Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » Karbi Anglong Violence | Assam News Today: असम का कार्बी आंगलोंग फ‍िर क्‍यों सुलगा? पुल‍िस को करना पड़ा लाठीचार्ज
Hindi News

Karbi Anglong Violence | Assam News Today: असम का कार्बी आंगलोंग फ‍िर क्‍यों सुलगा? पुल‍िस को करना पड़ा लाठीचार्ज

HawkNewsBy HawkNewsDecember 23, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:December 23, 2025, 23:29 IST

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में स्थिति बेहद तनावपूर्ण और संवेदनशील बनी हुई है. अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर शुरू हुआ स्थानीय लोगों का आंदोलन अब हिंसक झड़पों में बदल चुका है. सोमवार शाम हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 पुलिसकर्मियों समेत 45 से अधिक लोग घायल हो गए. उपद्रवियों ने दुकानों में लूटपाट की, वाहनों को आग लगाई और यहां तक कि कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य का घर भी फूंक डाला. हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और कर्फ्यू लगा दिया है. मंगलवार को फ‍िर दो गुट आमने सामने आ गए. इसके बाद पुल‍िस को लाठीचार्ज करना पड़ा. आख‍िर ऐसी नौबत क्‍यों आई?

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में पीजीआर (PGR) और वीजीआर (VGR) भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठन पिछले 15 दिनों से आमरण अनशन कर रहे थे. सोमवार को पुलिस ने बिगड़ती तबीयत के कारण कुछ प्रदर्शनकारियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजना चाहा, लेकिन अफवाह फैल गई कि पुलिस ने नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है. इस अफवाह ने आग में घी का काम किया, जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने खेरनी थाने का घेराव कर दिया, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई.(Photo-PTI)

यूज18असम की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की शाम को भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलीराम रोंगहांग के डोंकामकाम स्थित आवास में आग लगा दी. इसके अलावा, उपद्रवियों ने खेरनी बाजार में जमकर तांडव मचाया. भीड़ ने लगभग 15 दुकानों और कई वाहनों में आग लगा दी. इस दौरान दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की गई. उपद्रवियों ने खेरनी पुलिस स्टेशन पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया.(Photo-PTI)

मंगलवार को हिंसा का नया दौर तब शुरू हुआ जब निषेधाज्ञा के बावजूद दो अलग-अलग गुट आमने-सामने आ गए. एक तरफ वे लोग थे जिनकी दुकानें जलाई गई थीं और दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारी थे. दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. स्थिति को संभालने के लिए तैनात सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. इस संघर्ष में कई प्रदर्शनकारी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए.(Photo-PTI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस हिंसा में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है. मृतकों की पहचान 25 वर्षीय दिव्यांग युवक सुरेश डे और अथिक तिमुंग के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, सुरेश डे का शव एक जली हुई इमारत से बरामद किया गया, जबकि अथिक तिमुंग की मौत झड़प के दौरान हुई. हिंसा का स्तर इतना भयानक था कि राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) जीपी सिंह को भी पत्थर लगा. कुल 45 घायलों में से 38 पुलिसकर्मी हैं, जिनमें आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं. उपद्रवियों ने पुलिस पर तीर और बमों से भी हमला किया.(Photo-PTI)

इस पूरे विवाद के केंद्र में प्रोफेशनल ग्रेजिंग रिजर्व (PGR) और विलेज ग्रेजिंग रिजर्व (VGR) की जमीन है. स्थानीय आदिवासी संगठन आरोप लगा रहे हैं कि इन जमीनों पर अवैध रूप से बसने वाले लोगों (जिनमें से अधिकांश बिहार के बताए जा रहे हैं) ने कब्जा कर लिया है. प्रदर्शनकारी इन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं. मंत्री रनोज पेगू ने स्पष्ट किया कि पिछले साल अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन मामला गौहाटी उच्च न्यायालय में चला गया, जहां से बेदखली प्रक्रिया पर अंतरिम रोक (Stay Order) लगा दी गई है.(Photo-PTI)

शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है, जिसके तहत 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है. पूरे जिले में शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है और निजी वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध है. (Photo-PTI)

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. उन्होंने हिंसा में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने के आदेश दिए हैं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. वहीं, डीजीपी हरमीत सिंह ने चेतावनी दी है कि उपद्रवियों ने बातचीत का भरोसा तोड़ा है और अब कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंत्री रनोज पेगू ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, जिसके बाद भूख हड़ताल वापस ले ली गई है, लेकिन तनाव बरकरार है.(Photo-PTI)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

December 23, 2025, 23:29 IST

homenation

असम का कार्बी आंगलोंग फ‍िर क्‍यों सुलगा? पुल‍िस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBengaluru Power Cut: बेंगलुरू के कई इलाकों में 7 घंटे बिजली रहेगी गुल, BESCOM ने जारी की प्रभावित एरिया List | Bengaluru Power Cut: Electricity supply will be disrupted for 7 hours in many areas on December 24, BESCOM list.
Next Article गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पुलिसकर्मियों के लिए मानवाधिकार और शिष्टता पर जोर दिया। | गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल ने पुलिस से मानवाधिकारों और ईमानदारी को बनाए रखने का आग्रह किया।
HawkNews
  • Website

Related Posts

Karnataka News: कर्नाटक में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान टूटने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

July 2, 2026

Reel बनाते-बनाते फिल्म तक पहुँची ये नन्ही कलाकार । Priyanshi Jatwa | Rajasthan

July 2, 2026

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,992)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Karnataka News: कर्नाटक में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान टूटने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

July 2, 2026

Reel बनाते-बनाते फिल्म तक पहुँची ये नन्ही कलाकार । Priyanshi Jatwa | Rajasthan

July 2, 2026

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026

Monsoon Weather LIVE: दिल्ली में झमाझम तो मुंबई में मानसून का कहर, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट; बंगाल भी सराबोर

July 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Karnataka News: कर्नाटक में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान टूटने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

July 2, 2026

Reel बनाते-बनाते फिल्म तक पहुँची ये नन्ही कलाकार । Priyanshi Jatwa | Rajasthan

July 2, 2026

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.