Last Updated:
आने वाले कुछ दिन उत्तर भारत के लिए परीक्षा की घड़ी होंगे. एक तरफ कड़ाके की ठंड, दूसरी तरफ जहरीली हवा और तीसरी तरफ अंधा कर देने वाला कोहरा. मौसम विभाग की चेतावनी साफ है कि लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है. इसलिए, कल सुबह जब आप घर से निकलें, तो घड़ी की सुई नहीं, बल्कि बाहर के मौसम को देखकर कदम बढ़ाएं. याद रखें, थोड़ी सी देरी जीवन भर के पछतावे से बेहतर है.
दिल्ली एनसीआर में आज इससे भी बुरे हालात होने वाले हैं. (PTI)देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है और अब ठंड ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं. लेकिन इस बार की सर्दी सिर्फ ठिठुरन लेकर नहीं आई है, बल्कि यह अपने साथ दोहरी आफत लेकर आई है. एक तरफ हवा में प्रदूषण का जहर (AQI) लोगों का दम घोंट रहा है, तो दूसरी तरफ घने कोहरे (Dense Fog) की सफेद चादर ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार, 16 दिसंबर की सुबह के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि आज की सुबह दिल्ली वालों के लिए आसान नहीं होने वाली है. विजिबिलिटी (दृश्यता) इतनी कम हो सकती है कि हाथ को हाथ न दिखाई दे. आधे भारत में यही सीन रहने वाला है.
⚠️ WEATHER WARNING | DENSE FOG ALERT
On December 16, dense to very dense fog is likely to prevail during the early morning hours across several parts of the country, including Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Delhi–NCR, Punjab, Haryana, Chandigarh, Himachal Pradesh, and parts of… pic.twitter.com/FXwWLme2ge

