Bharat.
In a major operation in Kandhmal, Odisha, 6 Naxalites, including Central Committee Member Ganesh Uike, have been neutralized so far.
With this major breakthrough, Odisha stands at the threshold of becoming completely free from…
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) December 25, 2025

