Last Updated:
Kerala Local Body Election Result Live Updates: केरल लोकल बॉडी इलेक्शन के रिजल्ट आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ और एलडीएफ में टक्कर चल रही है. हालांकि, कई जगहों पर एनडीए भी आगे है. केरल में 1,199 स्थानीय…और पढ़ें
Kerala Local Body Election: केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव के नतीजे आ रहे हैं.
Kerala Local Body Election Result Live Updates: केरल की सत्ता का आज सेमीफाइनल है. केरल में आज लोकल बॉडी इलेक्शन के नतीजे आ रहे हैं. केरल के 1199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे वोटों की काउंटिंग जारी है. केरल स्थानीय निकाय चुनाव के मतगणना के शुरुआती रुझान आ रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के आंकड़ों से पता चला कि यूडीएफ की तुलना में एलडीएफ ज्यादातर ग्राम और ब्लॉक पंचायतों में आगे है जबकि विपक्ष नगरपालिकाओं और निगमों में आगे है. हालांकि, शशि थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए बमबम दिख रहा है. इस सीट पर कांग्रेस बेदम दिख रही है. एसईसी द्वारा साझा किए गए प्रारंभिक रुझानों से पता चला कि सुबह 9.25 बजे तक सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) 261 और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) 228 ग्राम पंचायतों में आगे थे. मतगणना 244 केंद्रों और 14 जिलाधिकारी कार्यालयों में जारी है. चलिए जानते हैं केरल लोकल बॉडी इलेक्शन रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स.
December 13, 202510:49 IST
Kerala Nikay Chunav Result Live: केरल निकाय चुनाव में कौन आगे-कौन पीछे
Kerala Local Body Election Result Live: केरल में 1199 स्थानीय निकायों के लिए सुबह आठ बजे से ही काउंटिंग जारी है. पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हो रही है. शुरुआती रुझानों में एलडीएफ और यूडीएफ में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एनडीए का भी ठीक-ठाक प्रदर्शन दिख रहा है. चार्ट में देखिए अब तक के रुझान और रिजल्ट्स.
| पार्टी गठबंधन | यूडीएफ | एलडीएफ | एनडीए | अन्य | टाई |
| ग्राम पंचायत (941) | 360 | 350 | 32 | 18 | 98 |
| ब्लॉक पंचायत (152) | 68 | 71 | 2 | – | 9 |
| जिला पंचायत (14) | 7 | 6 | – | – | 1 |
| नगर पालिका (87) | 48 | 31 | 1 | 2 | 3 |
| नगर निगम (6) | 4 | 1 | 1 | – | – |
December 13, 202510:40 IST
Kerala Local Body Election Result Live: केरल निकाय चुनाव के नतीजे आ रहे
Kerala Local Body Election Result Live: नमस्कार, केरल स्थानीय निकाय चुनाव रिजल्ट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. 2025 केरल स्थानीय निकाय चुनावों के लाइव नतीजे और लेटेस्ट ट्रेंड्स अब आ रहे हैं. केरल के ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों, जिला पंचायतों, नगर पालिकाओं और छह नगर निगमों- तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड, त्रिशूर, कोल्लम और कन्नूर के सभी रिजल्ट्स के लिए इस पेज पर बने रहें. इस चुनाव में मुख्य गठबंधन हैं CPI(M) के नेतृत्व वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF), कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF), और BJP के नेतृत्व वाला नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA).

